Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Technology
  • भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन: गगनयान परियोजना के लिए एक बड़ी उपलब्धि
  • Technology

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन: गगनयान परियोजना के लिए एक बड़ी उपलब्धि

ISRO ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla का 15 दिन का अंतरिक्ष मिशन गगनयान कार्यक्रम के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा.
Newsmorrow Digital Desk July 15, 2025 1 minute read
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन: गगनयान परियोजना के लिए एक बड़ी उपलब्धि

शुभांशु शुक्ला, फोटो - सोशल मीडिया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने कहा है कि भारतीय अंतरिक्ष यात्री Shubhanshu Shukla का 15 दिन का अंतरिक्ष मिशन गगनयान कार्यक्रम के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा. शुभांशु 41 साल बाद अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय बने हैं. उन्होंने यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) और स्पेस शटल के जरिये पूरी की, जहां उन्होंने कई वैज्ञानिक प्रयोग किए.

इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक निलेश एम देसाई ने बताया कि यह मिशन न केवल शुभांशु शुक्ला के लिए, बल्कि इसरो के लिए भी एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा है.

उन्होंने स्पेस शटल और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर कई प्रयोग किए, जिससे हमें माइक्रोग्रैविटी यानी गुरुत्वाकर्षण रहित वातावरण में काम करने का अनुभव मिला. ये अनुभव गगनयान मिशन की सफलता में मदद करेंगे.

गगनयान मिशन के तहत सबसे पहले इस साल एक मानवरहित मिशन भेजा जाएगा, उसके बाद दो और मानवरहित उड़ानें होंगी. इसके बाद एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री को गगनयान यान में भेजा जाएगा, जो दो से सात दिन तक अंतरिक्ष में रहकर वापस लौटेगा.

इसरो ने खर्च किए 600 करोड़ रुपये

इसरो ने इस मिशन के लिए करीब 600 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिसमें दो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग और अन्य तैयारी शामिल हैं. शुभांशु शुक्ला को अमेरिका में करीब पांच से छह महीने की ट्रेनिंग दी गई थी. उनके साथ एक अन्य भारतीय यात्री प्रशांत नायर को भी ट्रेनिंग दी गई थी, जो बैकअप के रूप में तैयार थे. हालांकि, अंतिम मिशन में सिर्फ शुक्ला को भेजा गया.

25 जून को शुभांशु हुए थे रवाना

शुभांशु 25 जून को स्पेसएक्स के फाल्कन लॉन्च व्हीकल से ड्रैगनफ्लाई स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे और 26 जून को ISS से जुड़ गए थे। वहां उन्होंने 15 दिनों तक वैज्ञानिक परीक्षण किए. अब उनका स्पेसक्राफ्ट आज सुबह 4:35 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अलग हो चुका है और वापसी के लिए रवाना हो चुका है. उम्मीद है कि यह यान 16 जुलाई को दोपहर 3 बजे भारतीय समयानुसार कैलिफोर्निया तट पर सुरक्षित लैंड करेगा.

बेंगलुरु ऑटो यूनियन ने बनाया ऐसा ऐप जो ओला और उबर को दे रहा मात

मिशन की समाप्ति के बाद सभी अंतरिक्ष यात्रियों की मेडिकल जांच और रिकवरी प्रक्रिया की जाएगी. निलेश देसाई ने भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग की भी सराहना की. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान ISRO और NASA के बीच एक समझौता हुआ, जिसके तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्री को अमेरिकी मिशन के तहत ISS भेजा गया.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: National News newsmorrow Technology Technology News

Post navigation

Previous: दिल्ली सरकार का ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए बस यात्रा होगी मुफ्त
Next: भारतीय एआई स्टार्टअप CoRover ने यूरोप में बनाई बड़ी पहचान, BharatGPT Mini लॉन्च कर रचा इतिहास

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
  • Education
  • Events
  • Technology

एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

Newsmorrow Digital Desk August 2, 2025
भारतीय एआई स्टार्टअप CoRover ने यूरोप में बनाई बड़ी पहचान, BharatGPT Mini लॉन्च कर रचा इतिहास
  • Technology

भारतीय एआई स्टार्टअप CoRover ने यूरोप में बनाई बड़ी पहचान, BharatGPT Mini लॉन्च कर रचा इतिहास

Newsmorrow Digital Desk July 21, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.