Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Opinion
  • एक देश एक चुनाव, कितना जरूरी
  • Opinion

एक देश एक चुनाव, कितना जरूरी

One Nation One Election: एक देश एक चुनाव के पक्ष में तर्क यह है कि चुनाव कराना एक महंगा काम है.
Newsmorrow Digital Desk May 4, 2024 1 minute read
Screenshot_20240504-203732

One Nation One Election: हाल ही में जारी लोकसभा चुनावों के साथ एक देश एक चुनाव को लेकर भी चर्चा जोरों पर है. आज़ादी के बाद कई बार सभी चुनाव एक साथ हुए, लेकिन उसके लगभग दो दशक बाद जिस तरह लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने का क्रम बिगड़ा. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई में बनी कमेटी ने अब अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी है.

पिछले साल 2 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अगुवाई में बने पैनल ने राष्ट्रपति को 18 हजार 626 पन्नों की जो रिपोर्ट सौंपी. ऐसे में देश में एक देश एक चुनाव चर्चा के केंद्र में है. एक देश एक चुनाव का सीधा मतलब है कि देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होना चाहिए. यह देश के लिए कोई नई बात नहीं है. 1952, 1957, 1962, 1967 में ऐसा हो चुका है. जब लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव साथ-साथ करवाए गए थे.

कुछ विद्वान कहते हैं कि आज जिस हिसाब से देश की जनसंख्या है एक साथ चुनाव नहीं संभव नहीं लगता है. लेकिन पते की बात यह है कि समय के साथ साथ देश का तकनीकी और संसाधन की दृष्टि से भी विकास हुआ है.

एक देश एक चुनाव के पक्ष में तर्क यह है कि चुनाव कराना एक महंगा काम है. 2019 का लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे महंगा चुनाव था. एक देश एक चुनाव से देश के संसाधनों की बचत होगी. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिपोर्ट सौंपने के बाद यह इस दिशा में सकारात्मक माहौल बना है. बार-बार चुनाव से राजनीतिक दलों का भी बहुत ज़्यादा खर्च होता है.

चुनावों के कारण देश में बार-बार आदर्श आचार संहिता लागू करनी पड़ती है. इसकी वजह से सरकार आवश्यक नीतिगत निर्णय नहीं ले पाती और विभिन्न योजनाओं को लागू करने में समस्या आती है. इसके कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं.

जबकि एक प्रयास के विरोध में तर्क देने वालों का कहना है. एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर हमारा संविधान मौन है. आपातकाल जैसी परिस्थितियों के लिए एक देश एक चुनाव के नितांत विपरीत है. भारत का संघीय ढांचा संसदीय शासन प्रणाली से प्रेरित है और संसदीय शासन प्रणाली में चुनाव तो होते ही रहते हैं.

एक देश एक चुनाव के लागू होने से चुनाव के दौरान राष्ट्रीय मुद्दों के सामने क्षेत्रीय मुद्दे के गौण होने की भी संभावना है. देश में चुनाव होते रहने से दल और जनप्रतिनिधि को जनता के प्रति लगातार जवाबदेह रहना पड़ता है.

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि एक देश एक चुनाव एक विचारयोग्य कदम है. इस पर तमाम विचार और विमर्श के बाद ही तमाम हितों का ध्यान रखते हुए इस पर कदम आगे बढ़ाना चाहिए.

Also Read… Lok Sabha Election 2024: गठबंधन की राजनीति और उसका महत्व

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: newsmorrow

Post navigation

Previous: सलमान खान के बहनोई से लेकर अजय देवगन, संजय लीला भंसाली, और राजकुमार राव की अपडेटेड खबरें
Next: क्या Netflix पर बंद हो जाएगी कपिल शर्मा की शो, यहां जानें सच्चाई

Related Stories

"नवीन मानवीयता की ओर: शिक्षा, सेवा और सुशासन से संवरती पुलिस व्यवस्था"
  • Opinion

Opinion: “नवीन मानवीयता की ओर: शिक्षा, सेवा और सुशासन से संवरती पुलिस व्यवस्था”

Newsmorrow Digital Desk May 23, 2025
pexels-dainiktales-19271321
  • Opinion

छठ पूजा अर्थात् प्रकृति की पूजा

Newsmorrow Digital Desk November 6, 2024
women-5963963_1280
  • Opinion

कहीं यह अराजकता भारी न पड़ जाएं

Newsmorrow Digital Desk August 12, 2024

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.