Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Business (1)
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • लेआउट डिजाइनिंग के लिए कलात्मकता और काल्पनिकता बेहद जरूरी
  • Events

लेआउट डिजाइनिंग के लिए कलात्मकता और काल्पनिकता बेहद जरूरी

Layout Designing: बतौर मुख्य वक्ता आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि ले-आउट और डिजाइनिंग बनाने के लिए विद्यार्थियों की कलात्मक सोच विकसित होनी चाहिए.
Newsmorrow Digital Desk August 4, 2024 1 minute read
Layout Designing

Layout Designing

Layout Designing: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा चाणक्य परिसर स्थित पंडित राजकुमार शुक्ल सभागार में “लेआउट डिजाइनिंग” विषयक विशेष एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव थे. अध्यक्षता मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार झा ने की. मुख्य वक्ता के रूप में समाचारपत्र के मुख्य लेआउट डिजाइनर आलोक श्रीवास्तव उपस्थित रहे. सहायक प्रोफेसर डॉ परमात्मा कुमार मिश्र ने अतिथियों की स्वागत की. कार्यशाला के संयोजक डॉ सुनील दीपक घोड़ेके रहे.

बतौर मुख्य वक्ता आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि ले-आउट और डिजाइनिंग बनाने के लिए विद्यार्थियों की कलात्मक सोच विकसित होनी चाहिए. उन्होंने समाचार पत्रों में लेआउट और डिजाइनिंग से जुड़े कई सारे महत्वपूर्ण तत्वों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया. उन्होंने कहा कि लेआउट और डिजाइनिंग किसी भी समाचार पत्र की आत्मा होती है, जिससे पाठक वर्ग ख़बरों की ओर आकर्षित होते हैं व उसे पढ़ने में रुचि लेते हैं.

उन्होंने समाचार पत्रों में उपयोग होने वाले ग्राफिक्स,पाई चार्ट, फ्रंट पेज डिजाइनिंग, फोटो एडिटिंग, कलर कंट्रास्ट, न्यूज पोजिशनिंग, इंफोग्राफ, बार ग्राफ, गटर स्पेस, साइज बैलेंस, हैडलाइन तथा मास्ट हेड से संबंधित कई सारी जानकारी विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत की और उसके महत्व व जरूरतों के बारे में समझाया.

उन्होंने डिजाइनिंग और लेआउट से संबंधित कई सारे सॉफ्टवेयर जैसे एडोब, फोटोशॉप, इनडिजाइन, क्वार्क एक्सप्रेस, कोरल ड्रा आदि का उपयोग तथा इनमें उपलब्ध फीचर के बारें में डिस्प्ले के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया. समाचार पत्रों को आकर्षक व पढ़ने योग्य बनाने के कई सारे आयामों के बारे में भी विद्यार्थियों से चर्चा की. उन्होंने कहा कि एक डिजाइनर को हर वक्त अपने काम के प्रति सचेत व रचनात्मक होने की जरूरत है, ताकि खबर व्यवस्थित दिखे.

अध्यक्षीय उद्बोधन में मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार झा ने कहा कि लेआउट और डिजाइन किसी भी समाचारपत्र के नींव से जुड़ी है तथा विद्यार्थियों को उसके बारे में जानकारी होनी अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि कौन सी खबर कहा लगेगी, यह खबरों के महत्व के ऊपर निर्भर करती है.

स्वागत उद्बोधन में डॉ परमात्मा कुमार मिश्र ने कहा कि समाचारपत्रों के लेआउट डिजाइन के बारे में विस्तार से जानना पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है. धन्यवाद ज्ञापन डॉ परमात्मा कुमार मिश्र और संचालन एमजेएमसी तृतीय सेमेस्टर के छात्र प्रतीक कुमार ने की. मुख्य वक्ता का परिचय अपूर्वा त्रिवेदी, छात्रा बीजेएमसी ने प्रस्तुत की. कार्यशाला में मीडिया अध्ययन विभाग के विद्यार्थियों की उपस्थित थी। कार्यशाला में अदिति सिंह, रोशन यादव, जय कुमार, अनिकेत राज ने कई प्रश्न भी पूछे.

Central University: मोतिहारी केवीवी में नए विद्यार्थियों के लिए इस दिन होगा ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

MGCU में जनसंपर्क प्रकोष्ठ का गठन, इन लोगों को बनाया गया सदस्य

MGCU: बनना है सफल पत्रकार, इन बातों पर दें खास ध्यान

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education Events MGCU newsmorrow

Post navigation

Previous: RSS स्वावलंबी भारत अभियान : स्वावलंबन से तैयार होगा विकसित भारत का रोडमैप
Next: बांग्लादेशी प्रधानमंत्री कार्यालय में लूट

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Newsmorrow

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Sports
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज
  • सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?
  • Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

virat kohli spiritual journey
  • Sports

कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज

Sneha Maurya November 5, 2026
Ishan Kishan Comeback Story
  • National
  • Sports

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?

Sneha Maurya November 3, 2026
Tembo Global Industries Limited
  • National

Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!

Newsmorrow Digital Desk October 31, 2026
Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.