Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Health and Fitness
  • पटना में ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ पर हुआ ‘वॉकथॉन 2025’ का आयोजन
  • Events
  • Health and Fitness

पटना में ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ पर हुआ ‘वॉकथॉन 2025’ का आयोजन

'विश्व हेपेटाइटिस दिवस' के मौके पर पटना में आयोजित ‘वॉकथॉन 2025’ एक जन-जागरूकता अभियान था, जिसका उद्देश्य हेपेटाइटिस बी और सी जैसी लीवर संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों को सचेत करना था।
Newsmorrow Digital Desk July 28, 2025 1 minute read
पटना में 'विश्व हेपेटाइटिस दिवस' पर हुआ वॉकथॉन 2025 का आयोजन

फोटो सोर्स - न्यूजमॉरो

पटना, 28 जुलाई (न्यूजमॉरो) | में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के मौके पर 28 जुलाई (शनिवार) को जागरूकता बढ़ाने के लिए ‘वॉकथॉन 2025’ का आयोजन किया गया. यह स्वास्थ्य यात्रा मंगल मार्केट, राजा बाजार से शुरू होकर चिड़ियाघर के गेट नंबर-1 तक चली, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने सक्रिय भागीदारी की.

कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग से शुरू हुआ. गैस्ट्रो एंडोस्कोपी सेंटर, पटना की ओर से सभी प्रतिभागियों को एकरूपता बनाए रखने के लिए कैप और टी-शर्ट वितरित की गईं. पोस्टर, स्लोगन और बैनरों के माध्यम से लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक किया गया.

निःशुल्क जांच और फाइब्रोस्कैन सुविधा

कार्यक्रम स्थल पर ही 60 प्रतिभागियों की हेपेटाइटिस बी और सी की मुफ्त जांच की गई. साथ ही फाइब्रोस्कैन नामक तकनीक से लीवर की स्थिति की जांच की गई, जो एक बिना चीर-फाड़ वाला तरीका है. इससे लीवर में फैट और कठोरता की स्थिति का पता आसानी से लगाया जा सकता है.

साइलेंट किलर है हेपेटाइटिस – डॉ अमितेश

आयोजन के संरक्षक और सेंटर के प्रमुख, डॉ अमितेश कुमार ने कहा, “हेपेटाइटिस एक ऐसी बीमारी है जो लंबे समय तक बिना लक्षणों के रह सकती है और लीवर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है.” उन्होंने लोगों से नियमित जांच, टीकाकरण (विशेषकर हेपेटाइटिस बी) और समय पर इलाज की अपील की.

  • हेपेटाइटिस बी और सी लीवर के लिए गंभीर खतरे हैं, जो सिरोसिस और कैंसर तक ले जा सकते हैं.
  • हेपेटाइटिस बी के लिए टीका उपलब्ध है, जो समय पर लगवाना जरूरी है.
  • सुरक्षित सुई, रक्त संक्रमण, यौन संबंध और टैटू/पियर्सिंग से बचाव जरूरी है.
  • जोखिम वाले समूहों को नियमित स्क्रीनिंग करानी चाहिए.

संथाल जनजाति पर अब होगा तगड़ा रिसर्च, डॉ अंजनी झा की परियोजना को ICSSR से मिली बड़ी मंजूरी

प्रतिभागियों ने दिखाई जागरूकता और उत्साह

वॉकथॉन में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों और स्वास्थ्यकर्मियों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. “Hepatitis: Let’s Break It Down” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को बीमारी को समझने और समय पर उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Events National News newsmorrow

Post navigation

Previous: बिहार दिव्यांग ए टीम बनी दिव्यांग टी20 कप चैंपियन, सिवान को हराया
Next: DPS पटना ईस्ट में होगी CBSE ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता, 800 से अधिक तैराक उतरेंगे जल-मैदान में

Related Stories

Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Durga Puja in Jharkhand: बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • Events
  • National

बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल

Mahak Bharti September 26, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.