Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • National
  • MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Campus Life
  • Education
  • Events
  • National

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

MGCU, मोतिहारी में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ. प्रो प्रसून दत्त सिंह ने गीता श्लोक का संदर्भ देते हुए कर्म पर बल दिया. डॉ बिमलेश कुमार सिंह व डॉ. श्याम कुमार झा ने छात्रों को ध्यान, योग व सकारात्मक सोच से मानसिक स्वास्थ्य मजबूत करने का संदेश दिया.
Mahak Bharti September 15, 2025 1 minute read
MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Photo : Newsmorrow

MGCU, Motihari: महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के गांधी भवन परिसर में सोमवार को “छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रोफेसर प्रसून दत्त सिंह ने की.

प्रो सिंह ने सभी छात्र- छात्राओं को मानसिक रूप में स्वस्थ ओर जीवन में सफलता पाने का मार्ग बताया. उन्होंने गीता के श्लोक “मा फलेषु कदाचन” का सन्दर्भ देते हुए फल की आशा न करने की बात की और सदा कर्म करने का निर्देश दिया.


कार्यक्रम में उपस्थित अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ बिमलेश कुमार सिंह ने छात्र – छात्राओं को मन को निर्मल रखने और ध्यान करने की सलाह दी.

कार्यक्रम के संयोजन एवं मुख्य वक्ता के रूप में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ श्याम कुमार झा ने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य पर प्रेरक एवं मार्गदर्शक विचार प्रस्तुत किए.


अपने वक्तव्य में डॉ. झा ने कहा कि,“मानसिक स्वास्थ्य छात्र जीवन का आधार है. स्वस्थ मन से ही विद्यार्थी अपनी क्षमताओं का सर्वोत्तम विकास कर सकते हैं.”

कार्यक्रम में मानविकी एवं भाषा संकाय के अनेक छात्र-छात्राएँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे. वक्ताओं ने मानसिक स्वास्थ्य एवं योगक्षेम के लिए सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या, योग-प्राणायाम और परामर्श की महत्ता पर विशेष बल दिया.

संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉ बबलू पाल ने गीता के श्लोक “युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु” उदाहरण देते हुए मानसिक स्वास्थ्य के ऊपर अपनी बात कही.

इसे भी पढ़ें –

छठ पूजा अर्थात् प्रकृति की पूजा

1 अक्टूबर से बदल जाएगा प्रोजेक्ट लोन का खेल, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस

Beware the Pitfalls of Dry Shaving for Flawless Legs – Experts Warn of Detrimental Effects on Skin


इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों को जीवन की चुनौतियों से जूझने के सही मार्ग बताए तथा आत्मविश्वास व संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी.

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अपने सहपाठियों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे.

कार्यक्रम के धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉ विश्वजित् बर्मन जी ने की और सञ्चालन संस्कृत विभाग के शोधच्छात्र अजय चन्द्र दास ने की.

इसे भी देखें –

About the Author

Mahak Bharti

Author

Visit Website View All Posts
Tags: Education News Events MGCU MGCUB newsmorrow

Post navigation

Previous: ‘नवोन्मेष-2025’: MGCU के फ्रेशर्स ने बिखेरे रंग, रविशंकर और मुस्कान बने मिस्टर-मिस फ्रेशर
Next: बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल

Related Stories

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.