Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Opinion
  • Press Freedom Day: लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अपने स्वतंत्र दिवस का लाभ लेते हुए चलती हुई कलम से एक कॉलम
  • Opinion

Press Freedom Day: लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अपने स्वतंत्र दिवस का लाभ लेते हुए चलती हुई कलम से एक कॉलम

Press Freedom Day: आज भी दुनियाभर के देशों में शक्तिशाली संस्थाओं और सरकारों के दवाब में ख़बरों को दबाया जाता है, पत्रकारों को जान से मरने की कोशिश की जाती है तो कही मार ही दिया जाता है.
Mahak Bharti May 3, 2024 1 minute read
Press Freedom Day

Press Freedom Day | AI Generated Image

Press Freedom Day: दुनिया भर में हर साल 3 मई को प्रेस फ्रीडम डे मनाया जाता है. यह दिन दुनियाभर के पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को समर्पित होता है. मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है. ये दिन उन सभी पत्रकारों को समर्पित है जो सच को सामने लाने के लिए अपनी जान खतरे में डालते है.

पत्रकारिता एक ऐसा पेशा है जिसमें मिलने के लिए गाली-गलोच है, दवाब है, खतरा है, जो नहीं है वो है पैसा और इज्जत. दिखने के लिए तो दूर से चमकता हुआ सितारा नज़र आता है. पास आने पर ही चमकते सितारे की सच्चाई पता चलती है, जो महज़ एक आग का गोला है. जिसमें हर दिन कही न कही कोई पत्रकार जल रहा है. कोई चिलचिलाती धूप में जल रहा है, कोई किसी के गुस्से की गर्मी में तो कोई सच बाहर लाने की आग में झुलस रहा है. फिर भी हर दिन ये पत्रकार दुबारा जलने के लिए तैयार मिलता है. कुछ इस जलन की मलहम के साथ, तो कोई समझौते के साथ तो कोई जलने को ही फितरत बना लेने के साथ.

प्रेस फ्रीडम डे मनाया क्यों जाता है ?

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, जो हर साल 3 मई को मनाया जाता है. प्रेस की स्वतंत्रता के महत्व पर विचार करने और उन पत्रकारों को याद करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने सच को उजागर करने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया. यह दिन साल 1993 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था और तब से यह दुनिया भर में मीडिया स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतीक बन गया है.

प्रेस स्वतंत्रता का महत्व

वैसे कहने को तो प्रेस स्वतंत्रता लोगों को इनफॉर्म्ड डिसीजन लेने के लिए जरूरी जानकारी देने में अहम भूमिका निभाती है. यह सरकारों और कई शक्तिशाली संस्थाओं को जवाबदेह रखने में भी मदद करता है. पर आज भी दुनियाभर के देशों में शक्तिशाली संस्थाओं और सरकारों के दवाब में ख़बरों को दबाया जाता है, पत्रकारों को जान से मरने की कोशिश की जाती है तो कही मार ही दिया जाता है.

फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन एक फंडामेंटल ह्यूमन राइट्स है और प्रेस स्वतंत्रता इस अधिकार का अभिन्न अंग है. यह लोगों को अपने विचारों को व्यक्त करने का राइट देता है. एक स्वतंत्र और समृद्ध मीडिया समाज के सभी क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने में जरूरी भूमिका निभा सकता है. यह शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय तक पहुंच को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. पर इस महत्व का एक वक़्त था जब कलम का इस्तेमाल कर कहीं देश आज़ाद हुए तो कहीं देशों में बड़े बदलाव. ये महत्व अब बहुत ज्यादा नहीं रहे हैं.

मीडिया संस्थाएं पूरी तरह कॉर्पोरेट जगत में बदल गयी है. यहां पत्रकारिता करने आएं बहुत से लोगों का सपना, नाम और पैसे कमाने का होता है. वो पैसे जो मीडिया हाउसेस में गिने चुने नामी चेहरों और बहुत अनुभवी लोगों की जेबों में ही जातें है. जाएं भी क्यों न पत्रकार तो वही लोग है बाकि मीडिया हाउस में काम करने वाले लोग तो मजदूर दिवस मनाते है.

दूसरों के साथ होते शोषण पर आवाज उठाने वाले पत्रकार अपने लिए कभी कुछ कह ही नहीं पाते इन्हे बातों से सांत्वना दी जाती है जिससे ना भूख मिटती है ना कमरे का किराया भरा जाता है. गधा मजदूरी कराने वाले मीडिया हाउसेस एक नौकरी देने कि जगह कभी पेड तो ज्यादातर अनपेड इंटर्नशिप मजदूर को काम पर रखते है. फिर भी बहुत से पत्रकार है जो पुरे जोश, होश और सच (अपना-अपना सच) के साथ पत्रकारिता कर रहे हैं. उन सभी को 3 मई को प्रेस की स्वतंत्रता (जो कहीं तो कैद है) दिवस की शुभकामनाएं…

Also Read… Labour Day: अच्छा इस कारण से मनाया जाता है मजदूर दिवस, वजह जान चौंक जाएंगे आप…

About the Author

Mahak Bharti

Author

Visit Website View All Posts
Tags: newsmorrow opinion

Post navigation

Previous: Lok Sabha Election 2024: सस्पेंस का हुआ समापन अमेठी से केएल शर्मा तो रायबरेली से मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी
Next: Explainer: संसदीय प्रणाली भारत के लिए क्यों जरूरी ?

Related Stories

"नवीन मानवीयता की ओर: शिक्षा, सेवा और सुशासन से संवरती पुलिस व्यवस्था"
  • Opinion

Opinion: “नवीन मानवीयता की ओर: शिक्षा, सेवा और सुशासन से संवरती पुलिस व्यवस्था”

Newsmorrow Digital Desk May 23, 2025
pexels-dainiktales-19271321
  • Opinion

छठ पूजा अर्थात् प्रकृति की पूजा

Newsmorrow Digital Desk November 6, 2024
women-5963963_1280
  • Opinion

कहीं यह अराजकता भारी न पड़ जाएं

Newsmorrow Digital Desk August 12, 2024

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.