Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Politics
  • बिहार की राजनीति में भूचाल, नीतीश के साथ रहे पूर्व मंत्री ने थामा PK का हाथ
  • Politics

बिहार की राजनीति में भूचाल, नीतीश के साथ रहे पूर्व मंत्री ने थामा PK का हाथ

Bihar Politics: वृषिण पटेल का राजनीतिक सफर बेहद लंबा और प्रभावशाली रहा है. उनके निजी सचिव राजेश्वर पटेल के मुताबिक, वह पांच बार बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और वैशाली विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक चुने जा चुके हैं.
Newsmorrow Digital Desk April 15, 2025 1 minute read
बिहार की राजनीति में भूचाल, नीतीश के साथ रहे पूर्व मंत्री ने थामा PK का हाथ

प्रशांत किशोर और नीतीश कुमार, कॉन्सेप्ट फोटो

Bihar Politics: पटना की सियासी फिजा में एक नया मोड़ उस वक्त आया जब बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री और दिग्गज नेता वृषिण पटेल ने जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया. एक समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे वृषिण पटेल अब जन सुराज के साथ नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर चुके हैं. बीते दिन रविवार को जन सुराज पार्टी में आधिकारिक रूप से शामिल होने के बाद उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र वैशाली का रुख किया और वहां के लोगों से सीधा संवाद शुरू किया.

राजनीति के जमीनी खिलाड़ी वृषिण पटेल

वृषिण पटेल का राजनीतिक सफर बेहद लंबा और प्रभावशाली रहा है. उनके निजी सचिव राजेश्वर पटेल के मुताबिक, वह पांच बार बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं और वैशाली विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक चुने जा चुके हैं. यही नहीं, उन्होंने सिवान लोकसभा सीट से सांसद के तौर पर भी जनता का प्रतिनिधित्व किया है.

पूर्व शिक्षा मंत्री ने जन सुराज पार्टी में शामिल होते ही सक्रियता दिखानी शुरू कर दी. रविवार को उन्होंने वैशाली के कई गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की, जनसभाएं कीं और पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराया. वृषिण पटेल का कहना है कि जन सुराज एक वैकल्पिक और जनहितकारी सोच के साथ आगे बढ़ रही पार्टी है, और यही उन्हें इस दल की ओर खींच लाया.

आंबेडकर जयंती पर विचारों का मंच

वहीं, डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर पटना स्थित जन सुराज पार्टी मुख्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था – “वर्तमान संदर्भ में आंबेडकर के विचारों की चुनौतियां”, जो आज के दौर में बेहद प्रासंगिक है.

कार्यक्रम की शुरुआत बाबासाहेब की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई. इसके बाद सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद और पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शिवजतन ठाकुर ने आंबेडकर के विचारों और उनके आज के समाज में महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता आरके मिश्रा और एनपी मंडल ने दोनों मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और डॉ आंबेडकर द्वारा लिखित पुस्तकें भेंट कीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती ने की, जबकि मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन अनिल आर्य ने किया.

राजनीतिक संदेश साफ है

वृषिण पटेल का जन सुराज पार्टी में शामिल होना और आंबेडकर जयंती पर आयोजित संगोष्ठी – ये दोनों घटनाएं इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि जन सुराज पार्टी बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाने को लेकर गंभीर है. एक ओर जहां अनुभवी नेताओं को साथ लाकर पार्टी अपनी नींव मजबूत कर रही है, वहीं सामाजिक मुद्दों पर विमर्श के माध्यम से आम लोगों से जुड़ाव भी बना रही है.

अन्य स्टोरीज के लिए इस लिंंक पर क्लिक करें

बिहार की राजनीति में यह बदलाव आने वाले समय में क्या रंग लाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा. लेकिन इतना तय है कि जन सुराज पार्टी अब सिर्फ एक नई पार्टी नहीं, बल्कि नए विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Bihar Bihar Election Political News

Post navigation

Previous: Dr BR Ambedkar की जयंती पर मोतिहारी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का होगा आयोजन, देशभर से जुटेंगे प्रख्यात विद्वान
Next: संथाल जनजाति पर अब होगा तगड़ा रिसर्च, डॉ अंजनी झा की परियोजना को ICSSR से मिली बड़ी मंजूरी

Related Stories

WhatsApp Image 2025-04-26 at 15.41.42
  • National
  • NM Special
  • Politics

Pahalgam Attack: अगर भारत और पाकिस्तान में छिड़ी जंग तो कौन किस पर पड़ेगा भारी?

Ravi Shankar Chandravanshi April 26, 2025
बिहार की धरती से PM मोदी ने भरी हुंकार, आतंक को मिट्टी में मिलाना तय
  • National
  • Politics

बिहार की धरती से PM मोदी ने भरी हुंकार, आतंक को मिट्टी में मिलाना तय

Ravi Shankar Chandravanshi April 24, 2025
WhatsApp Image 2024-10-18 at 6.32.57 PM
  • Politics

Delhi Elections: हरियाणा के बाद अब दिल्ली की बारी, उत्तम नगर विधानसभा सीट से कृष्ण गहलोट मार सकते हैं बाजी

Mahak Bharti October 19, 2024

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.