Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • MGCU में वर्कशॉप का आयोजन, जानिए फोटो पत्रकारिता क्यों है बेहद जरूरी?
  • Events

MGCU में वर्कशॉप का आयोजन, जानिए फोटो पत्रकारिता क्यों है बेहद जरूरी?

MGCU Organises Workshop on Photo Journalism: वर्कशॉप में कैमरा के महत्वपूर्ण सेटिंग्स जैसे आईएसओ (इमेज सेंसर की संवेदनशीलता), शटर स्पीड (लाइट कैप्चर की गति), अपर्चर और व्हाइट बैलेंस (रंगों की सटीकता) पर गहराई से जानकारी दी गई.
Newsmorrow Digital Desk February 27, 2025 1 minute read
IMG-20250227-WA0006

MGCU Organises Workshop on Photo Journalism: महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग में ‘फ़ोटोग्राफी, वीडियोग्राफी व एनिमेशन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गय.

कार्यशाला के संरक्षक कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव व कुलानुशासक प्रो प्रसून दत्त सिंह मौके पर मौजूद थे. अध्यक्षता मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार झा ने की. कार्यशाला के संयोजक डॉ परमात्मा कुमार मिश्र ‘सहायक आचार्य मीडिया अध्ययन विभाग’ थे.

क्या बोले प्रो संजय श्रीवास्तव?

प्रो संजय श्रीवास्तव ने कहा कि फोटो पत्रकारिता, पत्रकारिता की महत्वपूर्ण विधा है. हमें ऐसी फोटो लेनी चाहिए, जिसको लेने के बाद उसके बारे में बहुत कुछ लिखना ना पड़े. फोटो संकेत का काम करती है, जो शब्द बयां नहीं करती वो फोटो बयां कर जाती है. जहां शब्द कम पड़ जाते हैं, वहां फोटो कई चीजें बयां कर जाती हैं.

फोटों पत्रकार के पास एक विशेष दृष्टि होती है, जो समय के साथ आती है. बतौर मुख्य वक्ता प्रशांत रवि ‘संकाय, पटना महिला कॉलेज’ ने विद्यार्थियों को फोटोग्राफी और कैमरा तकनीक के बुनियादी और उन्नत पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की.

MGCU में कैमरा के महत्वपूर्ण सेटिंग्स के लेकर हुई चर्चा

वर्कशॉप में कैमरा के महत्वपूर्ण सेटिंग्स जैसे आईएसओ (इमेज सेंसर की संवेदनशीलता), शटर स्पीड (लाइट कैप्चर की गति), अपर्चर और व्हाइट बैलेंस (रंगों की सटीकता) पर गहराई से जानकारी दी गई.

उन्होंने ने बताया कि आईएसओ कम होने पर तस्वीरें स्पष्ट आती हैं, जबकि अधिक आईएसओ में नॉइज़ बढ़ जाता है. शटर स्पीड के माध्यम से गतिशील वस्तुओं को कैप्चर करने और ब्लर इफेक्ट के नियंत्रण पर चर्चा की.

अपर्चर के उपयोग से बैकग्राउंड ब्लर बनाने और लाइट इनटेक को नियंत्रित करने की तकनीक समझाई. व्हाइट बैलेंस द्वारा विभिन्न प्रकाश स्रोतों के अनुसार रंग संतुलन बनाए रखने की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला गया.

वीडियोग्राफी और एनीमेशन की बारीकियों को समझाया गया

अंत में वीडियोग्राफी और एनीमेशन की बारीकियों पर संक्षिप्त चर्चा की गई, जिसमें फ्रेम रेट, मोशन कैप्चर और एडिटिंग की तकनीकें शामिल थीं. इस वर्कशॉप ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को कैमरा ऑपरेशन की व्यावहारिक समझ और नवीन तकनीकों से परिचित कराया.

क्या बोले डॉ अंजनी कुमार झा?

स्वागत वक्तव्य डॉ अंजनी कुमार झा ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज के कार्यशाला से विद्यार्थी कैमरा के तकनीकी पहलुओं को विस्तार से जान पाएंगे. उन्होंने कार्यशाला की प्रासंगिकता को रेखांकित किया.

डॉ मिश्र ने किया मंच का संचालन

मंच संचालन डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र ने किया. मुख्य वक्ता का परिचय प्रीति कुमारी ‘बीजेएमसी द्वितीय सेमेस्टर’ ने दिया. कार्यशाला में भाषा एवं मानविकी संकाय के अधिष्ठाता एवं कुलानुशासक प्रो प्रसून दत्त सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर के निदेशक प्रो शिरीष मिश्रा, प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सपना सुगंधा, वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ शिवेंद्र सिंह उपस्थित थे.

इन लोगों की रही विशेष मौजूदगी

साथ ही कार्यशाला आयोजन समिति के डॉ साकेत रमण, डॉ सुनील दीपक घोडके, डॉ उमा यादव, डॉ मयंक भरद्वाज व आयुष आनंद मौके पर मौजूद थे. मुख्य वक्ता का स्वागत अंग वस्त्र व मोमेंटो देकर किया गया.

अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कार्यशाला के बीच विद्यार्थियों द्वारा प्राकृतिक, एनिमल , ट्रैफिक जाम और मानव जीवन के विभिन्न पहलुओं से सम्बंधित खिंचे फोटो को कुलपति के समक्ष रखा गया.

दो शिफ्ट में इस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

यह कार्यशाला दो- पाली में आयोजित की गयी, जिसके पहले पाली में बीएजेएमसी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी मौजूद थे, तो वही द्वितीय पाली में बीजेएमसी षष्ठ , एमजेएमसी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थी मौजूद थे.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Events MGCU MGCUB

Post navigation

Previous: Maniac गाने में भोजपुरी ट्विस्ट! कौन हैं ये फीमेल सिंगर, जो हो रहीं वायरल?
Next: MGCU: ईश्वर के साथ जीना ही रही है भारतीय परम्परा – पद्मश्री राजेन्द्र मिश्र

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.