माहत्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा ‘बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की पत्रकारिता में सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना’ विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी 22 अप्रैल, 2024 को अपराह्न 12 बजे से दीनदयाल उपाध्याय परिसर में आयोजित है.
कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव के संरक्षकत्व में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा करेंगे.
मुख्य वक्ता प्रो. सुनील महावर, अधिष्ठाता, सामाजिक विज्ञान संकाय और विशिष्ट वक्ता श्री नीतीश कश्यप, विभाग प्रचारक, चंपारण होंगे.
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया हैं.
संगोष्ठी के संयोजक मीडिया अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. परमात्मा कुमार मिश्र हैं.
-
महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Maharashtra में ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा की अनिवार्यता के बीच Rapido ने बाइक, ऑटो और कैब कैप्टन्स के लिए तीन अलग-अलग मराठी लर्निंग चैनल शुरू किए हैं. इससे कैप्टन्स आसानी से मराठी सीख सकेंगे.
-
दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

SOS Children’s Villages India ने Informa Markets के साथ मिलकर दिल्ली में दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर शुरू किया. पहल के जरिए वंचित बच्चों, युवाओं और महिलाओं को मुफ्त डिजिटल शिक्षा, साइबर सुरक्षा और रोजगारपरक कौशल का प्रशिक्षण मिलेगा.
-
भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

भारतीय रेलवे ने एक बार फिर Alstom पर भरोसा जताते हुए 250 WAG-12B इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के रखरखाव के लिए 107 मिलियन यूरो का 5 साल का नया अनुबंध दिया है।