Lok Sabha Election 2024: रांची में सुबोधकांत और बन्ना गुप्ता थे टिकट की रेस में पर तीसरे ने मार ले बाजी

Lok Sabha Election 2024: रांची में सुबोधकांत और बन्ना गुप्ता थे टिकट की रेस में पर तीसरे ने मार ले बाजीलोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोट पड़ चुके हैं. मतदाताओं ने 102 लोक सभा सीटों पर मतदान किया है. झारखंड में पहले चरण के मतदान 13 मई को होने वाले हैं. लेकिन अभी तक कांग्रेस आलाकमान रांची से उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर पाई है.


झारखंड कांग्रेस कमेटी ने रांची सीट से दो लोगों के नाम को स्रकीनिंग कमीटी को भेजा था जिनमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकात सहाय और राज्य के स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम था.

अधिक उम्र बना राह का रोड़ा

असल में सुबोधकांत सहाय की अधिक उम्र उनकी राह का रोड़ा बन गई. गौरतलब है कि पू्र्व मंत्री व सांसद सुबोधकांत सहाय की उम्र 72 वर्ष हो गई है और पार्टी किसी चेहरे पर दांव लगाने के बारे में सोच रही थी.

सुबोधकात सहाय से पहले पार्टी ने अधिक उम्र होने के कारण धनबाद सीट से ददई दुबे और गोड्डा सीट से फुरकान अंसारी की दावेदारी को नकार दिया था. रांची सीट पर स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता भी दौड़ में शामिल हैं.

दिपिका पांडेय सिंह का टिकट कटा

इससे पहले पार्टी ने धनबाद सीट से अनुपमा सिंह और गोड्डा सीट से दीपीका पांडेय सिंह के नामों की घोषणा की दी. लेकिन बाद में गोड्डा सीट से दीपिका पांडेय सिंह की जगह प्रदीप यादव को टिकट दिया.

लेकिन अब खबर है कि सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दे दिया गया है. यशस्विनी सहाय के बायोडेटा को कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा गया था उसपर कांग्रेस आलाकमान ने मुहर लगा दी है.

आधी आबादी को साधने की कोशिश

केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय के नाम पर कांग्रेस नेतृत्व राजी हो गई है. कांग्रेस झारखंड में दो महिलाओं को टिकट दे देगी. कांग्रेस द्वारा आधी आबादी को साधने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है.

Related Posts

चुनाव हारकर भी सांसद बन गए उपेंद्र कुशवाहा

वैसे कुशवाहा के चुनाव हारने का अन्य-अन्य कारण बताए जा रहे थे लेकिन मुख्य कारण निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह का काराकाट से चुनाव लडना था. दरअसल बीजेपी ने पवन सिंह को आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था लेकिन पवन ने बाद में चुनाव लड़ने से मना कर दिया. फिर पवन ने काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी और चुनाव लड़े भी.

Read more

विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस ने बनाई सांसदों की शतक

Vishal Patil महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेस नेता है. पाटिल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतदादा पाटिल के पोते भी हैं.वह महाराष्ट्र के सांगली लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत हासिल किए. दरअसल महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी(MVA) सीट बटवारें के तहत सांगली सीट शिवसेना(UBT) के खाते में गया.

Read more

You Missed

विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस ने बनाई सांसदों की शतक

विशाल पाटिल कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस ने बनाई सांसदों की शतक

बिहार में पांचवें फेज में 5 सीटों पर मतदान आज, जानिए किसके बीच हैं मुकाबला

बिहार में पांचवें फेज में 5 सीटों पर मतदान आज, जानिए किसके बीच हैं मुकाबला

Explainer: संसदीय प्रणाली भारत के लिए क्यों जरूरी ?

Explainer: संसदीय प्रणाली भारत के लिए क्यों जरूरी ?

Lok Sabha Election 2024: सस्पेंस का हुआ समापन अमेठी से केएल शर्मा तो रायबरेली से मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2024: सस्पेंस का हुआ समापन अमेठी से केएल शर्मा तो रायबरेली से मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2024: पवन सिंह के लिए काराकाट चुनाव कितना चुनौतीपूर्ण है, यहां जानें

Lok Sabha Election 2024: पवन सिंह के लिए काराकाट चुनाव कितना चुनौतीपूर्ण है, यहां जानें

Lok Sabha Election 2024: गठबंधन की राजनीति और उसका महत्व

Lok Sabha Election 2024: गठबंधन की राजनीति और उसका महत्व
Skip to content