Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Business
  • सरकार का नया प्रस्ताव, सुरक्षा के लिए बड़ा कदम; नई बाइक खरीदने पर एक नहीं लेने होंगे दो हेलमेट
  • Business

सरकार का नया प्रस्ताव, सुरक्षा के लिए बड़ा कदम; नई बाइक खरीदने पर एक नहीं लेने होंगे दो हेलमेट

Government New Rule: अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. नई बाइक खरीदने से पहले जान लें सरकार का नया प्रस्ताव.
Newsmorrow Digital Desk June 28, 2025 1 minute read
सरकार का नया प्रस्ताव, सुरक्षा के लिए बड़ा कदम; नई बाइक खरीदने पर एक नहीं लेने होंगे दो हेलमेट

नई बाइक खरीदने के लिए सरकार का नया प्रस्ताव, फोटो - एआई

Government New Rule: सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. केंद्र सरकार ने प्रस्ताव दिया है कि आने वाले समय में दोपहिया वाहन (स्कूटर या बाइक) खरीदने पर वाहन निर्माता कंपनियों को दो हेलमेट देना अनिवार्य होगा. एक चालक के लिए और दूसरा पीछे बैठने वाले (पिलियन) के लिए.

यह नया नियम मोटर व्हीकल रूल्स 1989 में बदलाव के रूप में लाया जा रहा है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने 23 जून 2025 को इसका ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. यदि सब कुछ तय समय पर होता है, तो तीन महीने के अंदर यह नियम पूरे देश में लागू हो जाएगा.

सड़क सुरक्षा के लिए सख्ती

सरकार का यह कदम साफ संदेश देता है कि अब सिर्फ बाइक खरीदना काफी नहीं है, बल्कि सुरक्षित ड्राइविंग भी उतनी ही जरूरी है. अब वाहन निर्माता कंपनियों को दो बीआईएस प्रमाणित (Bureau of Indian Standards) हेलमेट देना अनिवार्य होगा. यानी सस्ते, घटिया या बिना सर्टिफिकेशन वाले हेलमेट से अब काम नहीं चलेगा।

हालांकि, यह नियम उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो मोटर वाहन अधिनियम की धारा 129 के अंतर्गत हेलमेट से छूट प्राप्त हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि ऐसे लोग बहुत कम हैं.

ABS भी होगा जरूरी

केवल हेलमेट ही नहीं, सरकार ने दोपहिया वाहनों में तकनीकी सुरक्षा बढ़ाने की भी योजना बनाई है. 1 जनवरी 2026 से, 50cc से ज्यादा इंजन क्षमता या 50 km/h से ऊपर की रफ्तार वाले सभी दोपहिया वाहनों में Anti-lock Braking System (ABS) लगाना अनिवार्य किया जाएगा.

Microsoft lay off their employees. Here, are the reasons

ABS से वाहन का ब्रेकिंग सिस्टम और मजबूत होता है और अचानक ब्रेक लगाने पर फिसलने की संभावना कम हो जाती है. यह सिस्टम भारतीय मानक IS14664:2010 के अनुसार होना चाहिए.

जनता से सुझाव भी मांगे गए

सरकार ने जनता और संबंधित पक्षों को 30 दिनों के अंदर सुझाव या आपत्तियां भेजने का मौका भी दिया है. आप अपनी राय या प्रतिक्रिया ईमेल के जरिए मिनिस्ट्री को comments-morth@gov.in पर भेज सकते हैं.

क्यों है यह जरूरी?

भारत में हर साल दोपहिया हादसों में हजारों लोगों की जान जाती है. कई बार पीछे बैठे व्यक्ति की मौत केवल इसलिए हो जाती है क्योंकि उसने हेलमेट नहीं पहना होता. ऐसे में सरकार की यह पहल एक ज़िम्मेदार और संवेदनशील कदम है.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Automobile News Business News newsmorrow

Post navigation

Previous: WhatsApp पर अब दिखेंगे विज्ञापन? शुरू हुई पेड चैनल सब्सक्रिप्शन सर्विस, यूजर्स के अनुभव में आएगा नया मोड़
Next: IIT से IIM तक सब सवालों के घेरे में, UGC की रैगिंग डिफॉल्टर्स लिस्ट आउट, जानिए वजह

Related Stories

1 अक्टूबर से बदल जाएगा प्रोजेक्ट लोन का खेल, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस
  • Business
  • National

1 अक्टूबर से बदल जाएगा प्रोजेक्ट लोन का खेल, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस

Newsmorrow Digital Desk June 19, 2025
IMG-20231124-WA0001
  • Business

Kerala Coffee Takes Center Stage at India International Trade Fair 2023

Newsmorrow Digital Desk November 24, 2023
Microsoft
  • Business

Microsoft lay off their employees. Here, are the reasons

Tanya Singh January 22, 2023

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • MGCU में छात्र मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Dec    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Durga Puja in Jharkhand: बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • Events
  • National

बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल

Mahak Bharti September 26, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.