Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Politics
  • Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा बहुमत से क्यों दूर रह गई
  • Politics

Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा बहुमत से क्यों दूर रह गई

Lok Sabha Election Result 2024: एक तरफ जहां एनडीए में 400 पार का नारा दिया जा रहा था. दूसरी ओर अभी प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भाजपा 240 सीटों के आसपास सिमट कर रह गई है. वहीं विपक्षी गठबंधन ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है.
Newsmorrow Digital Desk June 5, 2024 1 minute read
Lok Sabha El;ection

Lok Sabha Election Result 2024

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इस पूरे चुनाव के परिणाम को देखें तो भाजपा बहुमत से दूर रह गई है. साथ ही तमाम लोग जो भाजपा के लिए एक बड़ी जीत का अनुमान लगा रहे थे उन सभी को एक बड़ा झटका लगा है. यही नहीं आज शेयर बाजार में भी बहुत बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों की माने तो सेंसेक्स 6000 अंक क्रैश हुआ जबकि निफ्टी 1900 अंक टूटा है.

एक तरफ जहां एनडीए में 400 पार का नारा दिया जा रहा था. दूसरी ओर अभी प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भाजपा 240 सीटों के आसपास सिमट कर रह गई है. वहीं विपक्षी गठबंधन ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. बेशक भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर आई है. लेकिन पिछले दो लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा अकेले के दम पर बहुमत प्राप्त करने और नरेंद्र मोदी के कार्यों और का दंभ भरने वाले लोगों के लिए यह बहुत बड़ा झटका है.

सबसे पहले बात इस लोकसभा चुनाव के करें तो इस चुनाव के परिणाम में यह साबित कर दिया कि लोक कल्याणकारी नीति और महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को दरकिनार नहीं किया जा सकता. अग्निवीर और सरकारी पदों पर भर्ती को लेकर उदासीनता सरकार के पक्ष में नहीं रहा है।उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में यह बात एक भरत वाक्य साबित हुआ है.

दूसरी ओर जिस मुद्दे पर उत्साह सबसे ज्यादा था वह है राम मंदिर. लेकिन राम मंदिर का मुद्दा लोगों को वोट करने ले जाने में उस तरह से सक्षम साबित नहीं हुआ.

एक बात और 400 पार के नारे और तमाम चुनाव पूर्व कई सर्वे में भाजपा सरकार की बड़ी जीत के दावे के कारण मतदाताओं का एक वर्ग मतदान को लेकर उदासीन हो गया.

इस लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण में बाद भाजपा का आक्रामक प्रचार जनता तक सकारात्मक तरीके से नहीं पहुंचा.

कई लोकसभा क्षेत्रों में तो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा का वोट काटकर उन्हें हारने का रास्ता दिखाया, इसे आप बिहार के बक्सर और काराकाट जैसे लोकसभा जगहों पर बखूबी देख सकते हैं.

ध्यातव्य है कि पहले से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि यह चुनाव पूरी तरह से मोदी केंद्रित रहेगा। लेकिन जनता ने इस चुनाव में वोटिंग के दौरान स्थानीय कैंडिडेट की तरफ़ भी देखा है.

पिछले 10 सालों से सत्ता में रहने के कारण एक सत्ता विरोधी लहर भी थी जिसे आंकड़ों के खिलाड़ी भाप नहीं पाए.

इस चुनाव में संविधान और तानाशाही जैसे मुद्दे कहीं ना कहीं जमीनी स्तर पर जनता को प्रभावित किया है। विशेषकर विपक्ष दल ईडी सीबीआई के दुरुपयोग के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने में कामयाब रहे हैं.

इस चुनाव में एक बड़ा कारक राहुल गांधी का लोककल्याणकारी वादों के साथ जनता के बीच जाना और उन वादों की तरफ लोगों का रूझान दिखाना भी रहा. साथ ही उत्तर प्रदेश में सपा कांग्रेस का गठबन्धन भी बेहतर परिणाम लेकर आया है.

इस चुनाव ने पिछले 10 वर्ष की राजनीतिक व्यवस्था को बदल दिया है. भारत फिर से गठबंधन की राजनीति के दौर में प्रवेश कर रहा है। फिलहाल केन्द्र में एनडीए गठबंधन की सरकार कितना सफल होती है यह भविष्य के गर्भ में है.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Lok Sabha Election 2024 newsmorrow Political News

Post navigation

Previous: MGCU के नितिश राष्ट्रीय फैलोशिप के लिए चयनित
Next: विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस ने बनाई सांसदों की शतक

Related Stories

WhatsApp Image 2025-04-26 at 15.41.42
  • National
  • NM Special
  • Politics

Pahalgam Attack: अगर भारत और पाकिस्तान में छिड़ी जंग तो कौन किस पर पड़ेगा भारी?

Ravi Shankar Chandravanshi April 26, 2025
बिहार की धरती से PM मोदी ने भरी हुंकार, आतंक को मिट्टी में मिलाना तय
  • National
  • Politics

बिहार की धरती से PM मोदी ने भरी हुंकार, आतंक को मिट्टी में मिलाना तय

Ravi Shankar Chandravanshi April 24, 2025
बिहार की राजनीति में भूचाल, नीतीश के साथ रहे पूर्व मंत्री ने थामा PK का हाथ
  • Politics

बिहार की राजनीति में भूचाल, नीतीश के साथ रहे पूर्व मंत्री ने थामा PK का हाथ

Newsmorrow Digital Desk April 15, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.