Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Business (1)
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Education
  • न्यू मीडिया ने संभावनाएं बढ़ाई लेकिन गंभीर चुनौतियों को दिया जन्म
  • Education
  • Events

न्यू मीडिया ने संभावनाएं बढ़ाई लेकिन गंभीर चुनौतियों को दिया जन्म

New Media के एक पत्रकार के रूप में डीप फेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में तथ्यों को परखना, सूचना के स्रोत की विश्वसनीयता को पहचानना अति आवश्यक हो गया है.
Newsmorrow Digital Desk August 23, 2024 1 minute read
IMG-20240823-WA0016

New Media: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में मीडिया अध्ययन विभाग के द्वारा ‘मीडिया का दायित्व और चुनौतियां’ विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के संरक्षक कुलपति प्रो संजय श्रीवास्तव रहे. संगोष्ठी के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार पवन प्रत्यय और अध्यक्षता मीडिया अध्ययन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार झा ने की. धन्यवाद ज्ञापन संगोष्ठी संयोजक डॉ परमात्मा कुमार मिश्र ने की.

बतौर मुख्य वक्ता पवन प्रत्यय ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के कारण मीडिया का दायित्व भी काफी व्यापक है. आजादी के पूर्व मीडिया का दायित्व जनजागरण एवं नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करना था. आजादी के बाद मीडिया के दायित्व का विस्तार हुआ. नब्बे के दशक में जब तकनीकी विकास के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का उद्भव हुआ और मीडिया के साथ ‘इंडस्ट्री’ शब्द जुड़ गया तब मीडिया की भूमिका में एक बड़ा परिवर्तन आया. यह चिंतनीय है कि अब जनसंचार से जन का लोप होता जा रहा है और केवल संचार ही केंद्र में रह गया है, जो अब एक बड़ी चुनौती बन गई है.

उन्होंने कहा कि पीत पत्रकारिता का बढ़ता प्रचलन और मीडिया ट्रायल ने मीडिया की छवि को धूमिल भी किया और मीडिया की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया. वर्तमान समय में न्यू मीडिया के उद्भव ने मीडिया के क्षेत्र में संभावनाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, परंतु अत्यधिक सुलभ होने के कारण इसने गंभीर चुनौतियों को भी जन्म दे दिया है. आज सूचनाओं की सत्यता को जानना पत्रकार एवं पाठक दोनों के लिए बड़ी चुनौती हैं. एक पत्रकार के रूप में डीप फेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में तथ्यों को परखना, सूचना के स्रोत की विश्वसनीयता को पहचानना अति आवश्यक हो गया है.

मीडिया के क्षेत्र में संभावनों के बारे में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री प्रत्यय ने कहा कि सबसे पहले आप अपना लक्ष्य तय करें. जिस काम में रुचि हो वही काम करें, तभी आप अपना शत प्रतिशत दे पाएंगे. इसके अलावा समय के महत्व को समझें, अपने इतिहास को जाने, ज्ञानार्जन का कोई भी मौका अपने हाथ से ना जाने दें और मीडिया लिटरेसी के महत्व को भी समझें.

अध्यक्षीय उद्बोधन में विभागाध्यक्ष डॉ अंजनी कुमार झा ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की उपयोगिता, महत्व एवं भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है. कोई भी समाज, सरकार, वर्ग, संस्था, समूह व्यक्ति मीडिया की उपेक्षा कर आगे नहीं बढ़ सकता. आज के जीवन में मीडिया एक अपरिहार्य आवश्यकता बन गई है. लेकिन तकनीक के इस दौर में एक पत्रकार के रूप में यह अति आवश्यक है कि हम इसके लाभ एवं हानि को समझें, ग्राउंड रिपोर्टिंग की परंपरा से जुड़ कर रहें और समाज को तथा विशेष कर नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ने में अपनी भूमिका निभाएं.

संगोष्ठी संयोजक डॉ परमात्मा कुमार मिश्र ने कहा कि मीडिया का जैसे-जैसे विस्तार हुआ है उसी तरह से मीडिया के दायित्व और चुनौतियां भी बढ़ी हैं. आज सूचना तंत्र के अनेक आयामों का विकास और विस्तार हुआ है, जिससे दायित्व और चुनौतियों के अनेक स्वरूप देखने को मिलते हैं. स्वतंत्रता संघर्ष काल में मिशन रूपी पत्रकारिता का दायित्व आजादी प्राप्त करना था, जिसके समक्ष अनेक चुनौतियां थी.

संगोष्ठी में प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया, जिसमें मुख्य वक्ता ने पत्रकारिता से जुड़े अनेक समसामयिक मुद्दे, पत्रकारिता के दायित्व, विश्वसनीयता और चुनौतियों पर विद्यार्थियों के प्रश्नों का उत्तर दिया. प्रश्नोत्तर में रुचि भारती, तुशाल कुमार, जय कुमार, अदिति, राजनंदनी, अपूर्वा, गजेंद्र कुमार, श्रेयांस पराशर आदि ने भाग लिया.

संगोष्ठी में मीडिया अध्ययन विभाग के शिक्षक एवं आयोजन समिति के सदस्य डॉ साकेत रमण, डॉ सुनील दीपक घोड़के, डॉ. उमा यादव सहित विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों की उपस्थिति थी. मंच संचालन छात्रा अदिति सिंह और खुशी कुमारी ने किया. संगोष्ठी का समापन राष्ट्रगान से हुआ.

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Education Events MGCUB newsmorrow

Post navigation

Previous: कहीं यह अराजकता भारी न पड़ जाएं
Next: Stree 2 प्रभास की Kalki और शाहरुख खान की pathaan की रिकॉर्ड तोड़ दी

Related Stories

Children exploring digital Learning Centre in Delhi.
  • Business
  • Events
  • National
  • Technology

दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर

Newsmorrow Digital Desk August 13, 2026
Alstom secures 5-year maintenance service agreement at the Nagpur depot for WAG-12B electric locomotives through its joint venture with Indian Railways (MELPL)
  • Events
  • National

भारतीय रेलवे ने फिर जताया भरोसा, Alstom को मिला 5 साल का नया कॉन्ट्रैक्ट

Newsmorrow Digital Desk June 29, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
Newsmorrow

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Sports
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज
  • सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?
  • Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

virat kohli spiritual journey
  • Sports

कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज

Sneha Maurya November 5, 2026
Ishan Kishan Comeback Story
  • National
  • Sports

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?

Sneha Maurya November 3, 2026
Tembo Global Industries Limited
  • National

Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!

Newsmorrow Digital Desk October 31, 2026
Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.