Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • MGCU में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, डॉ भूषण कुमार उपाध्याय रहे मुख्य वक्ता
  • Events

MGCU में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, डॉ भूषण कुमार उपाध्याय रहे मुख्य वक्ता

MGCU Organises One Day Workshop: कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव के मुख्य संरक्षण तथा अधिष्ठाता, मानविकी एवं भाषा सङ्काय, प्रो प्रसून दत्त सिहं के संरक्षण में महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुआ.
Newsmorrow Digital Desk April 9, 2025 1 minute read
IMG-20250408-WA0009

MGCU Organises One Day Workshop: एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के तत्त्वावधान में सम्पन्न हुआ.

कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव के मुख्य संरक्षण तथा अधिष्ठाता, मानविकी एवं भाषा सङ्काय, प्रो प्रसून दत्त सिहं के संरक्षण में महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुआ.

मुख्य वक्ता पूर्व पुलिस महानिर्देशक, महाराष्ट्र, डॉ भूषण कुमार उपाध्याय ने अपने वक्तव्य में तनाव मुक्ति और भावनिक प्रज्ञा विषयक व्याख्यान प्रदान किया. डॉ उपाध्याय ने भारत के आबालवृद्धवनिता के तनाव मुक्ति एवं आत्म प्रबन्धन की व्यावहारिक व्याख्या प्रस्तुत की.

मुख्य वक्ता ने आगे बताया कि विश्व भर में व्यप्त तनाव व्यक्तिगत तनाव का ही दुष्परिणाम है, इसके निराकरण के लिए हमें तनाव को समाप्त करने की कला को सीखना होगा न कि उसे सङ्क्रमित करने की.

उन्होंने शारीरिक एवं मानसिक संरचनाओं का वर्णन कर उसमें विविध कारणों से उत्पन्न शरीरिक एवं मानसिक विकारों के उपचार हेतु प्रायोगिक योगाभ्यास एवं मनोवैज्ञानिक समाधनों का वर्णन किया. अन्त में महाशय ने कहा कि भारती विद्या एवं प्रज्ञा में हि सभी प्रकार समस्याओं का समाधान अन्तर्निहित है.

शोधार्थी सुखेन घोष के द्वारा वैदिक मङ्गलाचरण से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ. कार्यक्रम के संयोजक डॉ श्याम कुमार झा के द्वारा मुख्य वक्ता का स्वागत अङ्गवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्प गुच्छ प्रदान करके विषय का उपस्थापन करते हुए स्वागत वक्तव्य दिया.

डॉ झा ने कहा कि यह व्याख्यान अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के मानसिक सुस्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा जिससे उनके अध्ययन एवं शोधकार्य की गुणवत्ता का वर्धन होगा. अङ्ग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विमलेश कुमार सिंह ने भी स्वीय मन्तव्य अभिव्यक्त किया.

अन्य स्टोरीज के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

अन्त में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ता तथा कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकवृन्द एवं श्रोतावृन्द के प्रति आभार प्रकट किया. कार्यक्रम का सफल सञ्चालन शोधार्थी गोपाल कृष्ण मिश्र ने किया. व्याख्यानमाला में संस्कृत विभाग तथा अन्य विभागों के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education Events MGCU MGCUB newsmorrow

Post navigation

Previous: ICSSR ने MGCU के प्रो प्रसून दत्त सिंह की मेजर रिसर्च परियोजना को दी स्वीकृति
Next: SR Shiksha Samrat School में ग्रेजुएशन डे और पेरेंट्स-टीचर सेमिनार धूमधाम से संपन्न, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

Related Stories

Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Durga Puja in Jharkhand: बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • Events
  • National

बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल

Mahak Bharti September 26, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.