Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • National
  • दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में नवाचारों की बयार : स्वर्ण समृद्धि की ओर कृषकों का सफर
  • National

दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र में नवाचारों की बयार : स्वर्ण समृद्धि की ओर कृषकों का सफर

Ravi Shankar Chandravanshi September 28, 2024 1 minute read
IMG_20240928_172751

Divyayan Krishi Vigyan Kendra : दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, रांची में 23 से 28 सितम्बर के बीच आयोजित तकनीकी सप्ताह ने जिले के कृषकों के लिए नवीन कृषि तकनीकों और संसाधनों के द्वार खोल दिए. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि व कृषकों के सतत विकास में कृषि विज्ञान केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को सशक्त बनाना था.

कार्यक्रम का शुभारंभ एक दिवसीय प्रशिक्षण के साथ हुआ, जहां केवीके के प्रधान और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से कृषि लागत में कमी और लाभ में वृद्धि के नए तरीकों पर जोर दिया. पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार ने मधुमक्खी पालन और लाह की खेती के उन्नत तकनीकों की जानकारी देकर कृषकों को प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन के लाभ बताए.

दूसरे दिन, डॉ. नेहा राजन ने कृषकों को फसल विविधिकरण, दलहन और तिलहन की खेती में प्रशिक्षित किया, साथ ही बहुफसली खेती और फसल चक्र की विशेषताएं समझाईं. तीसरे दिन, पशु वैज्ञानिक डॉ. भारत महतो ने घनबसैर गाँव के किसानों को बकरियों के पोषण प्रबंधन के महत्व से अवगत कराया.

चौथे दिन, महिला कृषकों के लिए डॉ. विशाखा सिंह ने मोटे अनाज के प्रसंस्करण और रागी लड्डू बनाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें मूल्य संवर्धन में सक्षम बनाया. अंतिम दिन, उद्यान वैज्ञानिक डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह ने बुड़मू प्रखंड के गुतरू गाँव में प्राकृतिक खेती द्वारा सब्जी उत्पादन पर प्रशिक्षण दिया और कृषकों को उद्यान से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी.

इस तकनीकी सप्ताह में 185 कृषकों ने भाग लिया और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में देश के 731 कृषि विज्ञान केंद्रों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की.

About the Author

Ravi Shankar Chandravanshi

Author

Ravi Shankar is a storyteller at heart and a journalist by training. An alumnus of IIMC Delhi (2023–24), where he mastered the craft of English Journalism, and a graduate of Mahatma Gandhi Central University, Bihar (2020–23), Ravi brings together the sharpness of newsrooms and the flair of film sets. From scripting over 20 Bhojpuri films to working as an Assistant Director on the popular TV show Chhoti Sardarni (Colors TV), Ravi's journey is stitched with creativity, hustle, and a deep understanding of narrative. His pen has served political campaigns too—having worked as a content writer for BJP Jharkhand and closely collaborated with India’s leading political strategist Prashant Kishor. Currently, Ravi is shaping narratives that trend. He works with renowned news anchor Shubhankar Mishra, where he writes explainer pieces on viral issues and crafts thought-provoking questions for podcast interviews. Alongside, he contributes as a freelance content writer for News Morrow and also assists in content strategy for Bihar’s Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha. Whether it’s a film script, a political pitch, or a digital explainer—Ravi believes every word has the power to move minds and make impact.

Visit Website View All Posts
Tags: Agriculture newsmorrow

Post navigation

Previous: Miss Himalaya 2024: चिन्मयी को मिला मिस हिमालय का ताज, मॉडलिंग के साथ मीडिया में भी हैं एक्टिव
Next: विक्की विधा का वो वाला वीडियो मूवी रिव्यू

Related Stories

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.