Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Business (1)
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Politics
  • Lok Sabha Election 2024: किसी का प्रसार प्रचार तो कोई कोर्ट का चक्कर लगाने में परेशान, जानें क्या है दिल्ली का हाल
  • Politics

Lok Sabha Election 2024: किसी का प्रसार प्रचार तो कोई कोर्ट का चक्कर लगाने में परेशान, जानें क्या है दिल्ली का हाल

लोक सभा चुनाव 2024 : एक तरफ सत्ता पक्ष चुनावों का प्रचार जोरों-शोरों से कर रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन में से कोई कोर्ट के चक्कर काटने में लगा है तो कोई धरना प्रदर्शन में व्यस्त है.
Mahak Bharti April 14, 2024 1 minute read
लोक सभा चुनाव 2024_20240414_221915_0000

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 शुरू होने में गिनती के दिन बचे है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है चुनावी तापमान बढ़ता जा रहा है, जिसकी गर्मी महसूस ही नहीं हो रही बल्कि दिखाई भी दे रही है. सात चरण में होने वाले चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को होगा, जिसमे 21 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए 1,625 उम्मीदवार मैदान में है.

एक तरफ सत्ता पक्ष चुनावों का प्रचार जोरों-शोरों से कर रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन में से कोई कोर्ट के चक्कर काटने में लगा है तो कोई धरना प्रदर्शन में व्यस्त है. वही कांग्रेस अभी भी कई सीटों को लेकर पशोपेश में है.

पिछले साल नए कलेवर और नए तेवर के साथ पटना की धरती से एकजुटता का संदेश देने वाले विपक्षी गठबंधन ने भी कमर कस ली है. एनडीए का लक्ष्य 400 पार का है तो वहीं महागठबंधन मोदी सरकार के विजयी रथ पर लगाम लगाने के सपने देख रहा है.

यह भी सच है कि बीते 6-8 महीनों में इंडिया गठबंधन भी कमजोर हुआ है. ममता, नीतिश जैसे नेताओं के अलग होने और पाला बदलने के बाद से चुनौती बढ़ी है. वही, दिल्ली में दुश्मन के दुश्मन दोस्त होते है इसी मुहावरे के नक़्शे कदम पर चलते हुए आप और कांग्रेस मोदी के खिलाफ साथ आये है.

कभी कांग्रेस को खाते-पीते कोसते रहने वाले अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी सरकार बनाई थी. आज उसी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव के मैदान में है. दिल्ली की लोकसभा सीट बंटवारे की बात करें तो आप पार्टी की लोकप्रियता वर्तमान में ज्यादा है. यही वजह है दिल्ली की सीट बटवारें में आम आदमी पार्टी की ही चलनी थी.

दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 4 आप ने अपने पास रखी और बाकि 3 सीटों से कांग्रेस को संतोष करना पड़ा. कांग्रेस के पशोपेश को देखते लगता है फैसला सही ही था. वैसे तो दिल्ली में चुनाव पांचवे चरण यानी 25 मई को होने है.

भाजपा ने जहां एक सांसद को छोड़ बाकि सभी सीटों पर नए प्रत्याशियों को टिकट दिया है. आप ने भी चारों सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है और कांग्रेस अभी तक तय ही नहीं कर पा रही की किसे उतरा जाए.

पिछले दो बार के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की जनता ने सातों सीट पर भाजपा पर भरोसा दिखाया. इस बार आप और कांग्रेस के गठबंधन के बाद कुछ सीटों पर काटें की टक्कर देखी जा सकती है. पर अभी तक दिल्ली की तीन सीटों (उत्तरी-पश्चिम दिल्ली, उत्तरी-पूर्वी और नई दिल्ली ) पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है. पार्टी मुख्यालय में कई स्तरों पर बैठक का दौर जारी है.

बीतें दिनों हुई बैठक में दिल्ली कांग्रेस इकाई की तरफ से हर सीट से दो नामों को आगे बढ़ाया गया था. वहीं, चुनाव समिति ने प्रदेश इकाई को निर्देश दिए हैं कि वह तीनों सीटों पर अपने स्तर पर उम्मीदवारों के नाम तय करके एक-एक नाम भेजे. इस कारण स्क्रीनिंग कमेटी को दोबारा सूची भेजने को कहा है.

प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद संदीप दीक्षित व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली, चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल व पूर्व विधायक अल्का लांबा और उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद उदित राज व पूर्व मंत्री रामकुमार चौहान के नाम भेजे थे.

कांग्रेस चुनाव समिति में सुगबुगाहट कन्हैया कुमार को लेकर भी तेज़ है. कांग्रेस आलाकमान उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से दो बार के सांसद और भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के खिलाफ जेएनयू के नेता रहे कन्हैया कुमार को चुनाव लड़ाना चाहता है. लिहाजा, दोबारा भेजे जाने वाली सूची में कन्हैया कुमार का नाम शामिल कर भेजने की उम्मीद है.

काफी समय बाद पार्टी में एक बार फिर सक्रीय हुए अरविंदर सिंह लवली का नाम भी इस रेस में आगे बताया जा रहा है. लेकिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चुनावी समीकरण को देखते हुए सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ किसी पूर्वांचली को ही टिकट दिया जा सकता है. वहीं, उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से उदित राज व चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से अल्का लांबा का नाम हो सकता है.

दरअसल, इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी के अपने हिस्से में आईं चार सीटों पर उतारे उम्मीदवारों में एक भी महिला नहीं है. इस कारण अल्का लंबा को टिकट मिलने की संभावना बनी हुई है, क्योंकि भाजपा ने दो महिलाओं को टिकट दिया है. चांदनी चौक से भाजपा स्व. सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है. बांसुरी लगातार प्रचार कर रही है लोगों के बीच पहुँच रही है और सामने से उनके खिलाफ उम्मीदवार भी तय नहीं हुआ है इसका फायदा उन्हें मिलता दिखाई दे रहा है.

बहरहाल, देखने वाली बात होगी कांग्रेस नेतृत्व किनको टिकट देता है. अभी तक प्रत्याशियों का तय ना होना दर्शाता है दिल्ली की राजनीति में कांग्रेस कितना पिछड़ गई है. प्रदेश इकाई इतनी खोखली हो गई है जो प्रत्याशी का नाम तक तय नहीं कर पा रही है.

  • कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज

    कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज

  • सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?

    सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?

  • Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!

    Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!

About the Author

Mahak Bharti

Author

Visit Website View All Posts
Tags: Delhi Lok Sabha Chunav newsmorrow Politics

Post navigation

Previous: Dukaan Movie Review: कृति सैनन के बाद मोनिका बनी सरोगेट मदर
Next: अजय और अक्षय में हुई फाइट लेकिन दोनों हो गए फ्लॉप ?

Related Stories

WhatsApp Image 2025-04-26 at 15.41.42
  • National
  • NM Special
  • Politics

Pahalgam Attack: अगर भारत और पाकिस्तान में छिड़ी जंग तो कौन किस पर पड़ेगा भारी?

Ravi Shankar Chandravanshi April 26, 2025
बिहार की धरती से PM मोदी ने भरी हुंकार, आतंक को मिट्टी में मिलाना तय
  • National
  • Politics

बिहार की धरती से PM मोदी ने भरी हुंकार, आतंक को मिट्टी में मिलाना तय

Ravi Shankar Chandravanshi April 24, 2025
बिहार की राजनीति में भूचाल, नीतीश के साथ रहे पूर्व मंत्री ने थामा PK का हाथ
  • Politics

बिहार की राजनीति में भूचाल, नीतीश के साथ रहे पूर्व मंत्री ने थामा PK का हाथ

Newsmorrow Digital Desk April 15, 2025
Newsmorrow

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Sports
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज
  • सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?
  • Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

virat kohli spiritual journey
  • Sports

कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज

Sneha Maurya November 5, 2026
Ishan Kishan Comeback Story
  • National
  • Sports

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?

Sneha Maurya November 3, 2026
Tembo Global Industries Limited
  • National

Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!

Newsmorrow Digital Desk October 31, 2026
Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.