Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • National
  • संथाल जनजाति पर अब होगा तगड़ा रिसर्च, डॉ अंजनी झा की परियोजना को ICSSR से मिली बड़ी मंजूरी
  • Education
  • National

संथाल जनजाति पर अब होगा तगड़ा रिसर्च, डॉ अंजनी झा की परियोजना को ICSSR से मिली बड़ी मंजूरी

ICSSR Approves Major Research Project of Dr Anjani Jha MGCU: डॉ अंजनी कुमार झा की यह रिसर्च परियोजना भारत के आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका को गहराई से समझने की दिशा में एक प्रभावशाली प्रयास है. यह न केवल सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देगा, बल्कि नीति निर्माताओं और सरकार के लिए भी एक प्रेरणास्पद दस्तावेज बनने वाला है.
Newsmorrow Digital Desk April 16, 2025 1 minute read
संथाल जनजाति पर होगी गहन रिसर्च, डॉ अंजनी झा की परियोजना को ICSSR से मिली बड़ी मंजूरी

डॉ अंजनी कुमार झा, एमजीसीयूबी

ICSSR Approves Major Research Project of Dr Anjani Jha MGCU: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU), मोतिहारी के मीडिया अध्ययन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अंजनी कुमार झा को एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल हुई है. भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) ने उनके प्रस्तावित शोध कार्य को मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट के रूप में स्वीकृति प्रदान की है.

शोध परियोजना का विषय और महत्व

डॉ झा की स्वीकृत परियोजना का शीर्षक है, “ब्रिजिंग एंड पॉलिसी: स्टडी टू अंडरस्टैंडिंग द रोल ऑफ मीडिया इन एडवांसिंग गवर्मेंट इनिशिएटिव टू एम्पॉवर संथाल ट्राइब ऑफ ईस्टर्न स्टेट्स (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा पर विशेष संदर्भ में)”.

यह अध्ययन भारत के पूर्वी राज्यों में निवास करने वाली संथाल जनजाति के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका को उजागर करेगा. इस विषय पर केंद्रित यह रिसर्च भारत के जनजातीय विकास और मीडिया की प्रभावशीलता को समझने में मील का पत्थर साबित होगी.

बजट और कार्यकाल

इस रिसर्च परियोजना के लिए कुल 16 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है. परियोजना की समयावधि 24 माह निर्धारित की गई है. इस परियोजना के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. अंजनी कुमार झा हैं, जबकि को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में डॉ. अमरेंद्र कुमार (एसोसिएट प्रोफेसर, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची) कार्यरत होंगे.

डॉ अंजनी कुमार झा का परिचय और अनुभव

डॉ झा का शिक्षण और पत्रकारिता में दो दशकों से अधिक का अनुभव उन्हें इस परियोजना के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाता है. वे 22 वर्षों से शिक्षण क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है, जिसमें विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (VIPS), दिल्ली, निम्स, जयपुर, टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज, महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज जैसे टॉम इंस्टयूट शामिल हैं.

डॉ. झा का व्यावसायिक अनुभव भी बेहद व्यापक है नवभारत, स्वदेश, और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित समाचारपत्रों में उन्होंने उप-संपादक से लेकर मुख्य कार्यकारी संपादक तक की भूमिकाएं निभाईं हैं. डॉ झा ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पीएचडी प्राप्त की है. उनकी विशेषज्ञता प्रिंट मीडिया और विकास संचार में है.

डॉ झा की प्रकाशन और उपलब्धियां

  • 30+ पीयर-रिव्यू रिसर्च पेपर्स प्रकाशित
  • 60 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में शोध प्रस्तुत
  • 23 पुस्तकें प्रकाशित
  • 1000+ लेख विभिन्न समाचारपत्रों और पत्रिकाओं में प्रकाशित
  • 5 राष्ट्रीय फेलोशिप और अनेक पुरस्कारों से सम्मानित
  • 6 एफडीपी पूर्ण किए
  • 2 पीएचडी शोधार्थियों का मार्गदर्शन पूर्ण, 2 कार्यरत
  • 1 एमफिल शोधार्थी को उपाधि दिलाई.

शुभकामनाओं का तांता

एमजीसीयू के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने कहा, “डॉ झा का यह शोध कार्य न केवल विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देगा, बल्कि अन्य शिक्षकों व शोधार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा.”

पॉलिटिकल स्टोरीज के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

मीडिया विभाग के प्रोफेसर डॉ परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ साकेत रमण, डॉ सुनील दीपक घोड़के, डॉ उमा यादव, डॉ मयंक भारद्वाज एवं डॉ आयुष आनंद ने डॉ झा के इस शानदार सफलता पर शुभकामनाएं दीं.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Department of Media Studies Education MGCU MGCUB newsmorrow

Post navigation

Previous: बिहार की राजनीति में भूचाल, नीतीश के साथ रहे पूर्व मंत्री ने थामा PK का हाथ
Next: टूरिस्ट का पैंट उतरवाया और फिर मारी गोली, बॉलीवुड का फूटा गुस्सा; सितारों ने आतंकवाद को दी खुली चुनौती

Related Stories

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.