Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Education
  • IIT से IIM तक सब सवालों के घेरे में, UGC की रैगिंग डिफॉल्टर्स लिस्ट आउट, जानिए वजह
  • Education

IIT से IIM तक सब सवालों के घेरे में, UGC की रैगिंग डिफॉल्टर्स लिस्ट आउट, जानिए वजह

UGC की 9 जून की नोटिस के अनुसार, संस्थानों को हर वर्ष छात्रों से ऑनलाइन एंटी-रैगिंग शपथपत्र लेना होता है और साथ ही, कॉलेज प्रशासन को यह रिपोर्ट देनी होती है कि उनके कैंपस में रैगिंग रोकने के क्या उपाय किए गए हैं.
Newsmorrow Digital Desk June 29, 2025 1 minute read
IIT से IIM तक सब सवालों के घेरे में, UGC की रैगिंग डिफॉल्टर्स लिस्ट आउट, जानिए वजह

एआई इमेज

UGC anti-ragging defaulters list: देश की बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी और संस्थानों में पढ़ने का सपना हर छात्र का होता है. लेकिन जब उन्हीं संस्थानों पर छात्रों की सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही के आरोप लगें, तो चिंता होना स्वाभाविक है. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने हाल ही में 89 उच्च शिक्षण संस्थानों को “एंटी-रैगिंग नियमों की अनदेखी” करने पर नोटिस जारी किया है.

इन संस्थानों में आईआईटी, आईआईएम, आईआईआईटी, एनआईडी और एम्स जैसे देश के प्रतिष्ठित नाम भी शामिल हैं। इनमें आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी पालक्कड़, आईआईएम बैंगलोर, आईआईएम रोहतक, आईआईएम तिरुचिरापल्ली, और एम्स रायबरेली जैसे नाम प्रमुख हैं.

UGC के अनुसार, ये संस्थान छात्र-छात्राओं से अनिवार्य एंटी-रैगिंग हलफनामा नहीं ले पाए और ना ही समय पर नियमों के पालन की रिपोर्ट जमा कर पाए. जबकि यूजीसी और उसकी एंटी-रैगिंग मॉनिटरिंग एजेंसी कई बार ईमेल, कॉल और चेतावनी जारी कर चुकी थी.

क्या है पूरा मामला?

UGC की 9 जून की नोटिस के अनुसार, संस्थानों को हर वर्ष छात्रों से ऑनलाइन एंटी-रैगिंग शपथपत्र लेना होता है और साथ ही, कॉलेज प्रशासन को यह रिपोर्ट देनी होती है कि उनके कैंपस में रैगिंग रोकने के क्या उपाय किए गए हैं.

लेकिन इन 89 संस्थानों ने ये दोनों ही काम तय समय में नहीं किए. यही नहीं, इनकी तरफ से किसी भी ठोस जवाब या सुधार की कोशिश भी नहीं की गई.

किन्हें चेतावनी मिली?

इन 89 संस्थानों में से 17 को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान माना जाता है। इनमें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टिट्यूट कोलकाता, राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (बसर), इग्नू, बेंगलुरु सेंट्रल यूनिवर्सिटी, और वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज जैसे नाम भी शामिल हैं.

अब आगे क्या होगा?

यूजीसी ने सभी संस्थानों को 30 दिनों का समय दिया है. इस दौरान उन्हें सभी छात्रों से ऑनलाइन एंटी-रैगिंग हलफनामा लेना होगा और अपने कैंपस में रैगिंग रोकने के उपायों की डिटेल रिपोर्ट भी जमा करनी होगी.

India Skills 2024 के ग्रैंड फिनाले में 58 विजेता वर्ल्डस्किल्स में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

अगर संस्थान अब भी लापरवाही करते हैं तो यूजीसी ने साफ कहा है कि “फंडिंग रोकना, सार्वजनिक रूप से नाम उजागर करना और संस्थान की मान्यता रद्द करना” जैसे सख्त कदम उठाए जा सकते हैं.

UGC की अपील

यूजीसी ने सभी संस्थानों से अपील की है कि वे इस मामले को गंभीरता से लें, क्योंकि यह छात्रों की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है. रैगिंग के मामलों में हाल के वर्षों में बढ़ती शिकायतों को देखते हुए अब कोई ढील नहीं बरती जाएगी.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education Education News newsmorrow UGC

Post navigation

Previous: सरकार का नया प्रस्ताव, सुरक्षा के लिए बड़ा कदम; नई बाइक खरीदने पर एक नहीं लेने होंगे दो हेलमेट
Next: दिल्ली सरकार का ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए बस यात्रा होगी मुफ्त

Related Stories

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Campus Life
  • Education
  • Events
  • National

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Mahak Bharti September 15, 2025
मोतिहारी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो शोधार्थियों की पीएचडी मौखिकी संपन्न
  • Education

मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो शोधार्थियों की पीएचडी मौखिकी संपन्न

Newsmorrow Digital Desk September 8, 2025
एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
  • Education
  • Events
  • Technology

एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

Newsmorrow Digital Desk August 2, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.