Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • National
  • Social Work: इफ्तार की दावत में इंसानियत का जायका, पढ़िए नेहा भारती की मोटिवेशनल स्टोरी
  • National
  • NM Special

Social Work: इफ्तार की दावत में इंसानियत का जायका, पढ़िए नेहा भारती की मोटिवेशनल स्टोरी

Social Work: नेहा भारती की कहानी यह साबित करती है कि समाज में बदलाव सिर्फ सरकारों से नहीं आता, बल्कि छोटे-छोटे नेक इरादों और मजबूत हौसलों से ही समाज में मोहब्बत की बुनियाद रखी जा सकती है.
Deepak Kumar March 28, 2025 1 minute read
नेहा भारती की पहल: इफ्तार और इंसानियत की पहल

नेहा भारती की पहल: इफ्तार और इंसानियत की पहल

SOCIAL WORK: मोहब्बत और इंसानियत के बिना इस दुनिया में इंसान का अस्तित्व असंभव सा लगता है. आज की हमारी यह रिपोर्ट भी ऐसी ही एक कहानी को प्रस्तुत करती है.

दिल्ली की पुरानी गालियों में रमज़ान का महीना आते ही अलग रौनक छा जाती है. जामा मस्जिद के पास शाम को जैसे ही सूरज ढलता है, रोज़ेदारों की भीड़ जमा होने लगती है.

खजूर, शर्बत और पकवानों से सजी दरी पर लोग इकट्ठा होते हैं, दुआओं में हाथ उठाते हैं और फिर रोज़ा खोलते हैं. इफ्तार की दावत में शामिल होता है इंसानियत का जायका जिसे परोसती हैं नेहा भारती.

जानिए कौन हैं नेहा भारती?

नेहा भारती हिन्दू परिवार से ताल्लुक रखती है, जो बीते 3 साल से हर रोज़ रमज़ान में जामा मस्जिद पर रोजेदारों को मुफ़्त इफ्तार कराती हैं. यह सिर्फ खाने का नहीं, बल्कि भाईचारे और मोहब्बत का दस्तरख्वान है. नेहा भारती ने दिल्ली यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से स्नातक और कला संकाय से मास्टर डिग्री प्राप्त की है.

यह नेक पहल और परिवार का सहयोग

नेहा बताती हैं कि इफ्तार बाँटने का आइडिया उन्हें उनके माता पिता ने दिया. नेहा के इस नेक पहल में उनका पूरा परिवार और उनके साथ उनकी सहेली रमशा नूर और उनकी भाभी रनिता भी शामिल हैं.

स्लम एरिया में रौशनी

बाबा साहेब अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए नेहा ने एक और नेक पहल की शुरुआत की. उन्होंने ‘राहा’ नाम का एक NGO शुरू किया है, जो राजघाट स्थित स्लम एरिया में लगभग 150 बच्चों और उनकी माताओं की ज़रूरतें पूरी करता है. यहां बच्चों के लिए वो कपड़ों, खाने और पढ़ाई का इंतज़ाम करती हैं, जबकि उनकी माताओं में सैनिटरी पैड्स और जरूरी चीजों का वितरण किया जाता है.

मजबूत हौसलों से ही समाज में मोहब्बत की बुनियाद

नेहा भारती की कहानी यह साबित करती है कि समाज में बदलाव सिर्फ सरकारों से नहीं आता, बल्कि छोटे-छोटे नेक इरादों और मजबूत हौसलों से ही समाज में मोहब्बत की बुनियाद रखी जा सकती है. सपनों का भारत तभी बनेगा जब सभी साथ में कदम बढ़ाएंगे.

अन्य स्पेशल स्टोरीज के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

नेहा भारती की कहानी मोहब्बत का पैगाम देती है. वह सिखाती हैं कि जब दुनिया में अमन की जरूरत हो, तब इफ्तार की दावत हो या गरीब बच्चों की सेवा, इंसानियत हर मज़हब से बड़ी होती है.

(यह रिपोर्ट गीतांजली दुबे द्वारा नेहा भारती से विशेष बातचीत पर आधारित है.)

About the Author

Deepak Kumar

Author

View All Posts
Tags: Events newsmorrow Newsmorrow Special Story

Post navigation

Previous: MGCU के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा टीवी न्यूज प्रोडक्शन विषयक कार्यशाला का हुआ आयोजन
Next: पटना और सिवान के बीच होगा बिहार दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला, देखें कैसी है दोनों टीमें

Related Stories

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.