Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Events
  • MGCU के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा टीवी न्यूज प्रोडक्शन विषयक कार्यशाला का हुआ आयोजन
  • Events

MGCU के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा टीवी न्यूज प्रोडक्शन विषयक कार्यशाला का हुआ आयोजन

MGCU: बतौर मुख्य वक्ता राजीव रंजन ने विद्यार्थियों को समाचार निर्माण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और टीवी पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि टीवी न्यूज प्रोडक्शन कई विभागों के तालमेल से काम करता है.
Newsmorrow Digital Desk March 26, 2025 1 minute read
MGCU के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा टीवी न्यूज प्रोडक्शन विषयक कार्यशाला का हुआ आयोजन

मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा टीवी न्यूज प्रोडक्शन विषयक कार्यशाला का हुआ आयोजन

MGCU: महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग द्वारा ‘टीवी न्यूज प्रोडक्शन’ विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के मुख्य संरक्षक विवि के कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव व अध्यक्षता मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार झा ने की. कार्यशाला के मुख्य वक्ता वरिष्ठ टीवी पत्रकार राजीव रंजन और
संयोजक डॉ परमात्मा कुमार मिश्र ‘सहायक आचार्य मीडिया अध्ययन विभाग’ थे.

पत्रकारिता कैरियर का चुनाव करने वाले विद्यार्थियों को लेखन में दक्ष होना जरूरी – राजीव

बतौर मुख्य वक्ता राजीव रंजन ने विद्यार्थियों को समाचार निर्माण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और टीवी पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने बताया कि टीवी न्यूज प्रोडक्शन कई विभागों के तालमेल से काम करता है. इनपुट डेस्क पर रिपोर्टर से खबरें आती हैं, जबकि आउटपुट डेस्क रॉ मैटेरियल न्यूज को प्रस्तुति योग्य बनाता है और यह तय करता है कि कौन-सी खबर टीवी पर प्रसारित होगी और उसकी प्रस्तुति कैसी होगी.

असाइनमेंट डेस्क खबर की पूरी खोज करता है ताकि दर्शकों तक सटीक और विश्वसनीय समाचार पहुंचे. इसके अलावा, उन्होंने वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक्स डिपार्टमेंट की भूमिका पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि इन सभी विभागों की समन्वित मेहनत से एक टीवी न्यूज बुलेटिन तैयार होता है.

कार्यशाला के दौरान उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा, “पत्रकारों को सबसे पहले लिखना आना चाहिए. जब तक लिखने की कला नहीं आएगी, तब तक उस पत्रकार की पत्रकारिता अधूरी रहेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि “परंपराओं को तोड़कर ही पत्रकार अपनी अलग पहचान बना सकते हैं.”

वर्तमान समय में टीवी के साथ-साथ यूट्यूब भी समाचार और आय का बड़ा स्रोत – डॉ अंजनी

अध्यक्षीय उद्बोधन में मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार झा ने कहा की विद्यार्थियों के मन में जो टीवी न्यूज़ प्रोडक्शन से संबंधित जिज्ञासा है, उसे विद्यार्थी समझने की कोशिश करेंगे. पहले जो पत्रकार होते थे वे प्रिंट मीडिया से होकर टेलीवीजन मीडिया में जाते थे. परन्तु वर्तमान समय में ये परम्परा टूट रही हैं. वर्तमान समय में टीवी के साथ-साथ यूट्यूब भी समाचार और आय का स्रोत बन गया है। जिसका फायदा कई लोग उठा भी रहें हैं.

टीवी न्यूज प्रोडक्शन की समझ है जरूरी

धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला संयोजक मीडिया अध्ययन विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ परमात्मा कुमार ने किया. उन्होंने कहा की आज के कार्यशाला से विद्यार्थियों को टीवी न्यूज प्रोडक्शन को आसान ढंग से समझने में मदद मिली है. टीवी न्यूज प्रोडक्शन का कार्य जटिल तो है लेकिन उसकी अच्छी समझ प्रत्येक टीवी पत्रकार को होनी चाहिए.

अन्य स्टोरीज के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

मुख्य वक्ता के वक्तव्य के बाद रुचि, मुस्कान, नीतीश आदि विद्याथियों ने मुख्य वक्ता से कई प्रश्न किए। जिसका समुचित उत्तर मुख्य वक्ता ने दिया। मौके पर मीडिया अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य डॉ साकेत रमण, डॉ सुनील दीपक घोड़के, डॉ उमा यादव, डॉ आयुष आनंद, डॉ मयंक भरद्वाज के साथ-साथ विभाग के विद्यार्थी मौजूद थे.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Department of Media Studies Education Events MGCU newsmorrow

Post navigation

Previous: MGCU: मीडिया का काम सरकार से सवाल करना है ना कि सरकार का पिछलग्गू बनना- राजीव रंजन
Next: Social Work: इफ्तार की दावत में इंसानियत का जायका, पढ़िए नेहा भारती की मोटिवेशनल स्टोरी

Related Stories

Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Durga Puja in Jharkhand: बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
  • Events
  • National

बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल

Mahak Bharti September 26, 2025

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.