विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस ने बनाई सांसदों की शतक

Vishal Patil: कांग्रेस पार्टी 99 सीटों से बढ़त बना के शतक पूरी कर ली है. लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के साथ 204 सीटों पर जीत दर्ज की. जिसमें कांग्रेस 99 सीटों पर जीत दर्ज की है.लेकिन विशाल पाटिल के कांग्रेस जॉइन करने के बाद कांग्रेस के पास सांसदों की संख्या 100 हो गई. कांग्रेस 328 सीटों पर चुनाव तो लड़ी लेकिन सिर्फ 99 सीटों पर जीत हासिल कर सकी.2019 में कांग्रेस 52 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

लेकिन विशाल पाटिल के कांग्रेस जॉइन करने से अब कांग्रेस भी तीन डिजीट की आंकड़ा छू ली. इस तरह कांग्रेस के पास 100 सांसदों की संख्या हैं.

आइए जानते है विशाल पाटिल कौन है, क्या है और कहां से है ?

विशाल पाटिल महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेस नेता हैं. पाटिल के दादा वसंतदादा पाटिल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और पिता प्रकाशबापू वसंतदादा पाटिल सांसद रहे हैं.वह महाराष्ट्र के सांगली लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत हासिल किया. दरअसल महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी (MVA) सीट बटवारें के तहत सांगली सीट शिवसेना(UBT) के खाते में चला गया.

विशाल पाटिल इससे पहले 2019 में सांगली लोकसभा से स्वाभिमानी पक्ष पार्टी से चुनाव लड़े थे लेकिन बीजेपी प्रत्याशी संजयकाका पाटिल से हार का सामना करना लड़ा. 2024 लोकसभा चुनाव में शिवसेना(UBT) से चंद्रशेखर पाटिल और बीजेपी से संजयकाका पाटिल जैसे प्रत्याशी होने के बावजूद भी विशाल पाटिल निर्दलीय जीत हासिल किए.

विशाल प्रकाशभाई पाटिल को 5,71,666 वोट, बीजेपी प्रत्याशी संजयकाका पाटिल को 4,71,613 वोट तो वहीं शिवसेना (UBT) प्रत्याशी चंद्रशेखर पाटिल 60,860 वोट मिलें. विशाल पाटिल 1,00,053 वोट से बीजेपी प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीते.

चुनाव जीतने के बाद पाटिल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की. खरगे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सांगली से निर्वाचित सांसद विशाल पाटिल द्वारा कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिए जाने का स्वागत करते है.

Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा बहुमत से क्यों दूर रह गई

Ravi Shankar Chandravanshi

Ravi Shankar is a Trainee Journalist at IIMC Delhi. He is pursuing PGD Diploma in English Journalism at IIMC Delhi. He is a vlogger, content writer, Content creator, Assistant Director. He has worked in film and TV industry as an assistant Director cum Writer. He has written more than 20 films in Bhojpuri, and worked as an assistant director in TV serial Chhoti Sardarni at Colors TV.

Related Posts

चुनाव हारकर भी सांसद बन गए उपेंद्र कुशवाहा

वैसे कुशवाहा के चुनाव हारने का अन्य-अन्य कारण बताए जा रहे थे लेकिन मुख्य कारण निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह का काराकाट से चुनाव लडना था. दरअसल बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन पवन ने बाद में चुनाव लड़ने से मना कर दिया. फिर पवन ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी और चुनाव लड़े भी.

Read more

Lok Sabha Election Result 2024: भाजपा बहुमत से क्यों दूर रह गई

Lok Sabha Election Result 2024: एक तरफ जहां एनडीए में 400 पार का नारा दिया जा रहा था. दूसरी ओर अभी प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भाजपा 240 सीटों के आसपास सिमट कर रह गई है. वहीं विपक्षी गठबंधन ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है.

Read more

You Missed

विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस ने बनाई सांसदों की शतक

विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस ने बनाई सांसदों की शतक

बिहार में पांचवें फेज में 5 सीटों पर मतदान आज, जानिए किसके बीच हैं मुकाबला

बिहार में पांचवें फेज में 5 सीटों पर मतदान आज, जानिए किसके बीच हैं मुकाबला

Explainer: संसदीय प्रणाली भारत के लिए क्यों जरूरी ?

Explainer: संसदीय प्रणाली भारत के लिए क्यों जरूरी ?

Lok Sabha Election 2024: सस्पेंस का हुआ समापन अमेठी से केएल शर्मा तो रायबरेली से मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2024: सस्पेंस का हुआ समापन अमेठी से केएल शर्मा तो रायबरेली से मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2024: पवन सिंह के लिए काराकाट चुनाव कितना चुनौतीपूर्ण है, यहां जानें

Lok Sabha Election 2024: पवन सिंह के लिए काराकाट चुनाव कितना चुनौतीपूर्ण है, यहां जानें

Lok Sabha Election 2024: गठबंधन की राजनीति और उसका महत्व

Lok Sabha Election 2024: गठबंधन की राजनीति और उसका महत्व
Skip to content