Skip to content

Newsmorrow

—News for the Youth

Business (1)
Primary Menu
  • Home
  • NM Special
  • Entertainment
  • Education
  • Technology
  • Events
    • Campus Life
  • Politics
    • Lok Sabha Election 2024
  • National
  • Health and Fitness
Live
  • Home
  • Politics
  • Lok Sabha Election 2024
  • Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान खत्म, जानें यूपी में कौन मारेगा बाजी
  • Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान खत्म, जानें यूपी में कौन मारेगा बाजी

Lok Sabha Election 2024 के पहले चरण के चुनाव के मतदान की बारी है. लोकतंत्र का ये पर्व 42 दिनों तक मनाया जायेगा जिसमे सात चरणों में चुनाव होंगे। कल होने वाले पहले चरण में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाने में पूरी ताकत झोंक दी है.
Mahak Bharti April 18, 2024 1 minute read
लोक सभा चुनाव 2024_20240414_221022_0000

Lok Sabha Eletion 2024 : लोकतंत्र का सबसे बड़े त्यौहार कल से शुरू हो रहा है. लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को है. इस चरण में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग होने वाली है. पहले चरण में कुल 1625 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान खत्म कर सभी प्रत्याशियों ने पेटी कस ली है. 102 सीटों के लिए सभी दलों ने अपना दम खम दिखा दिया, अब फैसला जनता के हाथों में है. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल यानी कल शुक्रवार को है.

इस चरण में मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1625 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. जिन सीटों पर कल चुनाव होने हैं उनमे तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12 ,उत्तरप्रदेश की 8, मध्यप्रदेश की 6, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और असम की 5-5 सीटें, बिहार की 4, बंगाल की 3 ,मणिपुर,मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की 2 अंडमान और निकोबार, जम्मू और कश्मीर, लक्ष्द्वीप,मिजोरम, समेत नागालैंड,पुड्डुचेर्री,सिक्किम और छत्तीसगढ़ की एक-एक सीटों पर चुनाव है.

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की राह नहीं है आसान

इसमें बात अगर उत्तर प्रदेश के आठ सीटों की करें तो सीटों पर संग्राम भाजपा के लिए आसान नहीं होने वाला है. यहां केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, योगी सरकार में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, कैराना से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, बिजनौर से एनडीए (रालोद) प्रत्याशी के रूप में उतरे मीरापुर के रालोद विधायक चंदन चौहान और नगीना से बतौर भाजपा प्रत्याशी दावा कर रहे नहटौर के विधायक ओम कुमार शामिल हैं. सहारनपुर से भाजपा के राघव लखनपाल ,मुरादाबाद से सर्वेश सिंह तो रामपुर से घनश्याम लोधी चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे.

क्या केंद्रीय मंत्री मारेंगे हैट्रिक या इंडिया गठबंधन मारेगा बाजी

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुज्जफरनगर से अपनी तीसरी लोकसभा की पारी शुरू करने को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रहे है और उनका सामना कांग्रेस के हरेंद्र मलिक से है तो वहीं भाजपा ने पीलीभीत सीट के लिए योगी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद पर भरोसा दिखाया जिनका मुकाबला कांग्रेस के भगवत शरण गंगवार से है.

कैराना से इकरा हसन को मिला मौका

कैराना से टिकट मिलने के बाद चर्चित हसन परिवार की बेटी इकरा हसन सोशल मीडिया सेंसेशन बन गयी है. ऐसे में वो सोशल मीडिया की लोकप्रियता को जमीन पर कितना भुना पायीं है ये तो वक्त ही बताएगा. पहले दो बार चुनाव हारने के बाद भरपूर जोश के साथ सहारनपुर की सीट से इमरान मसूद एक बार फिर चुनावी मैदान में है. बिजनौर से कांग्रेस के दीपक, नगीना से मनोज कुमार और अजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर भी मैदान में हैं. मुरादाबाद से रूचि वीरा, रामपुर से मोहिबुल्लाह भाजपा प्रत्याशियों के साथ पेंच लड़ाएंगे.

Lok Sabha Election 2024: किसी का प्रसार प्रचार तो कोई कोर्ट का चक्कर लगाने में परेशान, जानें क्या है दिल्ली का हाल

About the Author

Mahak Bharti

Author

Visit Website View All Posts
Tags: Lok Sabha Election 2024 newsmorrow

Post navigation

Previous: Lok Sabha Election 2024: क्या तमिलनाडु खोलेगा बीजेपी के लिए दक्षिण का द्वार, इतने सीटों पर होगा मतदान
Next: झारखंड : उलगुलान महा रैली में तेजस्वी यादव ने बीजेपी को लेकर कह दे ये बड़ी बात

Related Stories

Vishal Patil | X
  • Lok Sabha Election 2024
  • Politics

विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस ने बनाई सांसदों की शतक

Ravi Shankar Chandravanshi June 7, 2024
1716182530535
  • Lok Sabha Election 2024
  • Politics

बिहार में पांचवें फेज में 5 सीटों पर मतदान आज, जानिए किसके बीच हैं मुकाबला

Ravi Shankar Chandravanshi May 20, 2024
Parliamentary System
  • Education
  • Lok Sabha Election 2024

Explainer: संसदीय प्रणाली भारत के लिए क्यों जरूरी ?

Newsmorrow Digital Desk May 3, 2024
Newsmorrow

Explore Topics

  • Business
  • Campus Life
  • Career
  • Education
  • Entertainment
  • Events
  • Health and Fitness
  • Lok Sabha Election 2024
  • Movie Review
  • National
  • NM Special
  • Opinion
  • Politics
  • Sports
  • Technology
  • Tips & Tricks
  • Viral
  • कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज
  • सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?
  • Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!
  • महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल
  • दिल्ली में डिजिटल शिक्षा की नई पहल : SOS Children’s Villages India ने शुरू किया दूसरा मोबाइल डिजिटल लर्निंग सेंटर
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

About Us

DayStory

Newsmorrow is a youth oriented news and media website, which is owned and managed by the youth only. You get the Photo Captioned news and analysis on our social media platform.

Get a Quote

हाल ही में पब्लिश की गई स्टोरीज

virat kohli spiritual journey
  • Sports

कभी गुस्से में दहाड़ते थे विराट, जीवन में अनुष्का की एंट्री से ऐसे बदला किंग कोहली का अंदाज

Sneha Maurya November 5, 2026
Ishan Kishan Comeback Story
  • National
  • Sports

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छूटा, फिर भी बने दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज, जानें कैसे बदली ईशान किशन की किस्मत?

Sneha Maurya November 3, 2026
Tembo Global Industries Limited
  • National

Tembo Global ने शुरू की नई डिफेंस यूनिट की तैयारी, अब भारत में बनेंगे छोटे हथियार और गोला-बारूद!

Newsmorrow Digital Desk October 31, 2026
Rapido Launch Marathi Learning Channels for Captains in Maharashtra
  • Business
  • National
  • Tips & Tricks

महाराष्ट्र में रैपिडो की नई पहल, कैप्टन्स को अब सिखाई जाएगी मराठी; शुरू किए गए तीन चैनल

Newsmorrow Digital Desk August 21, 2026
  • Advertise with us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
Copyright © 2025 Newsmorrow | Est. 2021 | MoreNews by AF themes.