Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

cropped-Ads-Banner.jpg
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Politics
  • Lok Sabha Election 2024
  • Lok Sabha Election 2024: पवन सिंह के लिए काराकाट चुनाव कितना चुनौतीपूर्ण है, यहां जानें
  • Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: पवन सिंह के लिए काराकाट चुनाव कितना चुनौतीपूर्ण है, यहां जानें

Lok Sabha Election 2024: काराकाट सीट पर पवन सिंह का मुकाबला एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन के सीपीआई उम्मीदवार राजा राम सिंह से तो है ही उधर एक लेडी कैंडिडेट किरण प्रभाकर भी चर्चा में हैं.
Newsmorrow Digital Desk May 2, 2024 1 minute read
Pawan Singh

Pawan Singh | LS 2024

Lok Sabha Election 2024: भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता पवन सिंह रोहतास की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर चुनावी मैदान में हैं. उनके चुनाव में उतरने से चुनाव रोचक हो गया है.

यहां एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा और इंडिया गठबंधन से सीपीआई (माले) के राजाराम सिंह मैदान में है. पवन सिंह काराकाट में जीत को लेकर विश्वास जता रहे हैं. पवन सिंह के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने से काराकाट का चुनावी माहौल काफी गर्म है.

उल्लेखनीय है कि पवन सिंह काराकाट में जनसम्पर्क मजबूती से कर रहे हैं. पवन सिंह का कार्यकर्ता भव्य स्वागत कर रहे हैं. पवन सिंह के रोड शो में भारी संख्या में गाड़ियों का काफिला दिखाई दे रहा है.

दरअसल पवन सिंह की यंग वोटर्स, महिलाओं, बुजुर्गों में काफी लोकप्रियता है. उनकी सबसे बड़ी शक्ति है कि वो भोजपुरी फिल्मों के स्टार हैं और अपनी फिल्मों और गाने से उन्होंने जनता के दिल में जगह बनाई है.

इस कारण पवन सिंह जीत को लेकर आत्मविश्वास में दिखाई दे रहे हैं. उनका कहना है कि हम लोगों को ही तमाम समस्याओं को हल करना होगा. उनका मानना है कि कलाकार के लिए जाति मायने नहीं रखती है.

आपको बता दें कि पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट देने की पेशकश की थी. लेकिन पवन सिंह ने टिकट लौटा दिया था. इसके बाद उन्होंने काराकाट लोकसभा सीट से बिना किसी दल के टिकट के चुनाव लड़ने का निर्णय किया.

काराकाट सीट पर पवन सिंह का मुकाबला एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन के सीपीआई उम्मीदवार राजा राम सिंह से तो है ही उधर एक लेडी कैंडिडेट किरण प्रभाकर भी चर्चा में हैं.

ध्यातव्य है कि बिहार की काराकाट सीट लगातार सुर्खियां बटोर रही है. किरण प्रभाकर, ‘नौकरी वाली दीदी’ के रूप में मशहूर हो गई हैं. कारण कि उन्होंने प्राइवेट कंपनियों से क्षेत्र में कैंप लगवा कर युवाओं को नौकरी देने का काम करने का दावा किया है.

किरण प्रभाकर काराकाट क्षेत्र से ताल ठोकने को लेकर तैयार है. उनका कहना है कि उन्होंने अपना जीवन जनता को समर्पित कर दिया है। इस सीट पर पूर्व मंत्री से लेकर भोजपुरी अभिनेता और अन्य कई तरह के सामाजिक-राजनीतिक व्यक्ति चुनाव मैदान में हैं .

गौर करें तो 2008 के परिसीमन के समय काराकाट वजूद में आया. यहां 2009 2014 और 2019 में चुनाव हुए हैं. भोजपुरी अभिनेता अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में हैं.

वहीं 2014 के चुनाव में राजग गठबंधन की तरफ से रालोसपा के प्रत्याशी बने उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की. इस बार राजग के गठबंधन ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को काराकाट से प्रत्याशी बनाया है.

उपेंद्र कुशवाहा को इस लोकसभा सीट पर हल्के में नहीं लिया जा सकता है. उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए यह कहा कि 40 की 40 सीट एनडीए के खाते में जाने वाली है.

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन अवसरवादियों का गठबंधन है. अब देखना यह होगा कि जनता अपना आशीर्वाद किसे देती है. क्या पवन सिंह की लोकप्रियता वोट में बदलता है या जनता किसी और को चुनती है?

Also Read… Lok Sabha Elections 2024: मनोज तिवारी बनाम कन्हैया कुमार, उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता किसे चुनेगी?

About the Author

Newsmorrow Digital Desk

Administrator

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Visit Website View All Posts
Tags: Lok Sabha Election 2024 newsmorrow

Post navigation

Previous: Fact Checking: एमजीसीयू में “फैक्ट चेक” विषयक विशेष कार्यशाला का हुआ आयोजन
Next: Lok Sabha Election 2024: सस्पेंस का हुआ समापन अमेठी से केएल शर्मा तो रायबरेली से मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी

Related Stories

Vishal Patil | X
  • Lok Sabha Election 2024
  • Politics

विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस ने बनाई सांसदों की शतक

Ravi Shankar Chandravanshi June 7, 2024
1716182530535
  • Lok Sabha Election 2024
  • Politics

बिहार में पांचवें फेज में 5 सीटों पर मतदान आज, जानिए किसके बीच हैं मुकाबला

Ravi Shankar Chandravanshi May 20, 2024
Parliamentary System
  • Education
  • Lok Sabha Election 2024

Explainer: संसदीय प्रणाली भारत के लिए क्यों जरूरी ?

Newsmorrow Digital Desk May 3, 2024

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’
  • Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम
  • भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन
  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • बंगाल मंदिर की तर्ज पर तैयार हो रहा है मिर्जाचौकी का दुर्गा पूजा पंडाल
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Mar    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

Tembo Global Industries Limited की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया NDA साइन
  • Business
  • National

टेम्बो ग्लोबल की रक्षा क्षेत्र में बड़ी पहल, PSU के साथ किया ‘NDA साइन’

Newsmorrow Digital Desk March 24, 2026
WhatsApp Image 2026-02-13 at 5.14.38 PM
  • National

Divyang Challenger Trophy 2026 का खिताब मध्य प्रदेश ने किया अपने नाम

Newsmorrow Digital Desk February 13, 2026
India-Nepal Divyang T-20 Series
  • National

भारत–नेपाल दिव्यांग टी-20 सीरीज के लिए बिहार के धर्मेंद्र और जितेंद्र का चयन

Newsmorrow Digital Desk December 8, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने किया PM Dhan Dhanya Krishi Yojana का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ
  • Events
  • National

प्रधानमंत्री मोदी ने किया पीएम धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ, झारखंड के इन जिलों को मिलेगा विशेष लाभ

Newsmorrow Digital Desk October 11, 2025
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.