Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Education
  • एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
  • Education
  • Events
  • Technology

एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

CUPB, बठिंडा में 'एआई युग में सार्वजनिक पुस्तकालयों का बदलता प्रतिमान' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई. विशेषज्ञों ने एआई के माध्यम से पुस्तकालय सेवाओं के आधुनिकीकरण, नैतिक चुनौतियों और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया.
Newsmorrow Digital Desk August 2, 2025 1 minute read
एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

CUPB, Photo Source: Newsmorrow

तेजी से बदलते डिजिटल परिदृश्य में सार्वजनिक पुस्तकालयों की भूमिका क्या होगी? इसी अहम सवाल का जवाब खोजने के लिए सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब (CUPB), बठिंडा में शुक्रवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ.

‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युग में सार्वजनिक पुस्तकालयों का बदलता प्रतिमान’ विषय पर केंद्रित इस संगोष्ठी को राजा राममोहन रॉय लाइब्रेरी फाउंडेशन, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार का सहयोग प्राप्त हुआ.

देशभर से आए प्रख्यात विद्वान, पुस्तकालय विज्ञान के विशेषज्ञ, प्रौद्योगिकीविद और छात्र इस मंथन का हिस्सा बने. संगोष्ठी का उद्देश्य एआई तकनीक के युग में पुस्तकालय सेवाओं के स्वरूप, चुनौतियों और अवसरों पर गहन चर्चा करना था.

एआई को अपनाने की आवश्यकता पर जोर

कुलपति प्रो राघवेंद्र पी तिवारी के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सूचना एवं संचार अध्ययन संकाय के डीन डॉ भव नाथ पांडे के स्वागत भाषण से हुआ। उन्होंने कहा, “पुस्तकालय सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए एआई का समावेश समय की मांग है.”

पुस्तकालयों के लिए नए कौशल और तकनीक आवश्यक

मुख्य अतिथि जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो रोशन लाल रैना ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पुस्तकालयों में एआई का समावेश न केवल सेवाओं को स्मार्ट बनाएगा, बल्कि लाइब्रेरियनों के कौशल को भी नई दिशा देगा. उन्होंने डेटा-संचालित उपकरणों के माध्यम से यूजर्स जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया.

नैतिकता और वैयक्तिकरण पर भी हुई चर्चा

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की प्रो शिल्पी वर्मा ने एआई-संचालित पुस्तकालय प्रणालियों में नैतिक पहलुओं और उपयोगकर्ता के व्यक्तिगत अनुभव पर प्रकाश डाला. वहीं पंजाब विश्वविद्यालय के प्रो रूपक चक्रवर्ती ने एआई आधारित मेटाडेटा और सूचना पुनर्प्राप्ति पर अपनी केस स्टडी प्रस्तुत की.

तकनीकी सत्रों में हुई गहन पड़ताल

संगोष्ठी में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से तकनीकी सत्र आयोजित किए गए. इनमें कैटलॉगिंग, वर्चुअल रेफरेंस सेवाओं और उपयोगकर्ता विश्लेषण में एआई की भूमिका जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की. इन सत्रों का संचालन डॉ भूपिंदर सिंह, रुपिंदर सिंह, डॉ एके सिवाच और डॉ हरीश चंदर ने किया.

ग्रामीण पुस्तकालयों के लिए भी जरूरी एआई

समापन सत्र में टीएस सेंट्रल स्टेट लाइब्रेरी की लाइब्रेरियन डॉ नीजा सिंह ने विशेष रूप से ग्रामीण पुस्तकालयों में एआई को समावेशी रूप से अपनाने की वकालत की. उन्होंने कहा कि एआई के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों के पाठकों को भी उच्चस्तरीय डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं.

इसे भी पढ़ें –

ICSSR प्रायोजित मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा दस दिवसीय कार्यशाला का हुआ उद्घाटन

MGCU में वर्कशॉप का आयोजन, जानिए फोटो पत्रकारिता क्यों है बेहद जरूरी?

विकसित भारत की संकल्पना में संस्कृति का बड़ा योगदान, डॉ राकेश उपाध्याय ने कही ये बात

प्रति-कुलपति प्रो किरण हजारिका ने संगोष्ठी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, “पुस्तकालयों का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा जब शिक्षाविद, नीति निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ मिलकर काम करेंगे।” उन्होंने इसे ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अहम योगदान बताया.

अंत में आयोजन सचिव डॉ ऋषभ श्रीवास्तव ने वक्ताओं, प्रतिभागियों, प्रायोजकों और विभाग के शोधार्थियों व छात्रों का आभार जताया. इस अवसर पर डॉ सुखदेव सिंह, सोमेश राय, डॉ फ्लोरेंस गुइटे सहित कई अन्य संकाय सदस्य भी मौजूद रहे.

इसे भी देखें –

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Artificial intelligence Education Events newsmorrow Technology News

Post navigation

Previous: DPS पटना ईस्ट में होगी CBSE ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता, 800 से अधिक तैराक उतरेंगे जल-मैदान में
Next: महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में संस्कृत सप्ताहोत्सव का आयोजन

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Durga Puja in Jharkhand: बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • Events
  • National

बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल

Mahak Bharti September 26, 2025
MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Campus Life
  • Education
  • Events
  • National

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Mahak Bharti September 15, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Dec    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Durga Puja in Jharkhand: बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • Events
  • National

बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल

Mahak Bharti September 26, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.