Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • National
  • 1 अक्टूबर से बदल जाएगा प्रोजेक्ट लोन का खेल, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस
  • Business
  • National

1 अक्टूबर से बदल जाएगा प्रोजेक्ट लोन का खेल, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस

प्रोजेक्ट लोन को लेकर आरबीआई की तरफ से बहुप्रतीक्षित ‘RBI (Project Finance) Directions, 2025’ जारी कर दी गई है. ये दिशा-निर्देश अब 1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाले हैं.
Newsmorrow Digital Desk June 19, 2025 1 minute read
1 अक्टूबर से बदल जाएगा प्रोजेक्ट लोन का खेल, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस

आरबीआई, फोटो - सोशल मीडिया

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने 18 जून को प्रोजेक्ट फाइनेंस को लेकर बहुप्रतीक्षित ‘RBI (Project Finance) Directions, 2025’ जारी कर दी है. ये दिशा-निर्देश अब 1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाले हैं और इसमें प्रोजेक्ट लोन के इनकम रिकग्निशन, एसेट क्लासिफिकेशन और प्रोविजनिंग के नियमों को नए सिरे से तय किया गया है.

आरबीआई ने इस दिशा में पहली बार 3 मई 2024 को ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की थीं और सभी हितधारकों से सुझाव मांगे थे. इसके बाद लगभग 70 से अधिक संस्थानों ने अपने विचार साझा किए। जिनमें बैंक, एनबीएफसी, इंडस्ट्री बॉडीज, शिक्षाविद, लॉ फर्म्स, आम नागरिक और केंद्र सरकार भी शामिल थीं.

क्या है नए नियमों की खास बातें?

  • स्ट्रेस्ड प्रोजेक्ट्स के लिए अब एक प्रिंसिपल-बेस्ड रिजोल्यूशन फ्रेमवर्क लागू किया गया है, जो सभी बैंकों और वित्तीय संस्थाओं पर समान रूप से लागू होगा.
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए DCCO (Date of Commencement of Commercial Operations) को अधिकतम 3 साल तक टाला जा सकता है, जबकि नॉन-इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए यह सीमा 2 साल होगी.

प्रोविजनिंग को लेकर क्या हैं नए बदलाव?

निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स पर अब

  • सामान्य एसेट प्रोविजनिंग 1% रखी गई है, जो कि हर तिमाही DCCO के डिफरमेंट के साथ धीरे-धीरे बढ़ेगी.
  • अंडर-कंस्ट्रक्शन कमर्शियल रियल एस्टेट (CRE) के लिए यह दर 1.25% होगी.

ऑपरेशनल फेज में,

  • CRE प्रोजेक्ट्स के लिए प्रोविजनिंग 1%,
  • CRE-RH (Residential Housing) के लिए 0.75%,
  • और अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए 0.40% तय की गई है.

क्यों अहम हैं ये नई गाइडलाइंस?

इन नए नियमों का उद्देश्य प्रोजेक्ट लेंडिंग में लचीलापन बनाए रखना है, साथ ही जोखिम प्रबंधन के लिए मजबूत सुरक्षा कवच भी तैयार करना है. यह लंबे समय से बैंकों और डेवलपर्स की मांग रही थी कि उन्हें ऐसे नियम मिलें जो विकासशील प्रोजेक्ट्स की अनिश्चितताओं को ध्यान में रखते हुए लोन के स्ट्रक्चर को संतुलित करें.

संथाल जनजाति पर अब होगा तगड़ा रिसर्च, डॉ अंजनी झा की परियोजना को ICSSR से मिली बड़ी मंजूरी

अब देखना दिलचस्प होगा कि 1 अक्टूबर से लागू ये दिशानिर्देश किस तरह भारत के प्रोजेक्ट फाइनेंस परिदृश्य को नया आकार देते हैं।

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Business News newsmorrow RBI

Post navigation

Previous: Meta अब लॉन्च करेगा Oakley ब्रांड के स्मार्ट ग्लासेस, एथलीट्स और साइक्लिस्ट्स के लिए होंगे खास
Next: WhatsApp पर अब दिखेंगे विज्ञापन? शुरू हुई पेड चैनल सब्सक्रिप्शन सर्विस, यूजर्स के अनुभव में आएगा नया मोड़

Related Stories

Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.