Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • RSS स्वावलंबी भारत अभियान : स्वावलंबन से तैयार होगा विकसित भारत का रोडमैप
  • Events

RSS स्वावलंबी भारत अभियान : स्वावलंबन से तैयार होगा विकसित भारत का रोडमैप

RSS स्वदेशी जागरण मंच की मोतिहारी इकाई द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Newsmorrow Digital Desk July 28, 2024 1 minute read
IMG-20240728-WA0004

RSS Motihari Unit: नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में स्वावलंबी भारत अभियान, स्वदेशी जागरण मंच की मोतिहारी इकाई द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच, बिहार-झारखंड के प्रान्त संगठन मंत्री माननीय अजय कुमार जी का सानिध्य प्राप्त हुआ. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बजट सम्पूर्ण भारत का चित्र हैं. सरकार जिसे विकसित भारत कहती हैं दरअसल वह स्वावलंबी भारत हैं.

उन्होंने बताया कि बजट में प्रत्येक वर्ष 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने तथा उनको रोजगार दिलाने के लिए प्रावधान किया गया हैं. सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों और स्टार्टअप आदि को बढ़ावा दिए जाने का सार्थक प्रयास इस बजट के माध्यम से किया गया है.

बिहार से श्रम और प्रतिभा के पलायन पर उन्होंने चिंता व्यक्त की. उन्होंने इस बार के बजट में बिहार राज्य को मिले विशेष आकर्षण पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा की यदि प्राप्त धनराशि का समुचित उपयोग हुआ तो राज्य में अवसंरचना विकास के साथ साथ कौशल आधारित अर्थव्यवस्था में स्थानिक स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा. उन्होने कहा कि विकसित भारत का रोडमैप स्वावलंबन द्वारा ही निर्धारित होगा.

स्वदेशी जागरण मंच, उत्तर बिहार के प्रान्त सहसंयोजक, श्री हर्षुल ब्रजेश ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक दौर में स्वदेशी का अर्थ खादी था, किन्तु आज स्वदेशी का आयाम बड़ा हो गया है. देश में सुई से लेकर लड़ाकू विमान तक का उत्पादन हो रहा है. लेकिन बढ़ती आबादी को रोजगार देना वर्तमान समय की बड़ी चुनौती है और इस वर्ष का केंद्रीय बजट इस बात को ध्यान में रखता है युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्होंने स्वावलंबी बनाया जाए ताकि हर में हाथ रोजगार हो.

पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्री यशराज वर्धन ने भी इस बजट पर संतुष्टि व्यक्त की और बताया कि ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में विकास के लिए बजट अच्छा है. उन्होने खतरनाक रोगों से लड़ने वाली दवाओं के दाम सस्ते किए जाने को बेहतर कदम बताया.

बजट पर चर्चा उपरांत स्वावलंबी भारत अभियान, स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर बिहार प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक में बिहार-झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री श्री अजय कुमार जी और उत्तर बिहार प्रांत के सहसंयोजक श्री हर्षुल ब्रजेश जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बताया कि उत्तर बिहार प्रांत का विचार वर्ग आगामी माह 10-11 अगस्त को बेगूसराय में होना सुनिश्चित हुआ है. पूर्वी चंपारन क्षेत्र से लगभग 25 युवा इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.

बजट पर चर्चा कार्यक्रम का संचालन, अथितियों का परिचय एवं विषय प्रवेश स्वावलंबी भारत अभियान के पूर्वी चम्पारण के जिला समन्वयक डॉ अंबिकेश कुमार त्रिपाठी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन स्वदेशी जागरण मंच के जिला समन्वयक, पूर्वी चम्पारण, श्री अरुणेश कुमार ने किया. कार्यक्रम के व्यवस्थापक श्री नवनीत गिरी रहे. इस अवसर पर कुणाल रंजन, देवेंद्र पांडेय, अभिनव, मनीष मिश्र, विवेक लोहिया, संजय शर्मा, मनोज दुबे, रामदेव भगत, बलिराम, विजय कुमार, संजय सिंह एवं नगर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Events newsmorrow

Post navigation

Previous: Central University: मोतिहारी केवीवी में नए विद्यार्थियों के लिए इस दिन होगा ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
Next: लेआउट डिजाइनिंग के लिए कलात्मकता और काल्पनिकता बेहद जरूरी

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.