Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृत दिवस का आयोजन, भाषा के महत्व पर हुई चर्चा
  • Events

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृत दिवस का आयोजन, भाषा के महत्व पर हुई चर्चा

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) में संस्कृत विभाग और संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वावधान में श्रावण पूर्णिमा पर आभासी रूप से संस्कृत दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में भाषा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व पर चर्चा हुई और इसके प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया.
Newsmorrow Digital Desk August 10, 2025 1 minute read
MGCU में संस्कृत दिवस का आयोजन, भाषा के महत्व पर हुई चर्चा

MGCUB Events | Photo Source: Newsmorrow

मोतिहारी । महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) में संस्कृत विभाग और संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वावधान में श्रावण शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर ‘संस्कृत दिवस’ का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम आभासी माध्यम से संपन्न हुआ. आयोजन का मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा के महत्व और गौरव को जन-जन तक पहुंचाना और इसे समाज में पुनः प्रतिष्ठित करना था.

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव रहे, जबकि संरक्षक के रूप में गांधी भवन के परिसर निदेशक प्रो. प्रसून दत्त सिंह ने मार्गदर्शन दिया. आयोजन की जिम्मेदारी संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ श्याम कुमार झा ने निभाई. उनके साथ सहायक आचार्य डॉ. बबलू पाल और डॉ विश्वजीत वर्मन सह-संयोजक के रूप में जुड़े.

इस अवसर पर बी.आर. बिहार विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त आचार्य प्रो श्रीप्रकाश पाण्डेय मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने अपने संबोधन में संस्कृत भाषा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक स्वरूप पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल प्राचीन ग्रंथों और ज्ञान-विज्ञान का भंडार नहीं है, बल्कि यह आधुनिक विज्ञान, प्रौद्योगिकी, योग, आयुर्वेद और दर्शनशास्त्र में भी उतनी ही महत्वपूर्ण है.

इसे भी पढ़ें –

विकसित भारत की संकल्पना में संस्कृति का बड़ा योगदान, डॉ राकेश उपाध्याय ने कही ये बात

लेआउट डिजाइनिंग के लिए कलात्मकता और काल्पनिकता बेहद जरूरी

बिहार की राजनीति में भूचाल, नीतीश के साथ रहे पूर्व मंत्री ने थामा PK का हाथ

संयोजक डॉ श्याम कुमार झा ने अपने वक्तव्य में कहा कि संस्कृत एक वैज्ञानिक भाषा है, जिसे आम लोगों तक पहुंचाना हर संस्कृत प्रेमी का कर्तव्य है. उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए संस्कृत भारती द्वारा समय-समय पर 10 दिवसीय संभाषण शिविर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि लोग सरलता से संस्कृत बोलना और समझना सीख सकें.

कार्यक्रम का शुभारंभ स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्रा श्रेयसी दास द्वारा वाग्देवी मां सरस्वती की वंदना से हुआ. इसके बाद शोध छात्र अजय चन्द्र दास ने ध्येय मंत्र का पाठ किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ विश्वजीत वर्मन ने कुशलता से किया.

इस आयोजन में संस्कृत विभाग के शोधार्थियों और विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही. प्रतिभागियों ने संस्कृत भाषा के महत्व और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए. आयोजन के अंत में सभी ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने स्तर पर संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार में योगदान देंगे.

इसे भी देखें –

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education Events MGCU MGCUB newsmorrow

Post navigation

Previous: महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताहोत्सव का आयोजन
Next: निम्बू वर्गीय फल उत्पादन से किसानों की समृद्धि की राह : डॉ दिलीप घोष

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Durga Puja in Jharkhand: बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • Events
  • National

बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल

Mahak Bharti September 26, 2025
MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Campus Life
  • Education
  • Events
  • National

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Mahak Bharti September 15, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.