Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताहोत्सव का आयोजन
  • Events

महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताहोत्सव का आयोजन

MGCU में संस्कृत विभाग और संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत सप्ताहोत्सव आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव, प्रो प्रसून दत्त सिंह और डॉ विमलेश कुमार सिंह समेत कई विद्वानों ने संस्कृत के महत्व पर विचार रखे.
Newsmorrow Digital Desk August 8, 2025 1 minute read
महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताहोत्सव का आयोजन

MGCUB | Photo Source : Newsmorrow

MGCUB: महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग और संस्कृत भारती के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह महोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव मुख्य संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे, जबकि गांधी भवन के परिसर निदेशक प्रो प्रसून दत्त सिंह कार्यक्रम के संरक्षक रहे.

संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ श्याम कुमार झा ने कार्यक्रम का संयोजन किया. सहायक आचार्य डॉ बबलू पाल और डॉ विश्वजित् बर्मन सह संयोजक के रूप में शामिल हुए. मुख्य अतिथि के रूप में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विमलेश कुमार सिंह मौजूद रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत विभाग के शोधच्छात्र सुखेन घोष द्वारा वैदिक मंगलाचरण और श्रेयसी दास द्वारा लौकिक मंगलाचरण से हुई. इसके बाद प्रो प्रसून दत्त सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा का महत्व वैदिक काल से ही रहा है और यह सभी भाषाओं की जननी है.

उन्होंने बताया कि संस्कृत का महत्व केवल कर्मकांड, ज्योतिष और साहित्य में ही नहीं, बल्कि विज्ञान, तकनीक, फिल्मों और अन्य क्षेत्रों में भी नई संभावनाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं.

इसे भी पढ़ें –

न्यू मीडिया ने संभावनाएं बढ़ाई लेकिन गंभीर चुनौतियों को दिया जन्म

लेआउट डिजाइनिंग के लिए कलात्मकता और काल्पनिकता बेहद जरूरी

प्रदूषण और बिगड़ती लाइफस्टाइल के समय में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी

प्रो सिंह ने कहा, “संस्कृत भाषा का विकास तभी होगा जब यह सिर्फ अध्ययन-अध्यापन तक सीमित न रहकर आम लोगों की भाषा के रूप में स्थापित होगी.”

इसके बाद शोधार्थी पार्थ ने संस्कृत भाषा के महत्व पर अपने विचार रखे. मुख्य अतिथि डॉ विमलेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में संस्कृत और अंग्रेजी साहित्य के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला और संस्कृत के प्रति अपनी रुचि साझा की. उन्होंने दोनों भाषाओं के बीच सांस्कृतिक और साहित्यिक संबंधों को भी रेखांकित किया.

शोधार्थी विश्वनाथ छाटुई ने मंच पर आधुनिक संस्कृत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरा. अंत में कार्यक्रम के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ श्याम कुमार झा ने संस्कृत सप्ताहोत्सव के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से चर्चा की.

उन्होंने कहा, “संस्कृत भाषा में निहित प्राचीन ज्ञान परंपरा आज भी प्रासंगिक है और इसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है”

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शोधार्थी गोपाल कृष्ण मिश्र ने किया. समापन शांति मंत्र के साथ हुआ.

इसे भी देखें –

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education Events MGCU MGCUB newsmorrow

Post navigation

Previous: एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
Next: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृत दिवस का आयोजन, भाषा के महत्व पर हुई चर्चा

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.