Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • MGCU: ईश्वर के साथ जीना ही रही है भारतीय परम्परा – पद्मश्री राजेन्द्र मिश्र
  • Events

MGCU: ईश्वर के साथ जीना ही रही है भारतीय परम्परा – पद्मश्री राजेन्द्र मिश्र

MGCU: महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार मानविकी एवं भाषा संकाय के तत्त्वावधान में भारतीय ज्ञान परम्परा एवं आर्य भाषाएं विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया.
Ravi Shankar Chandravanshi March 6, 2025 1 minute read
IMG-20250306-WA0003

MGCU: महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार मानविकी एवं भाषा संकाय के तत्त्वावधान में भारतीय ज्ञान परम्परा एवं आर्य भाषाएं विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मानविकी एवं भाषा संकाय के अधिष्ठाता प्रो. प्रसून दत्त सिंह ने किया. मुख्य वक्ता पद्मश्री प्रो अभिराज राजेंद्र मिश्र (भूतपूर्व कुलपति संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी) के साथ अन्य वक्ताओं में प्रो उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी (काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी), प्रो अनिल सौमित्र ( भारतीय जनसंचार विभाग, जम्मू), प्रो शांतिकृष्ण अधिकारी (प्राध्यापक, तथ्यांग शास्त्र, नेपाल संस्कृत विश्वविद्यालय, काठमांडू) , प्रो श्रवन कुमार शर्मा (भूतपूर्व प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार), प्रो केशव (न्याय विभाग, नेपाल) उपस्थित रहे.

प्रारम्भ में प्रो केशव ने संस्कृत के श्लोक से अभिवादन करते हुए भारतीय ज्ञान परम्परा के विषय में विस्तृत विवेचन किया.

इसी क्रम में भारतीय जनसंचार विभाग जम्मू से आये हुये विद्वान् प्रो. अनिल सौमित्र ने वर्तमान भाषा की दिशा एवं दशा को विवेचित किया. तो वहीं नेपाल से समागत विद्वान् प्रो. शांतिकृष्ण अधिकारी ने अपनी मातृभाषा नेपाली में अभिवादन करते हुए कहा कि सभी धर्म का मूल वेद है और हम जो भी हैं, वेद से ही हैं. तत्पश्चात् प्रो. श्रवन कुमार शर्मा ने गुरुचरण दास के विचारों से श्रोताओं को अवगत कराते हुये वाणी के चार भेदों को बताया.

पद्मश्री सम्मान से विभूषित अभिराज राजेंद्र मिश्र ने भारतीय ज्ञान परम्परा में परंपरा शब्द पर प्रकाश डालते हुये कहा कि परम्परा से तात्पर्य पूर्व से निरन्तर जुड़ा होना होता है. उन्होंने आगे बतलाया कि जीवन के तीन भेद होते हैं जिनमें भारतीय ज्ञान परम्परा सहित ईश्वर के साथ जीवन जीना, आध्यात्मिक जीवन जीना और पंचमहाभूतों के साथ जीवन जीना. प्रो. मिश्र ने अन्त में कहा कि ईश्वर के साथ जीवन जीना ही भारतीय परम्परा रही है, जो आध्यात्मिक और आधिभौतिक जगत् से ब्रह्म को जोड़ने वाली होती है.

अन्त में कार्यक्रम संयोजक प्रो प्रसून दत्त सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि भारतीय भाषाएं विलुप्त होती चली जा रही रही हैं और इन्हें संरक्षित करने की आवश्यकता है. भारतीय ज्ञान परम्परा ने विश्व का सदैव नेतृत्व किया है. कार्यक्रम को अंतिम स्वरूप संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो श्यामकुमार झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के द्वारा प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम का मंच संचालन अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ उमेश पात्रा ने और वैदिक मंगलाचरण शोधछात्र गोपाल कृष्ण मिश्र किया.

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

उद्घाटन सत्र में मानविकी एवं भाषा संकाय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे. हिंदी विभाग के डॉ. गोविंद प्रसाद वर्मा , डॉ. श्यामनंदन , डॉ. आशा मीणा, डॉ. बबलू पाल, डॉ. विश्वजीत वर्मन, डॉ विमलेश कुमार सिंह , डॉ. दीपक , डॉ. चंदोवा बालेंदु नर्सिंग, डॉ. कल्याणी हाजिरी के साथ – साथ सैकड़ों शोधार्थी और छात्र उपस्थित रहे.

About the Author

Ravi Shankar Chandravanshi

Author

Ravi Shankar is a storyteller at heart and a journalist by training. An alumnus of IIMC Delhi (2023–24), where he mastered the craft of English Journalism, and a graduate of Mahatma Gandhi Central University, Bihar (2020–23), Ravi brings together the sharpness of newsrooms and the flair of film sets. From scripting over 20 Bhojpuri films to working as an Assistant Director on the popular TV show Chhoti Sardarni (Colors TV), Ravi's journey is stitched with creativity, hustle, and a deep understanding of narrative. His pen has served political campaigns too—having worked as a content writer for BJP Jharkhand and closely collaborated with India’s leading political strategist Prashant Kishor. Currently, Ravi is shaping narratives that trend. He works with renowned news anchor Shubhankar Mishra, where he writes explainer pieces on viral issues and crafts thought-provoking questions for podcast interviews. Alongside, he contributes as a freelance content writer for News Morrow and also assists in content strategy for Bihar’s Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha. Whether it’s a film script, a political pitch, or a digital explainer—Ravi believes every word has the power to move minds and make impact.

Visit Website View All Posts
Tags: Education Events MGCU MGCUB

Post navigation

Previous: MGCU में वर्कशॉप का आयोजन, जानिए फोटो पत्रकारिता क्यों है बेहद जरूरी?
Next: MGCU: समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए अनेक रिसर्च पेपर

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Durga Puja in Jharkhand: बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • Events
  • National

बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल

Mahak Bharti September 26, 2025
MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Campus Life
  • Education
  • Events
  • National

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Mahak Bharti September 15, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.