Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Education
  • SR Shiksha Samrat School में ग्रेजुएशन डे और पेरेंट्स-टीचर सेमिनार धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
  • Education
  • Events

SR Shiksha Samrat School में ग्रेजुएशन डे और पेरेंट्स-टीचर सेमिनार धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

सिमराही नगर पंचायत स्थित एस आर शिक्षा सम्राट स्कूल में सत्र 2024-25 के ग्रेजुएशन डे एवं पेरेंट्स टीचर सेमिनार का आयोजन किया गया।
Newsmorrow Digital Desk April 10, 2025 1 minute read
SR Shiksha Samrat School में ग्रेजुएशन डे और पेरेंट्स-टीचर सेमिनार धूमधाम से संपन्न,

एस आर शिक्षा सम्राट स्कूल

सिमराही नगर पंचायत स्थित एस आर शिक्षा सम्राट स्कूल (SR Shiksha Samrat School) में सत्र 2024-25 के ग्रेजुएशन डे एवं पेरेंट्स टीचर सेमिनार का आयोजन किया गया. रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा.

सभी छात्रों को सर्टिफिकेट ऑफ़ एक्सेलेंस तथा गिफ्ट के साथ-साथ प्रत्येक कक्षा में श्रेष्ठ तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षक द्वारा मेडल से सम्मानित किया गया. पूरे विद्यालय में श्रेष्ठ तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर चेयरमैन महादेव मेहता एवं निदेशिका अल्पना मेहता के द्वारा पुरस्कृत किया गया.

पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप 95% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को प्राचार्य सह प्रशासनिक निदेशक किसलय रवि की ओर से स्मार्ट वॉच दिया गया. पेरेंट्स टीचर सेमिनार में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन महादेव मेहता ने कहा कि बच्चों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार करते हुए बेहतर परिणाम हेतु विद्यालय परिवार प्रयासरत है. सभी विद्यार्थियों को परीक्षाफल हेतु शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कठिन परिश्रम एवं अनुशासन के महत्व पर अपने विचार रखे.

राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान में शोध कार्य कर रहे विद्यालय के अकादमिक निदेशक राजा रवि ने नई शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न पहलुओं की व्याख्या करते हुए उस दिशा में विद्यालय परिवार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों का वर्णन किया. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यालय में प्रभावी पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करते हुए उनमें अकादमिक दक्षता के साथ-साथ सामाजिक कौशल एवं विभिन्न मनाविक मूल्यों का संचार किया जा रहा है.

तत्पश्चात विद्यालय के प्रशासनिक निदेशक सह प्राचार्य किसलय रवि ने विगत वर्ष की उपलब्धियों एवं आगामी सत्र हेतु विभिन्न योजनाओं का प्रारूप अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया. किड्स जोन, कंप्यूटर लैब, साइंस लैब सहित विद्यालय में दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में उन्होंने विस्तार से वर्णन किया.

उन्होंने कहा कि एक विद्यालय प्रशासक के रूप में पाठ्यक्रम की नवीनता एवं शिक्षा में नवाचार को आत्मसात करते हुए पठन-पाठन का सुदृढ़ वातावरण निर्मित करना ही उनकी प्राथमिकता है. विद्यालय परिवार के 25 वर्षों की यात्रा में सभी अभिभावकों का स्नेह एवं सहयोग अमूल्य रहा है.

अन्य स्टोरीज पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इस दौरान अभिभावकों ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए विभिन्न सुझाव रखे. इस पूरे कार्यक्रम की सफलता में परीक्षा नियंत्रक पप्पू कुमार, कृष्ण गुप्ता, अर्जुन कुमार, रमेश मुखिया, शंकर यादव, राजश्री, आनंद मोहन इत्यादि सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना योगदान दिया.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education Events

Post navigation

Previous: MGCU में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, डॉ भूषण कुमार उपाध्याय रहे मुख्य वक्ता
Next: Dr BR Ambedkar की जयंती पर मोतिहारी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का होगा आयोजन, देशभर से जुटेंगे प्रख्यात विद्वान

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.