Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Education
  • MGCU: दस दिवसीय शोध प्रविधि कार्यशाला का हुआ समापन, देश के विभिन्न राज्यों से शामिल हुए शोधार्थी
  • Education
  • Events

MGCU: दस दिवसीय शोध प्रविधि कार्यशाला का हुआ समापन, देश के विभिन्न राज्यों से शामिल हुए शोधार्थी

MGCU: समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो देवब्रत सिंह, डीन, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड थे. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष सह कार्यशाला निदेशक डॉ अंजनी कुमार झा एवं संचालन कार्यशाला उप निदेशक डॉ सुनील दीपक घोड़के ने किया.
Newsmorrow Digital Desk April 1, 2025 1 minute read
IMG-20250401-WA0006

MGCU: महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित दस दिवसीय शोध प्रविधि कार्यशाला का आज समापन हुआ. कार्यशाला के संरक्षक कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव थे.

समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो देवब्रत सिंह, डीन, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड थे. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष सह कार्यशाला निदेशक डॉ अंजनी कुमार झा एवं संचालन कार्यशाला उप निदेशक डॉ सुनील दीपक घोड़के ने किया.

पहले तकनीकी सत्र में समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुजीत कुमार चौधरी ने सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में होने वाले नवाचार और वर्तमान परिदृश्य पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि, हाल के रुझान और नवाचारों में डेटा विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल मानविकी जैसे क्षेत्रों में वृद्धि देखी जा रही है साथ ही सामाजिक असमानता, जलवायु परिवर्तन और महामारी जैसे वैश्विक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है.

मीडिया कॉन्टेंट का सामाजिक मनोविज्ञान पर गहरा प्रभाव है

दूसरे और तीसरे तकनीकी सत्र प्रो. देव व्रत सिंह ने कॉन्टेंट विश्लेषण की आवश्यकता और प्रक्रिया पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि मीडिया का हमेशा से ही समाज पर गहरा प्रभाव रहा है. आज के समय में मीडिया कॉन्टेंट व्यक्ति के मनोविज्ञान को आश्चर्यजनक रूप से प्रभावित कर रहा है. उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा में शोध और नवाचार विषय पर विस्तृत वार्ता करते हुए वैदिक साहित्य, दर्शनशास्त्र और प्राचीन भारतीय विज्ञान से प्रेरित शोध पद्धतियों को प्रस्तुत किया.

विभागाध्यक्ष सह कार्यशाला निदेशक डॉ अंजनी कुमार झा ने सभी वक्ताओं तथा अतिथियों का अभिवादन व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने कहा, यह कार्यशाला न केवल शोधार्थियों के तकनीकी कौशल को बढ़ाने के लिए थी बल्कि उन्हें नैतिक, सार्थक और प्रासंगिक शोध करने के लिए प्रेरित करने के लिए भी डिज़ाइन की गई थी.

कार्यशाला का संचालन विभाग में सहायक आचार्य और सह निदेशक डॉ सुनील दीपक घोड़के ने किया. समापन पर सभी शोधार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया. शोधार्थियों ने आयोजकों से भविष्य में भारतीय ज्ञान परंपरा पर केंद्रित संगोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित कराने का अनुरोध किया.

अन्य स्टोरीज के लिए यहां क्लिक करें

कार्यशाला में विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ साकेत रमन, डॉ उमा यादव, डॉ मयंक भारद्वाज एवं डॉ युष आनंद सहित अन्य शोधार्थी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Department of Media Studies Education Events MGCU newsmorrow

Post navigation

Previous: शोध में कई स्तर पर डेटा रिफाइन करना ही डेटा माइनिंग है – डॉ उज्जवल आलोक
Next: डॉ आंबेडकर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राजनंदिनी और नीतीश ने मारी बाजी

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Durga Puja in Jharkhand: बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • Events
  • National

बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल

Mahak Bharti September 26, 2025
MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Campus Life
  • Education
  • Events
  • National

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Mahak Bharti September 15, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.