Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • National
  • Bihar Divyang Champions Trophy 2025 का खिताब सिवान ने किया अपने नाम, पटना को दी करारी शिकस्त
  • Events
  • National

Bihar Divyang Champions Trophy 2025 का खिताब सिवान ने किया अपने नाम, पटना को दी करारी शिकस्त

Newsmorrow Digital Desk March 31, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-03-31 at 10.20.55 AM

विजेता टीम ट्रॉफी के साथ

Bihar Divyang Champions Trophy 2025: बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित बिहार दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब सिवान ने अपने नाम किया. सिवान ने पटना को 6 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पटना की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए. जवाब में सिवान की टीम ने 18.1 ओवर में मुकाबले को जीत लिया. इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन में इनर व्हील क्लब ऑफ पाटलिपुत्र (Dist. 325) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

पटना जिला दिव्यांग क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पटना ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. शुरुआत में पटना की टीम को कुछ मुश्किलें आईं और संतोष कुमार (2 रन) तथा संस्कारी बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद अमन ने टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. अमित और धर्मेंद्र कुमार ने उनका साथ दिया, लेकिन इसके बाद अमन 52 रन बनाकर आउट हो गए। धर्मेंद्र कुमार ने 40 रन की नाबाद पारी खेली और अजय ने 22 रन बनाए. श्याम जी पांडे ने भी 14 गेंदों पर 24 रन की तेज पारी खेली. सिवान के लिए मुकेश कुमार ने 1, धर्मेंद्र साह ने 2 और दीपू ने 1 विकेट लिए.

सिवान ने लक्ष्य का पीछा किया

सिवान के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था, लेकिन सिवान ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाकर मैच जीत लिया. शैलेश कुमार और टुनटुन कुमार क्रमशः 5 और 6 रन बनाकर आउट हो गए। अनंत पांडे ने 38 गेंदों पर 61 रनों की शानदार पारी खेली. धर्मेंद्र साह ने 42 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। दीपू कुमार ने नाबाद 45 रन और मुकेश कुमार ने नाबाद 17 रन बनाकर सिवान को जीत दिलाई।

विजेता टीम को मिली ट्रॉफी

विजेता टीम सिवान को चमचाती ट्रॉफी इनर व्हील क्लब ऑफ पाटलिपुत्रा की अध्यक्ष संगीता गोयल और बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमितेश कुमार ने प्रदान की। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धर्मेंद्र साह, बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार अनंत कुमार और बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार अमित कुमार को गैस्ट्रो इंडोस्कोपी सेंटर द्वारा प्रदान किया.

अन्य स्टोरीज के लिए यहां क्लिक करें

इन लोगों ने बढ़ाई टूर्नामेंट की रौनक

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष बबिता बिदासरिया, मेंबर अल्का अग्रवाल, और बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के महासचिव धर्मेंद्र कुमार, सचिव उज्जवल कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष उदय कुमार एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. इस टूर्नामेंट ने दिव्यांग खिलाड़ियों की अद्वितीय क्षमता और समर्पण को प्रदर्शित किया और यह संदेश दिया कि शारीरिक सीमाएं किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में बाधा नहीं बन सकतीं.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Events

Post navigation

Previous: पटना और सिवान के बीच होगा बिहार दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला, देखें कैसी है दोनों टीमें
Next: शोध में कई स्तर पर डेटा रिफाइन करना ही डेटा माइनिंग है – डॉ उज्जवल आलोक

Related Stories

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.