Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • शोध में कई स्तर पर डेटा रिफाइन करना ही डेटा माइनिंग है – डॉ उज्जवल आलोक
  • Events

शोध में कई स्तर पर डेटा रिफाइन करना ही डेटा माइनिंग है – डॉ उज्जवल आलोक

Data Mining in Research: पहले और दूसरे तकनीकी सत्र में हिन्दी विभाग, भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के डॉ उज्जवल आलोक ने सामाजिक शोध में डेटा माइनिंग की उपयोगिता तथा डिजिटल उपकरणों का डेटा माइनिंग में अनुप्रयोग विषय पर अपना व्याख्यान दिया.
Newsmorrow Digital Desk March 31, 2025 1 minute read
शोध में कई स्तर पर डेटा रिफाइन करना ही डेटा माइनिंग है - डॉ उज्जवल आलोक

शोध में कई स्तर पर डेटा रिफाइन करना ही डेटा माइनिंग है

Data Mining in Research: महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दस दिवसीय शोध प्रविधि कार्यशाला के नौवें दिन शोध में डेटा माइनिंग की उपयोगिता पर केंद्रित सत्र का आयोजन किया गया.

पहले और दूसरे तकनीकी सत्र में हिन्दी विभाग, भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के डॉ उज्जवल आलोक ने सामाजिक शोध में डेटा माइनिंग की उपयोगिता तथा डिजिटल उपकरणों का डेटा माइनिंग में अनुप्रयोग विषय पर अपना व्याख्यान दिया.

उन्होंने कहा कि संग्रहित किए गए डेटा को विभिन्न स्तरों पर प्रोसेस करके उसमें से शोध के लिए आवश्यक जानकारी निकालना ही डेटा माइनिंग है. इसके अतिरिक्त उन्होंने शोधार्थियों को छः डिग्री पृथक्करण सिद्धांत के बारे में भी बताया. डॉ. आलोक ने बताया कि आज डेटा माइनिंग के लिए अनेक साफ्टवेयर विकसित है जिसकी सहायता से आवश्यकता के अनुरूप प्रामाणिक डेटा संग्रह किया जा सकता है.

तीसरे तकनीकी सत्र में अधिष्ठाता, सामाजिक विज्ञान संकाय, महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रो. सुनील महावर ने शोध कार्य के लेखन में प्रयोग होने वाले उपकरणों को विस्तार से समझाते हुए सही तरीके से साइटेशन और एंड नोट शामिल करने का तरीका बताय. यह सत्र शोध कार्य को अंतिम रूप देने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण था.

न्यूजमॉरो के अन्य स्टोरीज को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इससे पूर्व विभागाध्यक्ष और कार्यशाला के निदेशक डॉ अंजनी कुमार झा ने सभी वक्ताओं तथा अतिथियों का अभिवादन व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. सहायक आचार्य डॉ सुनील दीपक घोड़के ने सभी वक्ताओं एवं अतिथियों का परिचय कराते हुए कार्यशाला का संचालन किया. कार्यशाला में विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ साकेत रमण, डॉ उमा यादव, डॉ मयंक भारद्वाज एवं डॉ आयुष आनंद सहित अन्य शोधार्थी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Campus Life Department of Media Studies Education Events MGCU MGCUB newsmorrow

Post navigation

Previous: Bihar Divyang Champions Trophy 2025 का खिताब सिवान ने किया अपने नाम, पटना को दी करारी शिकस्त
Next: MGCU: दस दिवसीय शोध प्रविधि कार्यशाला का हुआ समापन, देश के विभिन्न राज्यों से शामिल हुए शोधार्थी

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.