Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • Central University: मोतिहारी केवीवी में नए विद्यार्थियों के लिए इस दिन होगा ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
  • Events

Central University: मोतिहारी केवीवी में नए विद्यार्थियों के लिए इस दिन होगा ‘दीक्षारम्भ’ कार्यक्रम, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Central University Motihari: ‘दीक्षारम्भ’ से शुरू होगा महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नवागंतुक छात्र-छात्राओं का अभिप्रेरण कार्यक्रम. मुख्य अतिथि होंगे बिहार के राज्यपाल...
Newsmorrow Digital Desk July 24, 2024 1 minute read
MGCU में संगोष्ठी का आयोजन, पत्रकारिता के छात्रों को इन बातों की दी गई जानकारी

MGCUB | सोशल मीडिया

Central University Motihari: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश प्राप्त किए छात्र-छात्राओं के लिए ‘दीक्षारम्भ’’ कार्यक्रम आगामी 13 अगस्त, 2024 को आयोजित किया जा रहा है. इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की उपस्थिति रहेगी. इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय प्रशासन को राज्यपाल सचिवालय की ओर से सहमति पत्र भी प्राप्त हो चुका है.

इस जगह होगा ‘दीक्षारम्भ’’ कार्यक्रम

यह कार्यक्रम मोतिहारी के राजा बाजार स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित किया जायेगा. ‘दीक्षारम्भ’’ कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय में उनकी शैक्षणिक यात्रा के अभिप्रेरण कार्यक्रम की पहली कड़ी है.

‘दीक्षारम्भ’’ कार्यक्रम का क्या है उद्देश्य?

महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस ‘दीक्षारम्भ’’ का उद्देश्य अपने विश्वविद्यालय के बारे में नव-प्रवेशी विद्यार्थियों को परिचित कराना तथा उन्हें यहां के शिक्षकों, अधिकारियों और अन्य गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. ‘दीक्षारम्भ’’ आत्म-जागरूकता और संवेदनशीलता, समानता, करुणा और एकता की भावना विकसित करने में भी सहायक होता है.

उन्होंने कहा कि ‘दीक्षारम्भ’’ कार्यक्रम नव-प्रवेशी छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के समुदाय में समाहित करने और उनके शैक्षणिक सफलता की नींव रखने का एक महत्वपूर्ण चरण है. बिहार के माननीय राज्यपाल की उपस्थिति इस कार्यक्रम को और भी उत्साहवर्धक और प्रेरणादायक बना देगी, जिससे केन्द्रीय विश्वविद्यालय में नए छात्रों की इस अकादमिक-यात्रा की शानदार शुरुआत सुनिश्चित होगी.

शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम

जन-संपर्क प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ श्याम नंदन ने बताया कि यह कार्यक्रम नए छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के जीवंत शैक्षणिक वातावरण, मूल्य और संस्कृति से परिचित कराने के लिए शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम नए छात्रों को विश्वविद्यालयी जीवन में सहजता से समायोजित होने में सहायता करेगा, जिससे वे केन्द्रीय विश्वविद्यालय के साथ आत्मीयता और सामुदायिक भावना का अनुभव करेंगे.

इस कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों और कार्यक्रमों के माध्यम से विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, पाठ्यक्रम से सम्बद्ध अन्य गतिविधियों और उपलब्ध सेवाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी.

MGCU में जनसंपर्क प्रकोष्ठ का गठन, इन लोगों को बनाया गया सदस्य

MGCU: बनना है सफल पत्रकार, इन बातों पर दें खास ध्यान

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Events newsmorrow

Post navigation

Previous: MGCU में जनसंपर्क प्रकोष्ठ का गठन, इन लोगों को बनाया गया सदस्य
Next: RSS स्वावलंबी भारत अभियान : स्वावलंबन से तैयार होगा विकसित भारत का रोडमैप

Related Stories

प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Durga Puja in Jharkhand: बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • Events
  • National

बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल

Mahak Bharti September 26, 2025
MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Campus Life
  • Education
  • Events
  • National

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Mahak Bharti September 15, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.