Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • MGCU द्वारा निकाली ग‌ई भव्य प्रभात फेरी
  • Events

MGCU द्वारा निकाली ग‌ई भव्य प्रभात फेरी

MGCU: प्रत्येक नागरिक जो 18 वर्ष से ऊपर हैं और जिसका नाम मतदाता सूची में है, उन्हें अपना मतदान अवश्य करना चाहिए.
Ravi Shankar Chandravanshi May 18, 2024 1 minute read
IMG-20240518-WA0007

MGCU: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतीहारी बिहार के राष्ट्रीय सेवा योजना (एन‌एस‌एस) द्वारा मतदाताओं के बीच जागरूकता लाने के लिए विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया गया.

विश्वविद्यालय के मुख्य कुलानुशासक एवं गांधी भवन परिसर के परिसर-निदेशक प्रो० प्रसून दत्त सिंह जी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और इस दायित्व से हमें वंचित नहीं होना चाहिए क्योंकि यह लोकतंत्र को मजबूत करने वाला पर्व है.

जिस प्रकार होली, दीपावली इत्यादि पर्व का हम प्रसन्नता के साथ आयोजन एवं उसमें सहभागिता करते हैं, उसी प्रकार से लोकतंत्र में मतदान एक पर्व के समान होता है.

प्रत्येक नागरिक जो 18 वर्ष से ऊपर हैं और जिसका नाम मतदाता सूची में है, उन्हें अपना मतदान अवश्य करना चाहिए. मतदान के द्वारा ही लोकतंत्र को प्रबलता मिलती है और यह सुनिश्चित होता है कि हमने जिसे मतदान किया है वह हमारा और इस राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा.

इससे पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ श्वेता ने छात्रों को इस रैली के विषय में अवगत कराते हुए मतदान की महत्ता बतलाई. तत्पश्चात् सभी शिक्षकों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर फेरी को रवाना किया गया. यह प्रभात फेरी महात्मा गॉंधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के जिला स्कूल परिसर से होकर चरखा पार्क तक ग‌ई.

रास्ते में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न पोस्टर एवं तख्तियों को प्रदर्शित करते हुए नारों से लोगों को जागरूक किया गया. जैसे – ‘आपका मतदान – देश का कल्याण’, ‘पहले मतदान – फिर जलपान’, ‘चुनाव का पर्व – देश का गर्व’ और ‘जागरूक मतदाता – भारत का भाग्य विधाता’ इत्यादि नारों से लोगों में जन जागृति लाने का प्रयास किया गया जिससे अधिकाधिक संख्या में मतदान में सम्मिलित होकर अपना अमूल्य मतदान करें.

रैली चरखा पार्क में जाकर समाप्त हुई. इस रैली में विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों एवं विभागों के शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रो राजेंद्र सिंह,डॉ श्याम कुमार झा, डॉ युगल दाधीच, डॉ बबलू पाल, डॉ श्वेता, डॉ गोविन्द प्रसाद वर्मा, डॉ गरिमा तिवारी, डॉ प्रेरणा भादुरी, डॉ पंकज सिंह, डॉ शिवेन्द्र सिंह, डा श्याम बाबू, डॉ कुन्दन कुमार, डॉ उमेश कुमार इत्यादि ने रैली में छात्रों के साथ-साथ प्रतिभाग करते हुए लोगों को जागरूक किया, ताकि वह अपने एक मत के महत्त्व को समझ सकें और शत-प्रतिशत मतदान करें.

इस प्रभात फेरी में एस‌एस‌बी के जवानों का भी विशेष सहयोग प्राप्त रहा, जिसमें एस‌एसबी के अधिकारी सहित 15 जवान सम्मिलित रहे. इस पूरी रैली में विश्वविद्यालय के छात्र, शोधच्छात्र और कर्मचारियों सहित तीन सौ से अधिक स्वयंसेवक सम्मिलित रहे.

Also Read… Tirich Movie: पंचायत वेब सीरीज के विकास जल्द ही एक फीचर फिल्म में आएंगे नजर

About the Author

Ravi Shankar Chandravanshi

Author

Ravi Shankar is a storyteller at heart and a journalist by training. An alumnus of IIMC Delhi (2023–24), where he mastered the craft of English Journalism, and a graduate of Mahatma Gandhi Central University, Bihar (2020–23), Ravi brings together the sharpness of newsrooms and the flair of film sets. From scripting over 20 Bhojpuri films to working as an Assistant Director on the popular TV show Chhoti Sardarni (Colors TV), Ravi's journey is stitched with creativity, hustle, and a deep understanding of narrative. His pen has served political campaigns too—having worked as a content writer for BJP Jharkhand and closely collaborated with India’s leading political strategist Prashant Kishor. Currently, Ravi is shaping narratives that trend. He works with renowned news anchor Shubhankar Mishra, where he writes explainer pieces on viral issues and crafts thought-provoking questions for podcast interviews. Alongside, he contributes as a freelance content writer for News Morrow and also assists in content strategy for Bihar’s Deputy Chief Minister Vijay Kumar Sinha. Whether it’s a film script, a political pitch, or a digital explainer—Ravi believes every word has the power to move minds and make impact.

Visit Website View All Posts
Tags: newsmorrow

Post navigation

Previous: Panchayat 3 के कलाकारों ने कितनी मोटी रकम की वसूली की
Next: बिहार में पांचवें फेज में 5 सीटों पर मतदान आज, जानिए किसके बीच हैं मुकाबला

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.