Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • National
  • दिल्ली सरकार का ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए बस यात्रा होगी मुफ्त
  • National

दिल्ली सरकार का ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए बस यात्रा होगी मुफ्त

Saheli Smart Card: दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए 'सहेली स्मार्ट कार्ड' योजना शुरू करने जा रही है. यह योजना 15 अगस्त को स्वतंत्रा दिवस के मौके पर लागू होने की संभावना है.
Newsmorrow Digital Desk July 8, 2025 1 minute read
दिल्ली सरकार का 'सहेली स्मार्ट कार्ड' योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए बस यात्रा होगी मुफ्त

कॉन्सेप्ट फोटो, एक्स

Saheli Smart Card: दिल्ली सरकार जल्द ही महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रही है, जिसका नाम है ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’. इस कार्ड के जरिए 12 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं और ट्रांसजेंडर लोग दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. यह योजना 15 अगस्त को यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लागू किए जाने की संभावना है.

यह नई पहल ‘पिंक टिकट’ स्कीम की जगह लेगी, जिसे 2019 में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने शुरू किया था. उस योजना के तहत दिल्ली की निवासी महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी और बस ऑपरेटरों को उनके अनुसार मुआवजा दिया जाता था. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2023 तक लगभग 100 करोड़ पिंक टिकट जारी किए जा चुके थे, और नवंबर 2024 तक यह संख्या 150 करोड़ को पार कर गई थी.

2022 में हर महीने यात्रा करने वाले कुल यात्रियों में से करीब 32% महिलाएं

एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में हर महीने यात्रा करने वाले कुल यात्रियों में से करीब 32% महिलाएं थीं, जो मुफ्त यात्रा योजना का लाभ ले रही थीं. कोविड-19 महामारी के कारण 2020-21 में दिल्ली की बसों की सवारियों की संख्या घटकर 71 करोड़ रह गई थी, जो पहले 2019-20 में 160 करोड़ थी. हालांकि, स्थिति में सुधार हुआ और 2021-22 में यह आंकड़ा बढ़कर 93 करोड़ तक पहुंचा. अप्रैल 2022 से अब तक यह संख्या लगभग 125 करोड़ तक पहुंच गई है, जो महामारी से पहले के स्तर का लगभग 75% है.

हालांकि, इस योजना को लेकर राजनीतिक बहस भी छिड़ गई है. 29 मार्च को भाजपा सरकार ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की स्थिति को बिगाड़ दिया है. भाजपा के अनुसार, डीटीसी को ₹70,471 करोड़ का नुकसान हुआ, जिसमें ₹14,198 करोड़ का संचालन घाटा शामिल है. इसके अलावा, केवल 814 में से 468 रूट्स पर ही बसें चलाई जा रही थीं, जबकि केंद्र सरकार से मिले ₹233 करोड़ का फंड भी खर्च नहीं किया गया.

सरकार का नया प्रस्ताव, सुरक्षा के लिए बड़ा कदम; नई बाइक खरीदने पर एक नहीं लेने होंगे दो हेलमेट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में कहा कि AAP सरकार के समय में बसेें 4344 से घटकर 3937 हो गईं. उन्होंने Comptroller and Auditor General (CAG) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी लापरवाही के कारण दिल्ली के करदाताओं का पैसा बर्बाद हुआ है. यह मामला अब सरकार की समिति को भेजा गया है, जिसे तीन महीनों में रिपोर्ट सौंपनी होगी.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: National News newsmorrow

Post navigation

Previous: IIT से IIM तक सब सवालों के घेरे में, UGC की रैगिंग डिफॉल्टर्स लिस्ट आउट, जानिए वजह
Next: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन: गगनयान परियोजना के लिए एक बड़ी उपलब्धि

Related Stories

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.