Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Education
  • Labour Day: अच्छा इस कारण से मनाया जाता है मजदूर दिवस, वजह जान चौंक जाएंगे आप…
  • Education
  • Opinion

Labour Day: अच्छा इस कारण से मनाया जाता है मजदूर दिवस, वजह जान चौंक जाएंगे आप…

Labour Day: वास्तव में मजदूर दिवस पहली बार 1889 में मनाने का निर्णय लिया गया, जबकि इसकी शुरुआत 1886 से ही हो गई थी.
Newsmorrow Digital Desk May 1, 2024 1 minute read
Labour Day

Labour Day | Newsmorrow

Labour Day: आज 1 मई है यानि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस है. विश्व में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है. इस दिन मजदूरों के कार्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है.

1 मई मजदूरों के महत्व और अधिकारों के समर्थन में मनाया जाता है. सबसे पहले मजदूर दिवस 1889 में मनाने का फैसला लिया गया था. विश्व के कई देशों में तो इस दिन अवकाश रहता है.

साथ ही तमाम कार्यक्रमों के द्वारा मजदूरों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता है. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे पूरे विश्व में विभिन्न तरीके से मनाया जाता है.

वास्तव में मजदूर दिवस पहली बार 1889 में मनाने का निर्णय लिया गया, जबकि इसकी शुरुआत 1886 से ही हो गई थी. ध्यातव्य है कि एक समय अमेरिका में मजदूर सड़क पर उतर आए, मजदूरों ने अपने हक के लिए आवाज उठाते हुए हड़ताल की, इसका कारण मजदूरों की कार्य अवधि थी.

पहले मजदूर एक दिन में 15 घंटे तक कार्य करते थे. इस आंदोलन के दौरान पुलिस में मजदूरों पर गोलियां चलाईं. इस घटना के बाद 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें निर्णय लिया गया कि हर मजदूर की प्रतिदिन की कार्य अवधि 8 घंटे ही होगी.

साथ ही एक मई को मजदूर दिवस के तौर पर मनाने का भी निर्णय हुआ. भारत की बात करें तो 1 मई 1923 में पहली बार चेन्नई में मजदूर दिवस मनाया गया.

बता दें कि लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान की अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाने का ऐलान किया गया. तभी से भारत में इस दिवस को मनाना जारी रखा गया है.

अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस 2024 का विषय जलवायु परिवर्तन के बीच कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है. जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौती के बीच यह थीम काफी प्रासंगिक है. सच कहें तो मजदूर की भूमिका किसी भी समाज और अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय है.

यह समाज और अर्थव्यवस्था में श्रम के महत्व की याद दिलाने का काम करते हैं. श्रमिक वर्ग किसी देश की प्रेरक शक्ति है,वे देश में विकास के कार्य में योगदान देने का कार्य करते हैं, देश और राज्य के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था में श्रमिक अपनी कड़ी मेहनत से अपनी भूमिका याद करते हैं.

श्रमिक देश की रीढ़ हैं. 1 मई मजदूरों के योगदान को पहचानने और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है. अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस एक महत्वपूर्ण दिन है.

इसका उद्देश्य श्रमिकों के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है. आज के दौर जब हम एक बेहतर विश्व बनाने की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसे में हमें श्रमिकों की भूमिका को विशेष महत्व देना होगा.

Also Read… Lok Sabha Election 2024: गठबंधन की राजनीति और उसका महत्व

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education newsmorrow

Post navigation

Previous: Tirich Movie: पंचायत वेब सीरीज के विकास जल्द ही एक फीचर फिल्म में आएंगे नजर
Next: Fact Checking: एमजीसीयू में “फैक्ट चेक” विषयक विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन

Related Stories

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Campus Life
  • Education
  • Events
  • National

MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Mahak Bharti September 15, 2025
मोतिहारी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दो शोधार्थियों की पीएचडी मौखिकी संपन्न
  • Education

मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो शोधार्थियों की पीएचडी मौखिकी संपन्न

Newsmorrow Digital Desk September 8, 2025
एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
  • Education
  • Events
  • Technology

एआई युग में पुस्तकालयों के भविष्य पर मंथन, CUPB में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

Newsmorrow Digital Desk August 2, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.