Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Technology
  • Meta अब लॉन्च करेगा Oakley ब्रांड के स्मार्ट ग्लासेस, एथलीट्स और साइक्लिस्ट्स के लिए होंगे खास
  • Technology

Meta अब लॉन्च करेगा Oakley ब्रांड के स्मार्ट ग्लासेस, एथलीट्स और साइक्लिस्ट्स के लिए होंगे खास

बढ़ते टेक्नोलॉजी के इस दौर में Meta, Oakley के साथ साझेदारी करके टेक मार्केट में एक नए स्मार्ट ग्लासेस को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी इसे खासकर एथलीट्स और साइक्लिस्ट्स के लिए तैयार की है.
Newsmorrow Digital Desk June 18, 2025 1 minute read
Meta अब लॉन्च करेगा Oakley ब्रांड के स्मार्ट ग्लासेस, एथलीट्स और साइक्लिस्ट्स के लिए होंगे खास

मेटा और ओकली, फोटो - सोशल मीडिया

दुनिया की अग्रणी टेक कंपनियों में शुमार Meta एक बार फिर से अपने स्मार्ट ग्लासेस की दुनिया में हलचल मचाने जा रही है. Ray-Ban Meta Smart Glasses की जबरदस्त सफलता के बाद अब कंपनी Oakley ब्रांड के तहत अपने नए AI-सक्षम स्मार्ट ग्लासेस को लॉन्च करने की तैयारी में है.

Meta के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की इस नई पहल का उद्देश्य है तकनीक को फैशन और परफॉर्मेंस के साथ इस तरह जोड़ना कि वह आम लोगों से लेकर प्रोफेशनल एथलीट्स तक सभी के काम आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये नए Oakley Meta ग्लासेस खासतौर पर साइक्लिस्ट्स और खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जा रहे हैं, जो पहले से ही Oakley ब्रांड के चश्मों को पसंद करते हैं.

इन स्मार्ट ग्लासेस में मिलेंगे बिल्ट-इन कैमरा

इन स्मार्ट ग्लासेस में बिल्ट-इन कैमरे दिए जाएंगे, जो फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देंगे. साथ ही इनमें एडवांस्ड AI फीचर्स भी होंगे जो यूजर्स को स्मार्ट असिस्टेंस मुहैया कराएंगे, कुछ उसी तरह जैसे Ray-Ban Meta ग्लासेस में होता है. खास बात यह है कि Oakley वर्जन में कैमरा ग्लासेस के फ्रेम के बीचोंबीच लगाया गया है, जिससे परफेक्ट एंगल से शूटिंग मुमकिन हो सके.

ऐसा माना जा रहा है कि ये स्मार्ट ग्लासेस Oakley के Sphaera मॉडल पर आधारित होंगे, जो पहले से ही स्पोर्ट्स और आउटडोर एक्टिविटीज के लिए लोकप्रिय है. Meta ने 16 जून को इस नए प्रोडक्ट को लेकर एक हल्का-सा टीजर भी जारी किया, जिसमें Oakley ब्रांड के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लिखा गया था, “The next evolution is coming on June 20.”

20 जून को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा ये स्मार्ट ग्लास

यह बात अब कन्फर्म हो चुकी है कि Meta 20 जून को आधिकारिक तौर पर Oakley ब्रांड के तहत अपने पहले स्मार्ट ग्लासेस को दुनिया के सामने पेश करेगा. टेक्नोलॉजी और फैशन का ये अनोखा संगम निश्चित रूप से उन लोगों के लिए रोमांचक होगा जो पहनावे के साथ-साथ स्मार्ट फीचर्स को भी महत्व देते हैं.

Meta की यह रणनीति बताती है कि कंपनी वियरेबल टेक्नोलॉजी को सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल एक्सेसरी के रूप में देख रही है. जहां एक ओर Ray-Ban Meta ग्लासेस ने यंग ऑडियंस को आकर्षित किया, वहीं Oakley स्मार्ट ग्लासेस प्रोफेशनल यूजर्स, खासकर एथलीट्स और आउटडोर एक्सपर्ट्स को टारगेट कर रहे हैं.

Google Wallet की भारत में एंट्री, यहां जानें Google Pay से कैसे अलग है यह ऐप

अब सबकी नजरें 20 जून पर टिकी हैं, जब Meta आधिकारिक तौर पर इस नए इनोवेशन से पर्दा उठाएगा. क्या ये ग्लासेस गेम चेंजर साबित होंगे? क्या ये हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में स्मार्टनेस का नया पैमाना तय करेंगे? जवाब कुछ ही दिनों में सामने होगा.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: newsmorrow Technology Technology News

Post navigation

Previous: Opinion: “नवीन मानवीयता की ओर: शिक्षा, सेवा और सुशासन से संवरती पुलिस व्यवस्था”
Next: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा प्रोजेक्ट लोन का खेल, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस

Related Stories

एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
  • Education
  • Events
  • Technology

एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

Newsmorrow Digital Desk August 2, 2025
भारतीय एआई स्टार्टअप CoRover ने यूरोप में बनाई बड़ी पहचान, BharatGPT Mini लॉन्च कर रचा इतिहास
  • Technology

भारतीय एआई स्टार्टअप CoRover ने यूरोप में बनाई बड़ी पहचान, BharatGPT Mini लॉन्च कर रचा इतिहास

Newsmorrow Digital Desk July 21, 2025
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन: गगनयान परियोजना के लिए एक बड़ी उपलब्धि
  • Technology

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष मिशन: गगनयान परियोजना के लिए एक बड़ी उपलब्धि

Newsmorrow Digital Desk July 15, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.