Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • NM Special
  • Motivational Story: संघर्ष का चखा स्वाद तो सफलता का कुछ ऐसा चला जादू, पढ़ें बिहार के सुरेंद्र राय की सक्सेस स्टोरी
  • NM Special

Motivational Story: संघर्ष का चखा स्वाद तो सफलता का कुछ ऐसा चला जादू, पढ़ें बिहार के सुरेंद्र राय की सक्सेस स्टोरी

Motivational Story: घर की जिम्मेदारियों ने उन्हें मजबूर कर दिया कि वे आगे की पढ़ाई के बजाय कमाई के रास्ते पर चल पड़ें. इसके लिए वे दिल्ली गए और वहां मजदूरी करने लगे.
Newsmorrow Digital Desk March 24, 2025 1 minute read
Motivational Story: संघर्ष का चखा स्वाद तो सफलता का कुछ ऐसा चला जादू, पढ़ें बिहार के सुरेंद्र राय की सक्सेस स्टोरी

सुरो होटल के मालिक सुरेंद्र की सक्सेस स्टोरी

Motivational Story: बिहार के जमुई जिले के एक छोटे से गांव रामचन्द्रडीह में 1978 में जन्मे सुरेंद्र राय की जिंदगी की शुरुआत आसान नहीं था. उनका बचपन गरीबी और आर्थिक तंगी में बीता. परिवार की हालत ऐसे थे कि 12वीं पास करने के बाद उन्हें पढ़ाई छोड़ना पड़ा.

घर की जिम्मेदारियों ने उन्हें मजबूर कर दिया कि वे आगे की पढ़ाई के बजाय कमाई के रास्ते पर चल पड़ें. इसके लिए वे दिल्ली गए और वहां मजदूरी करने लगे. लेकिन सुरेंद्र को किसी के नीचे काम करना पसंद नहीं आया. वे अपने तरीके से कुछ करना चाहते थे. इसलिए दिल्ली छोड़कर वे अपने गांव लौट आए.

उनके पिता भीम राय एक किसान थे और ज्यादा मदद नहीं कर सकते थे. लेकिन उन्होंने अपने बेटे का हौसला हमेशा बढ़ाया. पिता ने कभी सुरेंद्र की पसंद-नापसंद में दखल नहीं दिया. इसी हौसले ने सुरेंद्र को आगे बढ़ने की ताकत दी.

गांव लौटने के बाद शुरू की चाय की दुकान

गांव लौटने के बाद उन्होंने चकाई बाजार में एक छोटी सी चाय की दुकान शुरू की. लोग उन्हें प्यार से “सुरो” कहकर बुलाते थे. यह दुकान उनकी मेहनत और लगन का पहला कदम था. करीब 24 साल पहले शुरू हुई इस चाय की दुकान ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी.

सुरेंद्र ने दिन-रात मेहनत की और कभी हार नहीं मानी. साल 2010 में उन्होंने अपनी चाय की दुकान के पास ही “सुरो भोजनालय” नाम से पहला होटल खोला. इस होटल में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का खाना मिलता था. लोगों को उनका खाना इतना पसंद आया कि धीरे-धीरे उनकी पहचान बनने लगी.

आत्मविश्वास और मेहनत लाई रंग

सुरेंद्र का आत्मविश्वास और मेहनत रंग लाई. साल 2016 में उन्होंने गोपीडीह में दूसरी शाखा खोली. फिर 2021 में चकाई ब्लॉक के सामने तीसरी शाखा और 2022 में देवघर में चौथी शाखा शुरू की. उनकी मेहनत का सिलसिला यहीं नहीं रुका. अब साल 2025 में उन्होंने देवघर में एलआईसी ऑफिस के सामने अपनी पांचवीं शाखा खोलकर एक नया कीर्तिमान बनाया है.

सुरो भोजनालय आज इलाके में मटन के लिए मशहूर है. लोग दूर-दूर से यहां खाने आते हैं. सुरेंद्र ने कम कीमत में स्वच्छ और स्वादिष्ट खाना देने का लक्ष्य रखा, जो लोगों को बहुत पसंद आया. उनके होटल में नौकरीपेशा लोग, आम आदमी, और खाने के शौकीन सभी आते हैं.

सुरेंद्र ने अब 45 से ज्यादा लोगों को दिया रोजगार

उनकी मेहनत ने न सिर्फ उन्हें सफल बनाया, बल्कि 45 से ज्यादा लोगों को रोजगार भी दिया. आज उनके बेटे सचिन भी इस काम में उनका साथ दे रहे हैं। महीने का टर्नओवर करीब 10 लाख रुपये तक पहुंच गया है.

सुरेंद्र राय की कहानी हमें सिखाती है कि मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी मुश्किल राह आसान हो सकती है. एक छोटी सी चाय की दुकान से शुरू हुआ उनका सफर आज पांच होटलों तक पहुंच गया.

अन्य स्टोरी को जनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उनकी सफलता इस बात का सबूत है कि नौकरी ही इंसान को ऊंचाइयों तक नहीं पहुंचाती, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से भी जिंदगी में सम्मान और कामयाबी हासिल की जा सकती है. सुरेंद्र आज अपने जिले और राज्य के लिए एक मिसाल हैं। उनकी कहानी हर उस इंसान को प्रेरणा देती है जो मुश्किलों के बीच अपने सपनों को पूरा करना चाहता है।

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: newsmorrow Newsmorrow Special Story

Post navigation

Previous: MGCU में संस्कृत साहित्य की धूम, सप्त दिवसीय व्याख्यानमाला का हुआ भव्य समापन
Next: MGCU: मीडिया का काम सरकार से सवाल करना है ना कि सरकार का पिछलग्गू बनना- राजीव रंजन

Related Stories

WhatsApp Image 2025-04-26 at 15.41.42
  • National
  • NM Special
  • Politics

Pahalgam Attack: अगर भारत और पाकिस्तान में छिड़ी जंग तो कौन किस पर पड़ेगा भारी?

Ravi Shankar Chandravanshi April 26, 2025
नेहा भारती की पहल: इफ्तार और इंसानियत की पहल
  • National
  • NM Special

Social Work: इफ्तार की दावत में इंसानियत का जायका, पढ़िए नेहा भारती की मोटिवेशनल स्टोरी

Deepak Kumar March 28, 2025
Donald Trump
  • NM Special

ये ड्रिल-बेबी-ड्रिल क्या है? भारत पर ऐसे होगा इसका असर

Tanya Singh January 21, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.