Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Business (1)
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Education
  • Dr BR Ambedkar की जयंती पर मोतिहारी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का होगा आयोजन, देशभर से जुटेंगे प्रख्यात विद्वान
  • Campus Life
  • Education
  • Events

Dr BR Ambedkar की जयंती पर मोतिहारी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का होगा आयोजन, देशभर से जुटेंगे प्रख्यात विद्वान

Dr BR Ambedkar Jayanti: इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन समारोह 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होगा. समारोह के मुख्य अतिथि होंगे बोधगया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी शाही, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्रोफेसर पंकज कुमार शामिल होंगे.
Newsmorrow Digital Desk April 12, 2025 1 minute read
IMG-20250412-WA0007

Dr BR Ambedkar: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में 14-15 अप्रैल 2025 को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है.

“डॉ. बी.आर. अंबेडकर: संविधान-निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत” विषयक यह संगोष्ठी विश्वविद्यालय के बुद्ध परिसर, बनकट स्थित आचार्य वृहस्पति सभागार में आयोजित की जाएगी.

इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन समारोह 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होगा. समारोह के मुख्य अतिथि होंगे बोधगया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी शाही, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्रोफेसर पंकज कुमार शामिल होंगे.

इसके अलावा विशिष्ट वक्ता के रूप में सीएसडीएस, नई दिल्ली के प्रोफेसर संजय कुमार तथा भारत सरकार के पूर्व सचिव प्रोफेसर टीआर केम संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।संगोष्ठी के संयोजक एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो सुनील महावर ने जानकारी दी कि इस संगोष्ठी को लेकर देशभर के विद्वानों में खासा उत्साह है.

अब तक विश्वविद्यालय को लगभग 260 शोधपत्र प्राप्त हुए हैं. यह संगोष्ठी न केवल अंबेडकर विचारधारा और सामाजिक न्याय के विमर्श को नए सिरे से समझने का अवसर देगी, बल्कि देश के कोने-कोने से आए विद्वानों के बीच संवाद का मंच भी बनेगी.

संगोष्ठी में हिस्सा लेने वाले प्रमुख विद्वानों में प्रो बलवान गौतम (केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश), प्रो जनक सिंह मीणा (केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात), प्रो मधुरेंद्र कुमार (इलाहाबाद विश्वविद्यालय), प्रो संजय कुमार (जयप्रकाश विश्वविद्यालय, बिहार), डॉ अभिषेक कर्माकर (गालसी महाविद्यालय, पश्चिम बंगाल), डॉ भूपेंद्र प्रताप सिंह एवं डॉ. देवेंद्र कुमार (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ), डॉ स्मृति सुमन, डॉ विजय शंकर विक्रम समेत अनेक नामचीन शिक्षाविद शामिल होंगे.

इस संगोष्ठी के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रतिभागी अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे, जिससे सामाजिक न्याय और संविधान निर्माण जैसे ज्वलंत विषयों पर बहुआयामी विमर्श संभव हो सकेगा.

संगोष्ठी का समापन 15 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे होगा. समापन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव करेंगे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो लक्ष्मी निवास पांडेय मौजूद रहेंगे.

विशिष्ट अतिथि के तौर पर सामाजिक चिंतक लक्ष्मी नारायण भला (नई दिल्ली) उपस्थित होंगे. मुख्य वक्ता होंगे प्रो मधुरेंद्र कुमार (इलाहाबाद विश्वविद्यालय) जबकि अतिथि वक्ताओं में प्रो निशिकांत कोलगे (मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद), प्रो मनीष (केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजरात) एवं प्रो मधु सिंह (बी.आर.ए.बी. विश्वविद्यालय, बिहार) जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं.

इस आयोजन को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिनमें प्रो प्रसून दत्त सिंह, प्रो रंजीत चौधरी, प्रो राजेंद्र बड़गूजर, डॉ सपना सुगंधा, डॉ नरेंद्र आर्य, डॉ जुगल किशोर दधीचि, डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ आशा मीणा, डॉ उपमेश कुमार, डॉ अनुपम कुमार वर्मा, डॉ. अंबिकेश त्रिपाठी, डॉ. मुस्कान भारती, डॉ अरुण कुमार और डॉ अल्पिका त्रिपाठी प्रमुख हैं.

अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

यह संगोष्ठी न केवल डॉ अंबेडकर के योगदान को स्मरण करने का माध्यम बनेगी, बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आगे की राह भी प्रशस्त करेगी.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Campus Life Education Events MGCU MGCUB newsmorrow

Post navigation

Previous: SR Shiksha Samrat School में ग्रेजुएशन डे और पेरेंट्स-टीचर सेमिनार धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
Next: बिहार की राजनीति में भूचाल, नीतीश के साथ रहे पूर्व मंत्री ने थामा PK का हाथ

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Newsmorrow

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Sports
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज
  • सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?
  • Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

virat kohli spiritual journey
  • Sports

कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज

Sneha Maurya November 5, 2026
Ishan Kishan Comeback Story
  • National
  • Sports

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?

Sneha Maurya November 3, 2026
Tembo Global Industries Limited
  • National

Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!

Newsmorrow Digital Desk October 31, 2026
Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.