Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • National
  • बिहार दिव्यांग ए टीम बनी दिव्यांग टी20 कप चैंपियन, सिवान को हराया
  • National

बिहार दिव्यांग ए टीम बनी दिव्यांग टी20 कप चैंपियन, सिवान को हराया

बिहार दिव्यांग टी20 कप के फाइनल मुकाबले में बिहार दिव्यांग ए टीम ने सिवान को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. सिवान द्वारा बनाए गए 124 रनों के.लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार ए टीम ने संतुलित बल्लेबाजी और कुशल गेंदबाजी के दम पर जीत दर्ज की।
Newsmorrow Digital Desk July 27, 2025 1 minute read
बिहार दिव्यांग ए टीम बनी दिव्यांग टी20 कप चैंपियन, सिवान को हराया

फोटो सोर्स - न्यूजमॉरो

राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में खेले गए Divyang T20 कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बिहार दिव्यांग ए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिवान को 7 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया. इस जीत से टीम ने न केवल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, बल्कि खिलाड़ियों के जज्बे और आत्मविश्वास का परिचय भी दिया.

सिवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 124 रन बनाए. टीम की शुरुआत लड़खड़ाई रही, जहां शैलेश कुमार बिना खाता खोले आउट हो गए और दीपक कुमार ने केवल 7 रन बनाए. हालांकि अखिलेश कुमार ने 29 और धर्मेंद्र शाह ने 41 रनों की उपयोगी पारी खेली. अतिरिक्त रनों के रूप में 34 रन जुड़े.

बिहार ए टीम की गेंदबाजी प्रभावशाली

बिहार ए टीम की गेंदबाजी प्रभावशाली रही, जिसमें अमन कुमार ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया. अमित कुमार ने 2, अजय, रंजन और चंदन ने 1-1 विकेट चटकाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार ए टीम की शुरुआत भी कमजोर रही. धर्मेंद्र कुमार सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. रंजन भी जल्दी ही 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे. लेकिन इसके बाद अजय और संतोष ने पारी को संभालते हुए 61 रनों की अहम साझेदारी की.

संतोष ने 29 रन बनाए और अजय ने नाबाद 38 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. चंदन ने अंत में 14 गेंदों में तेज़तर्रार 24 रन बनाकर जीत को सुनिश्चित किया. सिवान के लिए धर्मेंद्र शाह, संजूर और संदीप ने 1-1 विकेट लिया.

सचिव ने क्या कहा?

मैच के बाद बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के सचिव उज्ज्वल कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा, “यह सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि दिव्यांग खिलाड़ियों की मेहनत, जुनून और आत्मविश्वास का प्रतीक है.”

उन्होंने बताया कि संघ का लक्ष्य दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है और उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

Bihar Divyang Champions Trophy 2025 का खिताब सिवान ने किया अपने नाम, पटना को दी करारी शिकस्त

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में राज्य स्तरीय और फिर राष्ट्रीय स्तर का बड़ा टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा. जिले-जिले जाकर प्रतिभाओं की पहचान की जा रही है और उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने सिवान की टीम की खेल भावना को सराहते हुए कहा कि इस जिले ने एसोसिएशन के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Bihar News National News newsmorrow Sports News

Post navigation

Previous: भारतीय एआई स्टार्टअप CoRover ने यूरोप में बनाई बड़ी पहचान, BharatGPT Mini लॉन्च कर रचा इतिहास
Next: पटना में ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ पर हुआ ‘वॉकथॉन 2025’ का आयोजन

Related Stories

Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.