Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Education
  • मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो शोधार्थियों की पीएचडी मौखिकी संपन्न
  • Education

मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो शोधार्थियों की पीएचडी मौखिकी संपन्न

मोतिहारी स्थित MGCU के शैक्षिक अध्ययन विभाग में शोधार्थी मनीष कुमार और सुजॉय कुंदु की पीएचडी मौखिकी परीक्षा सम्पन्न हुई. तकनीकी और भावनात्मक शिक्षा, मिश्रित शिक्षण विधि व शिक्षा नीति पर शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किए गए.
Newsmorrow Digital Desk September 8, 2025 1 minute read
मोतिहारी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो शोधार्थियों की पीएचडी मौखिकी संपन्न

फोटो सोर्स - न्यूजमॉरो

MGCU, Motihari: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के शैक्षिक अध्ययन विभाग के शोधार्थी मनीष कुमार और सुजॉय कुंदु की पीएचडी ओपन वायवा का आयोजन हुआ. इस मौके पर विभाग के शिक्षक, शोधार्थी और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

शोधार्थी मनीष कुमार की प्रस्तुति

पहले शोधार्थी मनीष कुमार ने अपना शोध प्रस्तुत किया. उनका शोध शीर्षक ‘शिक्षा में देखभाल के बदलते स्वरूप का नेल नोडिंग्स के दर्शन के विशेष संदर्भ में’ था. यह शोध उन्होंने डॉ रश्मि श्रीवास्तव, सहायक आचार्य, शैक्षिक अध्ययन विभाग के निर्देशन में पूरा किया. परीक्षा के दौरान बाह्य परीक्षक के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज के प्रो धनंजय यादव ऑनलाइन जुड़े थे.

मनीष कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रयागराज स्थित सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में काम कर रहे शिक्षकों और छात्रों से बातचीत और साक्षात्कार के माध्यम से अपना शोध कार्य पूरा किया.

अपने निष्कर्ष साझा करते हुए उन्होंने कहा, “आज की शिक्षा व्यवस्था में तकनीक पर बढ़ती निर्भरता के कारण छात्र और शिक्षक के बीच भावनात्मक संबंध कमजोर हो रहे हैं.” इस बदलाव का असर सीधा शिक्षक द्वारा छात्रों को दी जाने वाली देखभाल पर पड़ रहा है.

उन्होंने यह भी कहा, “जिन शिक्षक छात्रों को उनके नाम से संबोधित करते हैं, उनकी ओर देखकर पढ़ाते हैं और कक्षा में उनकी बातों को महत्व देते हैं, उनसे छात्र भावनात्मक रूप से जल्दी जुड़ जाते हैं.”

परीक्षा के उपरांत प्रो धनंजय यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के नए शोध कार्यों को भारतीय दर्शन से जोड़कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है.

शोधार्थी सुजॉय कुंदु की प्रस्तुति

इसके बाद शोधार्थी सुजॉय कुंदु ने अपने शोध के निष्कर्ष प्रस्तुत किए. उनका शोध विषय ‘पश्चिम बंगाल में उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षण और सीखने की मिश्रित पद्धति पर सामाजिक संरचना: एक महत्वपूर्ण अध्ययन’ था. यह शोध उन्होंने विभागाध्यक्ष सह-आचार्य डॉ मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में पूरा किया.

सुजॉय कुंदु ने अपने शोध निष्कर्ष साझा करते हुए कहा कि यदि मिश्रित पद्धति की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) को सही ढंग से लागू किया जाए तो यह सीखने-सीखाने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बना सकती है. इस अवसर पर बाह्य परीक्षक के रूप में उपस्थित श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के प्रो अमित कुमार जयसवाल ने उनके शोध की सराहना की.

उन्होंने कहा कि यह अध्ययन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नजरिए से बेहद महत्वपूर्ण है और इसके निष्कर्ष भविष्य की नीतियों के लिए दिशा-निर्देशक साबित हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें –

1 अक्टूबर से बदल जाएगा प्रोजेक्ट लोन का खेल, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस

Do you want to get rid from your tan skin

दिल्ली सरकार का ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए बस यात्रा होगी मुफ्त

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार के स्वागत वक्तव्य से हुई. संचालन शोध छात्र देवव्रत यादव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ रश्मि श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया.

इस मौके पर कुलपति के प्रतिनिधि तथा कुलानुशासक प्रो प्रसून दत्त सिंह, प्रो सुनील महावर, डॉ मनीषा रानी, डॉ पाथलोथ ओमकार और डॉ अरुण दूबे सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, शोधार्थी और छात्र मौजूद रहे.

इसे भी देखें –

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education MGCU MGCUB newsmorrow

Post navigation

Previous: निम्बू वर्गीय फल उत्पादन से किसानों की समृद्धि की राह : डॉ दिलीप घोष
Next: ‘नवोन्मेष-2025’: MGCU के फ्रेशर्स ने बिखेरे रंग, रविशंकर और मुस्कान बने मिस्टर-मिस फ्रेशर

Related Stories

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Campus Life
  • Education
  • Events
  • National

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Mahak Bharti September 15, 2025
एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
  • Education
  • Events
  • Technology

एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

Newsmorrow Digital Desk August 2, 2025
DPS पटना ईस्ट में होगी CBSE ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता, 800 से अधिक तैराक उतरेंगे जल-मैदान में
  • Education
  • Events
  • National

DPS पटना ईस्ट में होगी CBSE ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता, 800 से अधिक तैराक उतरेंगे जल-मैदान में

Newsmorrow Digital Desk July 31, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.