Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Politics
  • Lok Sabha Election 2024
  • Lok Sabha Elections 2024: मनोज तिवारी बनाम कन्हैया कुमार, उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता किसे चुनेगी?
  • Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Elections 2024: मनोज तिवारी बनाम कन्हैया कुमार, उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता किसे चुनेगी?

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर पूर्वी दिल्ली में लोकसभा चुनाव में ताल ठोक रहे कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार का चुनाव प्रचार शुरू हो गया है. वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी का चुनाव प्रचार दूसरे चरण में पहुंच गया है.
Newsmorrow Digital Desk April 30, 2024 1 minute read
Manoj Tiwari vs Kanhaiya Kumar

Manoj Tiwari vs Kanhaiya Kumar | Newsmorrow

Lok Sabha Elections 2024: देश में जारी लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट चर्चा के केंद्र में है. इसका कारण है यहां के प्रत्याशी. कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार को टिकट दिया है.

दूसरी ओर इस लोकसभा सीट पर मौजूदा भाजपा सांसद मनोज तिवारी ताल ठोक रहें हैं. इस सीट पर हो रहे चुनाव प्रचार और यहां के परिणामों पर पूरे देश की नजर है.

उत्तर पूर्वी दिल्ली में लोकसभा चुनाव में ताल ठोक रहे कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार का चुनाव प्रचार शुरू हो गया है. वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी का चुनाव प्रचार दूसरे चरण में पहुंच गया है.

मनोज तिवारी बड़े पैमाने पर जनसंपर्क का कार्य कर रहे हैं. इस बीच प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्त्ता की जिम्मेदारी तय हो रही है.

इस सीट पर सबसे महत्वपूर्ण है, यहां का चुनावी समीकरण. इस सीट की जनसंख्या में ज्यादातर लोग पूर्वांचल के ही हैं, जिससे लड़ाई रोचक हो गई है. खास बात यह है कि इस सीट पर दोनों ही प्रत्याशी बिहार के रहने वाले हैं.

कन्हैया को इसलिए भी मैदान में उतारा गया है क्योंकि उनके भाषणों में ज्यादातर गरीबों, मजदूरों और महिलाओं की बात रहती है. कन्हैया कुमार के आगे सबसे बड़ी चुनौती इस वक्त मनोज तिवारी हैं.

भोजपुरी अभिनेता होने के चलते मनोज तिवारी जनता में काफी लोकप्रिय भी हैं. यहां से बीजेपी के मनोज तिवारी पिछले दो बार से सांसद हैं . इस सीट पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के मतदाताओं की अधिकता है.

2019 के लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था. बीजेपी ने दिल्ली की सात सीटों में से सिर्फ मनोज तिवारी पर ही दोबारा फिर से दाव लगाया है. वहीं, कन्हैया कुमार जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे हैं.

इस सीट पर मतदान में मुद्दा क्या बनता है यह बहुत महत्वपूर्ण है? मनोज तिवारी ने जहां कन्हैया कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाते हैं, फौजी भाइयों को गाली देते है, विपक्षी दल ऐसे लोगों को टिकट देते हैं.

वहीं कन्हैया कुमार मनोज तिवारी को 10 साल का हिसाब जैसे मुद्दों पर घेर रहे हैं. कन्हैया कुमार के अनुसार व्यक्ति नहीं विचार महत्वपूर्ण है.

दिल्ली की सभी सात सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी. इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सीट-बंटवारे के साथ चुनाव लड़ रही है.

आम आदमी पार्टी ने 4 सीटों पर जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है.

इसमें कोई दो राय नहीं है कि यहां के चुनाव के परिणाम की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर होगी. ऐसे में उत्तर पूर्वी दिल्ली के लोगों के सामने यह चुनौती है कि वो किस प्रत्याशी पर अपना व्यक्त करते हैं.

Lok Sabha Election 2024: किसी का प्रसार प्रचार तो कोई कोर्ट का चक्कर लगाने में परेशान, जानें क्या है दिल्ली का हाल

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Delhi Lok Sabha Election 2024 newsmorrow

Post navigation

Previous: Lok Sabha Election 2024: पूर्णिया को मिलेगी बीमा या पप्पू बनेंगे पूर्णिया का बेटा या संतोष कुशवाहा बिगाड़ेंगे दोनों का काम
Next: Lok Sabha Election 2024: गठबंधन की राजनीति और उसका महत्व

Related Stories

Vishal Patil | X
  • Lok Sabha Election 2024
  • Politics

विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस ने बनाई सांसदों की शतक

Ravi Shankar Chandravanshi June 7, 2024
1716182530535
  • Lok Sabha Election 2024
  • Politics

बिहार में पांचवें फेज में 5 सीटों पर मतदान आज, जानिए किसके बीच हैं मुकाबला

Ravi Shankar Chandravanshi May 20, 2024
Parliamentary System
  • Education
  • Lok Sabha Election 2024

Explainer: संसदीय प्रणाली भारत के लिए क्यों जरूरी ?

Newsmorrow Digital Desk May 3, 2024

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.