Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Education
  • Explainer: संसदीय प्रणाली भारत के लिए क्यों जरूरी ?
  • Education
  • Lok Sabha Election 2024

Explainer: संसदीय प्रणाली भारत के लिए क्यों जरूरी ?

Lok Sabha Election: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 और 75 के अंतर्गत केंद्र में तथा अनुच्छेद 163 और 164 के अंतर्गत राज्यों में संसदीय प्रणाली की व्यवस्था को अपनाया गया है.
Newsmorrow Digital Desk May 3, 2024 1 minute read
Parliamentary System

Parliamentary System | AI Generated Image

Lok Sabha Election: भारत में हमेशा से ही शासन की संसदीय बनाम अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली को लेकर बहस होती रहती है. आज जब लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है तो इस विषय पर चर्चा करना प्रासंगिक हो जाता है. वास्तव में विश्व में दो तरह की शासन व्यवस्थाएं ही सबसे ज्यादा प्रचलित है. पहला संसदीय प्रणाली, दूसरा अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली. भारत में शासन की संसदीय प्रणाली का चयन किया गया है. साथ ही विभिन्न विद्वान समय- समय पर भारत में अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली को अपनाने का सुझाव देते रहे हैं.

संसदीय प्रणाली शासन की वह प्रणाली है जिसमें कार्यपालिका अपनी लोकतान्त्रिक वैधता विधायिका से प्राप्त करती है. साथ ही कार्यपालिका विधायिका के प्रति उत्तरदायी होती है. आपको बता दें भारत की संसदीय व्यवस्था में राष्ट्रपति नाममात्र का प्रमुख है. वहीं प्रधानमंत्री तथा उसका मंत्रिमंडल वास्तविक कार्यपालिका है.

संसदीय प्रणाली में प्रधानमंत्री देश की शासन व्यवस्था का सर्वोच्च प्रधान होता है. भारत में केंद्र व राज्य दोनों ही स्तर पर शासन की संसदीय व्यवस्था को अपनाया गया. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 और 75 के अंतर्गत केंद्र में तथा अनुच्छेद 163 और 164 के अंतर्गत राज्यों में संसदीय प्रणाली की व्यवस्था को अपनाया गया है.

दूसरी ओर शासन व्यवस्था की अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली में प्रायः राज्य का प्रमुख (राष्ट्राध्यक्ष) सरकार (कार्यपालिका) का भी अध्यक्ष होता है. इस शासन प्रणाली में कार्यपालिका अपनी वैधता के लिये विधायिका पर निर्भर नहीं रहती है. इस प्रणाली में राष्ट्रपति वास्तविक कार्यपालिका प्रमुख होता है. सीधे शब्दों में कहें तो इस प्रणाली में राज्य का मुखिया तथा सरकार का मुखिया एक ही व्यक्ति होते हैं.

भारत में अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली को अपनाए जाने को लेकर कई तर्क दिए जाते हैं . सबसे पहले इस शासन प्रणाली में स्थायित्व तुलनात्मक रूप से ज्यादा होता है. इसमें राजनीतिक प्रभाव से मुक्त निर्णय लेने की संभावना ज्यादा होती है. इस शासन प्रणाली में नीतियों में निरंतरता ज्यादा होती है. साथ ही इसमें विशेषज्ञों द्वारा शासन द्वारा शासन को बढ़ावा मिलता है. इसके अलावा यहां शक्तियों का स्पष्ट विभाजन होता है, लोकतंत्र के तीनों स्तंभों में एक-दूसरे का किसी भी प्रकार से हस्तक्षेप नहीं होता है.

लेकिन इस सब एक बावजूद आज भी भारत के लिए संसदीय प्रणाली ही बेहतर बताई जाती है. सबसे पहले संसदीय प्रणाली में उत्तरदायित्व का का बोध होता है. दूसरी बात यह कि भारत संसदीय व्यवस्था से ब्रिटिश काल से ही परिचित था. यहां विधायिका एवं कार्यपालिका में सामंजस्य की व्यवस्था है.

प्रसिद्द संविधान विशेषज्ञ केएम मुंशी के अनुसार, भारत ने संसदीय व्यवस्था में उत्तरदायित्व व जवाबदेहिता के सिद्धांत का समावेश किया है, जिससे यह व्यवस्था भारतीय जनमानस के अनुकूल हो चुकी थी. वहीं भारतीय परिस्थितियों में जनता के प्रति उत्तरदायी व्यवस्था को ज्यादा वरीयता दी गई. सबसे बड़ी बात भारत एक विविधतापूर्ण समाज है. इसलिये संविधान निर्माताओं ने संसदीय व्यवस्था को अपनाया ताकि शासन में प्रत्येक वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके.

Also Read… Lok Sabha Election 2024: गठबंधन की राजनीति और उसका महत्व

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education Lok Sabha Election 2024 newsmorrow

Post navigation

Previous: Press Freedom Day: लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अपने स्वतंत्र दिवस का लाभ लेते हुए चलती हुई कलम से एक कॉलम
Next: सलमान खान के बहनोई से लेकर अजय देवगन, संजय लीला भंसाली, और राजकुमार राव की अपडेटेड खबरें

Related Stories

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Campus Life
  • Education
  • Events
  • National

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Mahak Bharti September 15, 2025
मोतिहारी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो शोधार्थियों की पीएचडी मौखिकी संपन्न
  • Education

मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो शोधार्थियों की पीएचडी मौखिकी संपन्न

Newsmorrow Digital Desk September 8, 2025
एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
  • Education
  • Events
  • Technology

एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

Newsmorrow Digital Desk August 2, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.