Honey Singh New Song MANIAC: हनी सिंह, इस नाम से तो आप वाकिफ होंगे ही. हनी सिंह, भारत के सबसे मशहूर रैपर और सिंगर माने जाते हैं. हनी सिंह के ज्यादातर गाने पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी शब्दों से मिलकर बने होते हैं.
लेकिन सोचिए, अगर उनके गाने में किसी रीजनल भाषा के लिरिक्स भी शामिल हों, तो कितना मजा आ सकता है. जी हां, मैं बात कर रहा हूं हनी सिंह की नई रिलीज ‘Maniac’ की, जो महज 1 घंटे में 8 लाख से ज्यादा व्यूज पार कर चुकी है और फिलहाल ट्रेडिंग में 12वें नंबर पर है.
भोजपुरी गायिका रागिनी विश्वकर्मा की आवाज ने इस गाने को बनाया खास
बता दें, इस गाने को और भी खास बना दिया है भोजपुरी गायिका रागिनी विश्वकर्मा ने. ‘Maniac’ गाने में पंजाबी, अंग्रेजी और हिंदी शब्दों के साथ भोजपुरी शब्दों का भी प्रयोग किया गया है.
जब आप यह गाना सुनेंगे, तो झूमने पर मजबूर हो जाएंगे. यह तो तय है कि अगर गाना हनी सिंह का है, तो मजा आना लाजमी है, लेकिन जब उसमें भोजपुरी लिरिक्स भी शामिल हों, तो सोचिए, कितना ही शानदार हो जाएगा.
यहां क्लिक करके देखें यह गाना
यह भोजपुरी बोलने वालों के लिए गर्व की बात है कि रैप सॉन्ग के मशहूर गायक हनी सिंह ने भोजपुरी लिरिक्स और संगीत का भी प्रयोग किया है.
एंटरटेनमेंट जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
गाने के गायक और म्यूजिक प्रोड्यूसर हनी सिंह हैं. इसके बोल लियो ग्रेवल ने लिखे हैं, जबकि भोजपुरी लिरिक्स अर्जुन अजनबी ने लिखे हैं. इस गाने में भोजपुरी भाग को आवाज रागिनी विश्वकर्मा ने दी है.