Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • Citizen Journalism: सिटीजन जर्नलिज्म पर कम हो रहा भरोसा, कंटेंट में आ रहा ये बदलाव चिंताजनक?
  • Events

Citizen Journalism: सिटीजन जर्नलिज्म पर कम हो रहा भरोसा, कंटेंट में आ रहा ये बदलाव चिंताजनक?

Citizen Journalism: यह संगोष्ठी डीडीयू परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुई, जिसके संरक्षक कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव थे. मुख्य वक्ता श्री शैलेंद्र कुमार, कार्यकारी संपादक, न्यूज कॉरिडोर, नई दिल्ली थे.
Newsmorrow Digital Desk February 21, 2025 1 minute read
IMG-20250220-WA0003

Citizen Journalism: महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा बुधवार को ‘पत्रकारिता में बदलते रुझान और वर्तमान परिदृश्य – स्वरूप: टीवी न्यूज पैकेजिंग’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

यह संगोष्ठी डीडीयू परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुई, जिसके संरक्षक कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव थे. मुख्य वक्ता श्री शैलेंद्र कुमार, कार्यकारी संपादक, न्यूज कॉरिडोर, नई दिल्ली थे.

अध्यक्षता मीडिया अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार झा ने की, जबकि संचालन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सुनील दीपक घोडके ने किया.

अध्यक्षीय भाषण में क्या बोले डॉ झा?

अध्यक्षीय और स्वागत भाषण में डॉ अंजनी कुमार झा ने पत्रकारिता में आ रहे बदलावों और अखबार से टेलीविजन तक की यात्रा पर प्रकाश डाला.

उन्होंने चर्चा की कि किस प्रकार टेलीविजन में वेतन और अवसरों को लेकर नए रुझान देखने को मिल रहे हैं. आज के दौर में डिजिटल मीडिया की प्रासंगिकता की चर्चा करते हुए उन्होंने इसे सूचना की गतिशीलता और सूचना प्राप्ति के नए अवसरों के रूप में बताया.

मुख्य वक्ता शैलेन्द्र कुमार क्या बोले?

मुख्य वक्ता शैलेन्द्र कुमार ने संबोधन में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए टीम वर्क की महत्ता पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकारिता का नया स्वरूप है और टीआरपी के दबाव के कारण इसमें कई बदलाव हुए हैं.

उन्होंने अखबार से टेलीविजन, टेलीविजन से डिजिटल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) यथा चैटजीपीटी जैसे नए ट्रेंड्स पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने पीटीसी (पीस टू कैमरा) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दर्शकों में भरोसा बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है, क्योंकि इससे यह स्पष्ट होता है कि रिपोर्टर ग्राउंड ज़ीरो से काम कर रहा है.

पत्रकारों को तकनीकी ज्ञान के साथ तालमेल बैठाना आवश्यक

डिजिटल मीडिया के भविष्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने गूगल के एल्गोरिदम और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ) की महत्ता पर जोर दिया. साथ ही, उन्होंने कहा कि पत्रकारों को तकनीकी ज्ञान के साथ तालमेल बैठाना आवश्यक है, लेकिन तथ्यों से समझौता नहीं करना चाहिए.

इसके अलावा, उन्होंने एआई के युवा पीढ़ी पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा की. डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह आज सूचना, विचार और मनोरंजन की गतिशीलता का पर्याय है.

अमेरिका के सुपर पॉवर होने का जिक्र करते हुए कहा कि जो देश सूचना के मामले में जितना ही अधिक समृद्ध हैं वह उतना ही अधिक विकसित है. डेटा भंडारण के मामले में भी यह बात लागू होती है.

डिजिटल मीडिया के सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के विभिन्न प्लेटफॉर्म की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा की संचार के बदलते परिदृश्य में इनकी काफी बड़ी भूमिका है.

कार्यक्रम के संचालक ने क्या कहा?

कार्यक्रम के संचालक डॉ. सुनील दीपक घोडके ने कहा कि मीडिया के बदलते परिदृश्य में तकनीकी और प्रोफेशनलिज्म की बड़ी भूमिका है. उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक मीडिया के अनुरूप तैयार होने पर बल दिया.

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रा रुचि कुमारी, मुस्कान सिंह, अदिति कुमारी, छात्र प्रतीक कुमार और जय गुप्ता ने अपने सवाल पूछे.

अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

प्रश्नोत्तर सत्र का संचालन बीजेएमसी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा सलोनी कुमारी ने की. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसे डॉ मयंक भारद्वाज ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में संगोष्ठी के आयोजन समिति के सदस्य डॉ परमात्मा कुमार मिश्र, डॉ साकेत रमण और डॉ उमा यादव उपस्थित थे.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education Events MGCU

Post navigation

Previous: Sanam Teri Kasam की री-रिलीज ने मचाया धमाल, 4 दिन में कमाए 15 करोड़; सीक्वल की तैयारी शुरू
Next: Indian Railway: लोको रनिंग स्टाफ का 36 घंटों का सामूहिक उपवास, जानें क्या है वजह?

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.