Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • ‘नवोन्मेष-2025’: MGCU के फ्रेशर्स ने बिखेरे रंग, रविशंकर और मुस्कान बने मिस्टर-मिस फ्रेशर
  • Events

‘नवोन्मेष-2025’: MGCU के फ्रेशर्स ने बिखेरे रंग, रविशंकर और मुस्कान बने मिस्टर-मिस फ्रेशर

MGCUB, मोतिहारी में मीडिया अध्ययन विभाग की फ्रेशर्स पार्टी 'नवोन्मेष-2025' का आयोजन हुआ. रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, काव्य और नृत्य ने सभी का मन मोह लिया. परास्नातक वर्ग में रवि शंकर मिश्र और मुस्कान सिंह को मिस्टर-मिस फ्रेशर चुना गया, वहीं स्नातक वर्ग में राजन कुमार यादव और अपराजिता ने यह खिताब जीता.
Newsmorrow Digital Desk September 12, 2025 1 minute read
'नवोन्मेष-2025': MGCU के फ्रेशर्स ने बिखेरे रंग, रविशंकर और मुस्कान बने मिस्टर-मिस फ्रेशर

Photo: Newsmorrow

MGCU organises Freshers Party 2025: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित फ्रेशर्स पार्टी ‘नवोन्मेष-2025’ गुरुवार को मोतिहारी के बुद्ध परिसर में आयोजित हुई. स्नातक एवं परास्नातक के नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. कार्यक्रम में नए और पुराने विद्यार्थियों ने मिलकर एक यादगार शाम का निर्माण किया, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भावपूर्ण कविताएं और हंसाने-गुदगुदाने वाले नाटक शामिल थे.

इस भव्य आयोजन का समापन मिस्टर और मिस फ्रेशर के खिताब की घोषणा के साथ हुआ, जहां परास्नातक वर्ग में रवि शंकर मिश्र और मुस्कान सिंह ने यह सम्मान हासिल किया, जबकि स्नातक वर्ग में राजन कुमार यादव और अपराजिता को यह मिस्टर एंड मिसेज का खिताब दिया गया.

भव्य स्वागत और सम्मान का समारोह

बृहस्पति सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण गीत से हुई, जिसके बाद मां सरस्वती और बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया. यह आध्यात्मिक माहौल में नए विद्यार्थियों के स्वागत का एक सुंदर तरीका था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भौतिकी विभाग के प्रो संतोष त्रिपाठी थे, जिनका मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार झा ने बैच, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मान किया.

इसके बाद निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ रश्मि श्रीवास्तव, डॉ अवनीश कुमार और डॉ बबलू पाल, डॉ अंजनी कुमार झा, डॉ परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ साकेत रमन, डॉ सुनील दीपक घोड़के, डॉ उमा यादव, डॉ आयुष आनंद और मयंक भारद्वाज को स्वागत बैच लगाकर सम्मानित किया गया.

उत्साह से भरे मंच और ध्यान आकर्षण करने वाली प्रस्तुतियां

फ्रेशर्स पार्टी का कुशल संचालन श्रेया-आर्मन, आर्या-नितीश और आरुषि-प्रशांत की तिकड़ी ने किया. उनके मजाकिया और जोश भरे अंदाज़ ने पूरे कार्यक्रम में एक अलग ही रंग भर दिया. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला गणेश वंदना से शुरू हुआ, जिसे बीएजेएमसी पांचवें सेमेस्टर की मुस्कान ने प्रस्तुत कर पूरे सभागार में भक्ति और उल्लास का संचार किया.

इसके बाद एकल नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. बीएजेएमसी तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं स्वेता प्रिया, इशु प्रशर और सिमरन ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं. वहीं, बीएजेएमसी प्रथम सेमेस्टर के अपराजिता और अंकित ने अपने ऊर्जावान नृत्य से सारे दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया. एमजेएमसी और बीएजेएमसी की छात्राएं मुस्कान, मुस्कान कुमारी, अमीषा वर्मा और मुस्कान सिंह की कलात्मक अदाओं ने भी दर्शकों का मन मोह लिया.

हास्य, काव्य और धमाकेदार ग्रुप डांस

नृत्य का सिलसिला यहीं नहीं रुका. समूह नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में नई जान फूंक दी. बीएजेएमसी प्रथम सेमेस्टर के अंकित, अपूर्वा और अभिमन्यु ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से सबका ध्यान खींचा, जबकि बीएजेएमसी तृतीय सेमेस्टर की अर्पिता और श्रेया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

एमजेएमसी प्रथम सेमेस्टर की प्राची, मुस्कान सिंह, जुली और रजनींदनी ने भी शानदार समूह नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. सबसे ज्यादा ठहाके तब लगे जब बीएजेएमसी तृतीय सेमेस्टर के छात्रों ने ‘धमाल ग्रुप’ के नाम से एक हास्य-प्रधान ‘लेजी डांस’ पेश किया, जिसने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया. बीएजेएमसी पांचवें सेमेस्टर के सरप्राइज ग्रुप डांस ने भी सबको चौंका दिया.

इसे भी पढ़ें-

सुपरमॉम-सुपरडैड बनने के चक्कर में कहीं पैरेंटल बर्नआउट के शिकार तो नहीं हो रहे आप? एक्सपर्ट से जानें इसका कारण और निवारण

Social Work: इफ्तार की दावत में इंसानियत का जायका, पढ़िए नेहा भारती की मोटिवेशनल स्टोरी

भारतीय एआई स्टार्टअप CoRover ने यूरोप में बनाई बड़ी पहचान, BharatGPT Mini लॉन्च कर रचा इतिहास

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिर्फ नृत्य ही नहीं, बल्कि काव्य और वक्तृत्व कला का भी जादू चला. शुभम कुमार तिवारी ने अपनी शायरी से श्रोताओं के दिल में जगह बनाई, जबकि प्राची ने अपनी कविता से भावुक कर दिया. कृष्णा पांडे और मुन्ना कुमार के भाषणों ने सभी को विचार करने पर मजबूर कर दिया.

मिस्टर और मिस फ्रेशर की घोषणा

हर प्रस्तुति के साथ, प्रतियोगिता का माहौल गहराता जा रहा था. अंत में, सबकी निगाहें मंच पर थीं, जब सबसे बहुप्रतीक्षित घोषणा हुई. इस साल, बीएजेएमसी की अपराजिता और एमजेएमसी की मुस्कान सिंह को संयुक्त रूप से ‘मिस फ्रेशर’ चुना गया, जबकि बीएजेएमसी के राजन कुमार यादव और एमजेएमसी के रवि शंकर कुमार मिश्रा ‘मिस्टर फ्रेशर’ घोषित किए गए.

कार्यक्रम का समापन शिक्षकों, निर्णायक मंडल और सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर किया गया. इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी व शोधार्थी मौजूद थे. राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ, जिसके बाद सभी ने एक-दूसरे के साथ रात्रि भोज का आनंद लिया.

इसे भी देखें –

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Campus Life Department of Media Studies Events MGCU MGCUB newsmorrow

Post navigation

Previous: मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो शोधार्थियों की पीएचडी मौखिकी संपन्न
Next: MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.