Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • National
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

India-Nepal Divyang T-20 Series: भारत-नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार यादव का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन से बिहार में खुशी की लहर है, जबकि दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें बधाई देते हुए शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025 1 minute read
India-Nepal Divyang T-20 Series

फोटो - न्यूजमॉरो

India-Nepal Divyang T-20 Series: रांची में 13 से 15 दिसंबर तक होने वाली भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. इस बार टीम में बिहार ने अपना दमदार योगदान दिया है. राज्य के दो प्रतिभाशाली क्रिकेटर (धर्मेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार यादव) ने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर बिहार का मान एक बार फिर बढ़ा दिया है. इन दोनों के चयन की पुष्टि दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा जारी आधिकारिक पत्र से हुई.

धर्मेंद्र का अनुभव और जितेंद्र का पहला बड़े मंच पर कदम

धर्मेंद्र कुमार पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच चुके हैं. वहीं, जितेंद्र कुमार यादव के लिए यह चयन बेहद खास है, क्योंकि उन्हें पहली बार भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में खेलने का अवसर मिला है. इस खबर के बाद बिहार के खेल जगत में उत्साह और गर्व का माहौल है.

बिहार दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं

बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के सचिव उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र और जितेंद्र ने लगातार मेहनत, अनुशासन और अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय टीम में स्थान प्राप्त किया है. विशेषकर जीतेंद्र के लिए यह अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का स्वर्णिम अवसर है. सिन्हा ने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करेंगे.

अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार भी हुए गौरवान्वित

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में बिहार के दो खिलाड़ियों का शामिल होना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है. यह इस बात का प्रमाण है कि दिव्यांग क्रिकेटरों में अपार क्षमता और प्रतिबद्धता है. उन्होंने बताया कि एसोसिएशन हमेशा खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और संसाधनों में सुधार के लिए समर्पित है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक सकें.

रांची में 13 से 15 दिसंबर तक भिड़ेंगी दोनों टीमें

भारत और नेपाल के बीच यह रोमांचक टी-20 सीरीज अमिताभ चौधरी क्रिकेट स्टेडियम, अंगारा (रांची) में खेली जाएगी. तीन दिवसीय इस सीरीज़ में भारतीय टीम कुल 17 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी, जिनमें बिहार के धर्मेंद्र कुमार और जितेंद्र कुमार यादव भी शामिल हैं. मैच 13, 14 और 15 दिसंबर को खेले जाएंगे.

इसे भी पढ़ें –

सरकार का नया प्रस्ताव, सुरक्षा के लिए बड़ा कदम; नई बाइक खरीदने पर एक नहीं लेने होंगे दो हेलमेट

बिहार दिव्यांग ए टीम बनी दिव्यांग टी20 कप चैंपियन, सिवान को हराया

Explainer: संसदीय प्रणाली भारत के लिए क्यों जरूरी ?

बिहार में जश्न, खिलाड़ियों को मिल रही शुभकामनाएं

दोनों खिलाड़ियों के चयन से बिहार के क्रिकेट प्रेमियों, दिव्यांग क्रिकेट समुदाय और स्थानीय खिलाड़ियों में खुशी की लहर है. कई पूर्व खिलाड़ियों और कोचों ने भी धर्मेंद्र और जितेंद्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.

भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम (नेपाल सीरीज)

सुव्रो जोरावर (कप्तान), महंतेश वी. चलुवाड़ी (उप-कप्तान), नफीस सिद्दीकी, कैलाश प्रसाद, जमीर पठान, अनवर मुक्तार अंसारी, सजीद करीम तंबोली, विजय कुमार महतो, धर्मेंद्र कुमार, सायेद शाह अजीज, आकिब मलिक, राहुल शर्मा, सुराज मानेकेले, मो. शौकत अली, जितेंद्र कुमार यादव, महेशकुमार अगाली और श्याम चकवा.

इसे भी देखें –

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: newsmorrow Sports News

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
Next: Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Related Stories

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.