Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Opinion
  • Lok Sabha Election 2024: गठबंधन की राजनीति और उसका महत्व
  • Lok Sabha Election 2024
  • Opinion
  • Politics

Lok Sabha Election 2024: गठबंधन की राजनीति और उसका महत्व

भारत में गठबंधन सरकार की पृष्ठभूमि पर गौर करें तो 80 के दशक से भारत में गठबंधन की राजनीति की मजबूती से शुरुआत होती है.
Newsmorrow Digital Desk May 1, 2024 1 minute read
India Alliance

India Alliance | Newsmorrow

दीपक दुबे, नई दिल्ली

Lok Sabha Election 2024 : लोकतंत्र के पर्व के रुप में लोकसभा चुनाव जारी है. ऐसे में एक बड़ा प्रश्न यह है कि गठबंधन या पूर्ण बहुमत में कौन सी सरकार राष्ट्र के विकास में ज्यादा योगदान देगी? इसके लिए सबसे पहले राजनीति में गठबंधन के इस अहम सिद्धांत को समझना होगा. गठबन्धन सरकार में कई राजनीतिक दल सहयोग करते हैं, जिससे गठबन्धन के भीतर किसी भी एक दल का प्रभाव कम रहता हैं.

उल्लेखनीय है कि जब कोई भी दल बहुमत प्राप्त नहीं कर पाता, तो विभिन्न राजनीतिक दल आपस में गठबंधन करते हैं. भारतीय राजनीति में मुख्यतः दो तरह के गठबंधन होते है,- चुनाव पूर्व और चुनाव पश्चात. फिलहाल केंद्र में एनडीए गठबंधन और विपक्षी गठबंधन चुनाव पूर्व गठबंधन का उदाहरण हैं. दूसरी ओर पूर्ण बहुमत की सरकार में एक ही दल को बहुमत प्राप्त होता है.

गठबंधन सरकार में कम से कम दो दल होने चाहिए. गठबंधन की राजनीति में सबसे बड़ी चीज है समझौता. यह दलों या विचारों के बीच होता है. एक गठबंधन एक कॉमन न्यूनतम कार्यक्रम के आधार पर काम करता है. चुनाव पूर्व गठबंधन को बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह मतदाताओं को एक साझा मंच प्रदान करता है.

भारत में गठबंधन सरकार, सरकार का एक रूप है जिसमें कई सारे राजनीतिक दल मिलकर सरकार बनाने के लिए सहयोग करते हैं. भारत में गठबंधन सरकार की व्यवस्था का सामान्य कारण यह है कि चुनाव के बाद किसी एक दल ने पूर्ण बहुमत हासिल नहीं किया है. भारत में गठबंधन सरकार भारतीय राजनीति का एक अहम पहलू है. दलों के बीच राजनीतिक संघर्ष को कम करने में भी गठबंधन की अहम भूमिका होती है.

भारत में गठबंधन सरकार की पृष्ठभूमि पर गौर करें तो 80 के दशक से भारत में गठबंधन की राजनीति की मजबूती से शुरुआत होती है. गठबंधन सरकार के विभिन्न फायदे और नुकसान हैं. गठबंधन सरकार में विभिन्न प्रकार के हितों का समायोजन होता है.

गठबंधन सरकार में किसी एक राजनीतिक दल का वर्चस्व नहीं है. दूसरी ओर, एक गठबंधन सरकार विभिन्न राजनीतिक सहमति को प्रोत्साहित करती है. भारत में भाषा जाति, धर्म और की विविधता है. ऐसे में यह गठबंधन सरकार समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती नजर आती है.

किन्तु, गठबंधन की सरकार की सबसे बड़ी चिंता है अस्थिरता. गठबंधन के सदस्यों के बीच मतभेद के कारण सरकार गिर सकती है. प्रधान मंत्री का नेतृत्व सरकार की संसदीय प्रणाली का एक मौलिक सिद्धांत है. ऐसे में दलों के बीच आम सहमति बनाना एक चुनौती होती है. गठबंधन सरकार के सदस्य प्रशासनिक कमियों से बचते हैं. गठबंधन सरकार में छोटे दल “किंग-मेकर” की भूमिका निभा सकते हैं.

गठबंधन की सरकार को एक विशेष अवसर के रूप में ही देखा जाता है. भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में इसकी भूमिका बढ़ जाती है. आदर्श स्थिति तो वहीं है कि जब कोई दल अपना घोषणा पत्र लेकर जनता की बीच जाए जनता उसे बहुमत प्रदान करें, फिर अगले चुनाव में उसका मूल्यांकन करें.

Lok Sabha Elections 2024: मनोज तिवारी बनाम कन्हैया कुमार (newsmorrow.in)

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Lok Sabha Election 2024 newsmorrow

Post navigation

Previous: Lok Sabha Elections 2024: मनोज तिवारी बनाम कन्हैया कुमार, उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता किसे चुनेगी?
Next: Tirich Movie: पंचायत वेब सीरीज के विकास जल्द ही एक फीचर फिल्म में आएंगे नजर

Related Stories

"नवीन मानवीयता की ओर: शिक्षा, सेवा और सुशासन से संवरती पुलिस व्यवस्था"
  • Opinion

Opinion: “नवीन मानवीयता की ओर: शिक्षा, सेवा और सुशासन से संवरती पुलिस व्यवस्था”

Newsmorrow Digital Desk May 23, 2025
WhatsApp Image 2025-04-26 at 15.41.42
  • National
  • NM Special
  • Politics

Pahalgam Attack: अगर भारत और पाकिस्तान में छिड़ी जंग तो कौन किस पर पड़ेगा भारी?

Ravi Shankar Chandravanshi April 26, 2025
बिहार की धरती से PM मोदी ने भरी हुंकार, आतंक को मिट्टी में मिलाना तय
  • National
  • Politics

बिहार की धरती से PM मोदी ने भरी हुंकार, आतंक को मिट्टी में मिलाना तय

Ravi Shankar Chandravanshi April 24, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.