Lok Sabha Election 2024: रांची में सुबोधकांत और बन्ना गुप्ता थे टिकट की रेस में पर तीसरे ने मार ले बाजीलोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोट पड़ चुके हैं. मतदाताओं ने 102 लोक सभा सीटों पर मतदान किया है. झारखंड में पहले चरण के मतदान 13 मई को होने वाले हैं. लेकिन अभी तक कांग्रेस आलाकमान रांची से उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर पाई है.
झारखंड कांग्रेस कमेटी ने रांची सीट से दो लोगों के नाम को स्रकीनिंग कमीटी को भेजा था जिनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकात सहाय और राज्य के स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम था.
अधिक उम्र बना राह का रोड़ा
असल में सुबोधकांत सहाय की अधिक उम्र उनकी राह का रोड़ा बन गई. गौरतलब है कि पू्र्व मंत्री व सांसद सुबोधकांत सहाय की उम्र 72 वर्ष हो गई है और पार्टी किसी चेहरे पर दांव लगाने के बारे में सोच रही थी.
सुबोधकात सहाय से पहले पार्टी ने अधिक उम्र होने के कारण धनबाद सीट से ददई दुबे और गोड्डा सीट से फुरकान अंसारी की दावेदारी को नकार दिया था. रांची सीट पर स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता भी दौड़ में शामिल हैं.
दिपिका पांडेय सिंह का टिकट कटा
इससे पहले पार्टी ने धनबाद सीट से अनुपमा सिंह और गोड्डा सीट से दीपीका पांडेय सिंह के नामों की घोषणा की दी. लेकिन बाद में गोड्डा सीट से दीपिका पांडेय सिंह की जगह प्रदीप यादव को टिकट दिया.
लेकिन अब खबर है कि सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दे दिया गया है. यशस्विनी सहाय के बायोडेटा को कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा गया था उसपर कांग्रेस आलाकमान ने मुहर लगा दी है.
आधी आबादी को साधने की कोशिश
केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय के नाम पर कांग्रेस नेतृत्व राजी हो गई है. कांग्रेस झारखंड में दो महिलाओं को टिकट दे देगी. कांग्रेस द्वारा आधी आबादी को साधने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है.